Loading...

मीन संक्रांति

मीन संक्रांति मुहूर्त-

शुभ मुहूर्त – 15 मार्च 2023, बुधवार,

संक्रांति समय – सुबह 06:47 बजे से

पुण्यकाल – सुबह 06:47 बजे से दोपहर 01:10 बजे तक

महापुण्यकाल – सुबह 06:47 बजे से 08:46 बजे तक (2 घण्टे)

सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 06:08 बजे से रात 10:08 बजे तक

 

महत्व-

 

हिन्दू कलेंडर में हर संक्रांति का महत्व बताया गया है। इसे मीन संक्रांति पर सूर्य कुम्भ राशि से मीन राशि में प्रवेश करता है। सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश को गोचर कहा जाता है। इसी दिन से हिन्दू कलेंडर का बारहवां महीना शुरू होता है। दक्षिण भारत में इस पर्व का बहुत अधिक महत्व है, इसे मीना शंकरणम के नाम से जाना जाता है। मीन संक्रांति का त्यौहार मकर संक्रांति की ही तरह दान-पुण्य और सूर्य पूजन के लिए महत्व रखता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण अपनी पतिव्रता शक्ति के बल पर यमराज से छीन कर वापस ले आई थी। 

 

पूजा विधि –

सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर पवित्र नदियों में स्नान करें। अगर न संभव हो तो घर में ही शुद्ध ताज़े पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें। इसके बाद तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें चन्दन, कुमकुम, सिंदूर, अक्षत, पुष्प मिश्रित करें और उगते सूर्य को अर्घ्य दें। हमें सूर्य के 12 नामों को जाप करके अर्घ्य देना चाहिए। इसके बाद चाहें तो सूर्यदेव के नाम से उपवास भी रख सकते हैं। संकल्प लेकर सूर्य पूजन करें और दान आदि करें। ज़रूरतमंदों की सेवा करें। दिनभर अपने इष्टदेव या गुरुमंत्र का जाप करते रहें और विचारों को शुद्ध रखें।