मकर राशि में मंगल का गोचर: साहस और हिम्मत के ग्रह मंगल देव, 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) की सुबह 4:36 बजे मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में मंगल का मतलब हमारी ताकत, ऊर्जा और किसी भी काम को करने का जज्बा होता है। यह ग्रह तय करता है कि हम मुश्किलों का सामना कितनी निडरता से करेंगे। चाहे जमीन-जायदाद के मामले हों या मशीनों से जुड़ा काम, मंगल की वजह से ही हम बड़े फैसले लेने की हिम्मत जुटा पाते हैं।

ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। यह हमारी इच्छाशक्ति, शरीर की मजबूती और मुकाबला करने की भावना को काबू करते हैं। जिस इंसान का मंगल मजबूत होता है, उसमें गजब की लीडरशिप क्वालिटी होती है। ऐसे लोग खेल-कूद में माहिर होते हैं, तकनीकी काम जल्दी समझते हैं और मुश्किल समय में भी घबराते नहीं हैं। वे अपने लक्ष्यों को पाने के लिए जी-जान लगा देते हैं।

यह मंगल गोचर 2026 इसलिए बहुत खास है क्योंकि मकर राशि में मंगल ‘उच्च’ के होते हैं। इसका मतलब यह है कि मकर राशि में मंगल सबसे ज्यादा पावरफुल और अच्छे नतीजे देने वाली स्थिति में होते हैं। यहाँ मंगल बिना सोचे-समझे गुस्सा करने के बजाय, बहुत ही सलीके और प्लानिंग के साथ काम करवाते हैं। लोग जोश में होश नहीं खोते, बल्कि दिमाग लगाकर बड़ी कामयाबी हासिल करते हैं।

मंगल के मकर राशि में आने से आपके जीवन पर क्या असर पड़ेगा, इसकी पूरी जानकारी के लिए आप अनुभवी ज्योतिषियों से फोन पर सलाह ले सकते हैं।

Read in English: Mars Transit in Capricorn

मकर राशि में मंगल: जोश और अनुशासन का मेल

मंगल का मकर राशि में गोचर: मंगल के इस बदलाव को समझने के लिए मकर राशि को जानना बहुत जरूरी है। मकर राशि चक्र की दसवीं राशि है और इसके मालिक शनि देव हैं। इस राशि का निशान ‘मकर’ है, जो पहाड़ पर चढ़ने वाली बकरी और पानी की गहराई में रहने वाली मछली का मेल है। यह दिखाता है कि इस राशि के लोग अपनी मेहनत के दम पर किसी भी ऊंचाई तक पहुँच सकते हैं।

जब मंगल मकर राशि में आते हैं, तो उनका जोश शनि के अनुशासन के साथ मिल जाता है। मकर राशि में मंगल को ‘उच्च’ का माना जाता है, जिसका मतलब है कि यहाँ मंगल अपनी सबसे ज्यादा पावर में होते हैं और सबसे बढ़िया नतीजे देते हैं। इस राशि में आकर मंगल की जल्दबाजी और गुस्सा काबू में आ जाता है और वह सही दिशा में इस्तेमाल होता है। यहाँ इंसान जोश में आकर गलतियां नहीं करता, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ काम करके बड़ी कामयाबी हासिल करता है।

यह मंगल गोचर 2026 करियर में आगे बढ़ने, अपनी पहचान बनाने और बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए बहुत खास है। यह समय हमें एक जिम्मेदार लीडर बनने और बड़ी जिम्मेदारियां उठाने की हिम्मत देता है। बस एक बात का ध्यान रखें कि यहाँ सफलता रातों-रात नहीं मिलेगी, बल्कि लगातार लगे रहने और पक्के इरादों से ही हाथ आएगी।

आइए जानते हैं कि आपकी चंद्र राशि के हिसाब से इस गोचर का आपकी जिंदगी पर क्या असर होने वाला है।

मंगल का मकर राशि में गोचर: राशि के अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए मंगल का गोचर करियर में बड़ी कामयाबी और पहचान लेकर आएगा। आपकी राशि का स्वामी मंगल दसवें घर में होने से आपको वर्कप्लेस पर प्रमोशन और लीडरशिप की जिम्मेदारी मिल सकती है।

मेष करियर भविष्यफल 2026 के अनुसार, आपकी मेहनत और अनुशासन से ऑफिस में दबदबा बढ़ेगा। जो लोग बिजनेस में हैं, उनके लिए मेष व्यापार भविष्यफल 2026 कहता है कि मार्केट में आपकी साख मजबूत हो सकती है, और काम का विस्तार भी संभव है।

आर्थिक स्थिति की बात करें तो मेष आर्थिक राशिफल 2026 इशारा करता है कि बड़ी जिम्मेदारी के साथ आपकी कमाई भी बढ़ेगी, हालांकि खर्चों में भी थोड़ा इजाफा हो सकता है। मेष प्रेम राशिफल 2026 सलाह देता है कि काम की वजह से परिवार को कम समय मिल पाएगा, इसलिए थोड़ा बैलेंस बनाकर चलें और घर पर गुस्सा न निकालें। सेहत अच्छी रहेगी, बस तनाव और ब्लड प्रेशर से बचने के लिए कसरत करते रहें।

उपाय: ऑफिस में धैर्य बनाए रखें और अपने गुस्से पर काबू रखें। रोजाना कसरत या योग करें।

Read in English: Aries Yearly 2026

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल मकर राशि में गोचर कर रहा है। यह गोचर भाग्य स्थान में हो रहा है, जो आपकी किस्मत और तरक्की के नए रास्ते खोलेगा।

वृषभ करियर भविष्यफल 2026 के अनुसार, सीनियर्स और गुरुओं के सहयोग से आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप काम के सिलसिले में यात्रा करते हैं या नई स्किल सीखते हैं, तो फायदा होगा। वृषभ व्यापार भविष्यफल 2026 कहता है कि बिजनेस में लंबी प्लानिंग काम आएगी।

आर्थिक मोर्चे पर, वृषभ आर्थिक राशिफल 2026 बताता है कि मेहनत से आपकी कमाई स्थिर रहेगी, बस सट्टेबाजी से बचें। वृषभ प्रेम राशिफल 2026 के लिहाज से पिता और बड़ों के साथ रिश्ते सुधरेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और स्टैमिना बढ़ेगा, बस यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

उपाय: पिता और बुजुर्गों का सम्मान करें। जल्दबाजी में फैसला न लें।

Read in English: Taurus Yearly 2026

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल गोचर 2026 आठवें घर में हो रहा है, जो जीवन में अचानक बदलाव लेकर आ सकता है।

मिथुन करियर भविष्यफल 2026 के अनुसार, ऑफिस में अचानक काम का दबाव या जिम्मेदारियां बदल सकती हैं। बिना सोचे-समझे नौकरी बदलने का रिस्क न लें। मिथुन व्यापार भविष्यफल 2026 की बात करें तो किसी भी बड़े निवेश से पहले पूरी प्लानिंग कर लें।

आर्थिक मोर्चे पर, मिथुन आर्थिक राशिफल 2026 सतर्क करता है कि सेहत या अचानक आई जरूरतों पर खर्चा बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें। मिथुन प्रेम राशिफल 2026 सलाह देता है कि परिवार में अपनी वाणी पर काबू रखें, वरना रिश्तों में तनाव हो सकता है। सेहत का खास ख्याल रखें।

उपाय: रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें ताकि डर और गुस्सा कम हो सके।

Read in English: Gemini Yearly 2026

कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए जब मंगल मकर राशि में जायेगा तो यह गोचर सातवें घर में होगा, जिससे पार्टनरशिप और बाहरी लोगों से मेल-जोल बढ़ने की सम्भावना प्रबल होगी।

कर्क करियर भविष्यफल 2026 कहता है कि वर्कप्लेस पर आपकी बातचीत और डील्स बढ़ेंगी। सफलता तभी मिलेगी जब आप अपना व्यवहार नरम रखेंगे। कर्क व्यापार भविष्यफल 2026 के अनुसार, बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बिठाकर चलें और कोई भी बात न छिपाएं।

आर्थिक स्थिति को देखें तो कर्क आर्थिक राशिफल 2026 बताता है कि पैसों के मामले में पारदर्शिता जरूरी है। कर्क प्रेम राशिफल 2026 के लिहाज से शादीशुदा जिंदगी में ईगो (अहंकार) की वजह से अनबन हो सकती है। झगड़ों के बजाय मिलकर काम करने पर ध्यान दें। सेहत सामान्य रहेगी, बस मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।

उपाय: हर मंगलवार मंदिर में लाल मसूर की दाल, लाल कपड़ा या तांबे का दान करें।

Read in English: Cancer Yearly 2026

सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए मंगल गोचर 2026 छठे घर में हो रहा है, जो आपको बाधाओं और विरोधियों पर जीत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।

सिंह करियर भविष्यफल 2026 के अनुसार, ऑफिस के कॉम्पिटिशन वाले माहौल में आपकी मेहनत और सही प्लानिंग रंग ला सकती है। आपके काम करने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे आप वर्कप्लेस पर अपनी परफॉरमेंस सुधार पाएंगे। सिंह व्यापार भविष्यफल 2026 कहता है कि आपकी समस्याओं को सुलझाने की ताकत बढ़ेगी, जो बिजनेस में तरक्की के रास्ते खोल सकती है।

आर्थिक स्थिति की बात करें तो सिंह आर्थिक राशिफल 2026 बताता है कि कमाई स्थिर रहने की उम्मीद है, हालांकि काम या सेहत से जुड़े खर्चों में थोड़ा इजाफा हो सकता है। सिंह प्रेम राशिफल 2026 के लिहाज से, भारी वर्कलोड के कारण आप परिवार को समय कम दे पाएंगे, जिससे थोड़ा तालमेल बिठाने की जरूरत पड़ेगी। सेहत में अच्छे सुधार के योग हैं और आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत हो सकती है, बस बहुत ज्यादा काम करके खुद को थकाएं नहीं।

उपाय: हर मंगलवार हनुमान मंदिर में गुड़, लाल फूल या सिंदूर चढ़ाएं।

Read in English: Leo Yearly 2026

कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए जब मंगल मकर राशि में जायेगा तो यह गोचर पांचवें घर में हो होगा, जिससे आपकी बुद्धि और सोचने-समझने की शक्ति तेज होने के योग हैं।

कन्या करियर भविष्यफल 2026 के अनुसार, अगर आप टेक्निकल काम या मैनेजमेंट से जुड़े हैं, तो आपकी प्लानिंग और लीडरशिप की तारीफ होने की संभावना है। स्टूडेंट्स और क्रिएटिव काम करने वालों का फोकस बढ़ सकता है, जिससे वे अपने लक्ष्यों की ओर मजबूती से बढ़ पाएंगे। कन्या व्यापार भविष्यफल 2026 कहता है कि रणनीति बनाकर किए गए कामों में आपको सफलता मिल सकती है।

आर्थिक मोर्चे पर, कन्या आर्थिक राशिफल 2026 बताता है कि आपकी स्किल्स (हुनर) की वजह से अच्छी कमाई होने के आसार हैं। शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं, तो भावनाओं में बहने के बजाय पूरी जांच-परख के बाद ही पैसा लगाना सही रहेगा। कन्या प्रेम राशिफल 2026 के लिहाज से, बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। मानसिक अनुशासन की वजह से आपकी सेहत भी स्थिर बनी रह सकती है।

उपाय: मंगलवार के दिन शराब, नॉन-वेज और गुस्से से पूरी तरह दूर रहने की कोशिश करें।

Read in English: Virgo Yearly 2026

तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए मंगल गोचर 2026 चौथे घर में हो रहा है, जिससे आपका ध्यान घर-परिवार, सुख-सुविधाओं और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों पर ज्यादा रह सकता है।

तुला करियर भविष्यफल 2026 के अनुसार, ऑफिस की जिम्मेदारियों की वजह से आपकी दिमागी शांति और घर-ऑफिस का बैलेंस थोड़ा बिगड़ने की संभावना है। तुला व्यापार भविष्यफल 2026 कहता है कि अगर आप प्रॉपर्टी या गाड़ियों के काम से जुड़े हैं, तो बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, लेकिन किसी भी डील में जल्दबाजी करने से बचें।

आर्थिक स्थिति को देखें तो तुला आर्थिक राशिफल 2026 इशारा कर रहा है कि घर की मरम्मत या परिवार की जरूरतों पर आपका अच्छा-खासा पैसा खर्च हो सकता है। तुला प्रेम राशिफल 2026 सलाह देता है कि घर में तालमेल बनाए रखने के लिए धैर्य से काम लें, क्योंकि विचारों में मतभेद होने से तनाव बढ़ सकता है। सेहत के मामले में अपनी भावनाओं पर काबू रखें और मानसिक सुकून का ख्याल रखें।

उपाय: मन को शांत रखने के लिए ध्यान (मेडिटेशन) करें और घर में बहसबाजी से बचने की कोशिश करें।

Read in English: Libra Yearly 2026

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए जब मंगल मकर राशि में जायेगा तो यह गोचर तीसरे घर में होगा, जो आपके साहस, हिम्मत और बातचीत करने के तरीके को बहुत मजबूत बना सकता है।

वृश्चिक करियर भविष्यफल 2026 के अनुसार, अपनी मेहनत और लीडरशिप के दम पर आपको तरक्की मिलने के अच्छे योग हैं। खासकर मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी असरदार साबित हो सकता है। वृश्चिक व्यापार भविष्यफल 2026 कहता है कि अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं या बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं, तो नेटवर्किंग और यात्राओं से आपको बेहतरीन मौके मिल सकते हैं।

आर्थिक मोर्चे पर, वृश्चिक आर्थिक राशिफल 2026 इशारा कर रहा है कि आपकी खुद की मेहनत और हुनर से कमाई में काफी सुधार होने की संभावना है। वृश्चिक प्रेम राशिफल 2026 सलाह देता है कि भाई-बहनों के साथ रिश्तों पर थोड़ा ध्यान दें और बातचीत में नरमी रखें। सेहत के मामले में आप खुद को बहुत एनर्जेटिक महसूस करेंगे, जिससे खेल-कूद या फिजिकल ट्रेनिंग में आपका मन लगेगा। बस ध्यान रखें कि कार्य के दौरान सावधानी बरतें और जल्दबाजी न करें।

उपाय: अपनी ऊर्जा को कसरत या फिजिकल एक्टिविटी में लगाएं। भाई-बहनों से कड़वा बोलने से बचें।

Read in English: Scorpio Yearly 2026

धनु राशिफल

धनु राशि वालों के लिए मंगल गोचर 2026 दूसरे घर में हो रहा है, जिससे आपका मुख्य ध्यान धन-संपत्ति और परिवार से जुड़े मामलों पर रहेगा।

धनु करियर भविष्यफल 2026 के अनुसार, आपके काम में अनुशासन बढ़ेगा जिससे ऑफिस में आपकी ताकत और रुतबा बढ़ सकता है। आपको मैनेजमेंट से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धनु व्यापार भविष्यफल 2026 कहता है कि मेहनत के दम पर काम में मजबूती आएगी, लेकिन बातचीत के दौरान अपनी भाषा को थोड़ा नरम रखें, वरना बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है।

आर्थिक मोर्चे पर, धनु आर्थिक राशिफल 2026 बताता है कि लगातार मेहनत से आपकी कमाई में सुधार होने के योग हैं, हालांकि परिवार की जरूरतों पर खर्च भी काफी बढ़ सकता है। धनु प्रेम राशिफल 2026 सलाह देता है कि घर-परिवार में अपनी मर्जी थोपने से बचें और कड़वी बातें न बोलें, वरना रिश्तों में नाराजगी बढ़ सकती है। सेहत के मामले में सब ठीक रहेगा, बस खान-पान, गले और दांतों की सफाई का थोड़ा ख्याल रखें।

उपाय: परिवार में शांत रहकर बात करें। हर मंगलवार शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Read in English: Sagittarius Yearly 2026

मकर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए मंगल गोचर मकर राशि में आपकी ही राशि (पहले घर) में हो रहा है, जो व्यक्तित्व को निखारने और लीडरशिप दिखाने के लिए सबसे ताकतवर समय साबित हो सकता है।

मकर करियर भविष्यफल 2026 के अनुसार, नौकरी में प्रमोशन, मान-सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं। आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। मकर व्यापार भविष्यफल 2026 कहता है कि बिजनेस बढ़ाने और मार्केट में अपना दबदबा कायम करने के लिए यह समय क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।

आर्थिक स्थिति को देखें मंगल गोचर मकर राशि में होने के नजरिये से देखें तो मकर आर्थिक राशिफल 2026 बताता है कि आपकी मेहनत और अधिकार बढ़ने के साथ-साथ कमाई में भी अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है। मकर प्रेम राशिफल 2026 सलाह देता है कि परिवार में आपकी अहमियत बढ़ेगी, लेकिन अपना स्वभाव बहुत ज्यादा हावी (डोमिनेटिंग) न रखें, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। सेहत के मामले में आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे, बस काम के चक्कर में आराम करना न भूलें।

उपाय: हर मंगलवार हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाकर उनकी पूजा करें।

Read in English: Capricorn Yearly 2026

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बारहवें घर में हो रहा है, जिससे आपके खर्चों में बढ़ोतरी और विदेश से जुड़े कामों में तेजी आने की संभावना है।

कुंभ करियर भविष्यफल 2026 के अनुसार, ऑफिस में आपको पर्दे के पीछे रहकर काम करना पड़ सकता है या वर्क फ्रॉम होम और विदेशी प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी मिल सकती है। तरक्की की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है, इसलिए सब्र से काम लें। कुंभ व्यापार भविष्यफल 2026 कहता है कि बिजनेस के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा या बाहरी संपर्कों से लाभ के योग बन सकते हैं।

आर्थिक मोर्चे पर, कुंभ आर्थिक राशिफल 2026 सतर्क करता है कि यात्रा, सेहत या अचानक आए बड़े खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है, इसलिए पैसों का प्रबंधन सोच-समझकर करें। कुंभ प्रेम राशिफल 2026 के लिहाज से, बातचीत की कमी की वजह से रिश्तों में थोड़ी भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। सेहत का खास ख्याल रखें, खासकर नींद की कमी और तनाव आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में गुड़ या लाल फूल चढ़ाएं।

Read in English: Aquarius Yearly 2026

मीन राशिफल

मीन राशि वालों के लिए मंगल गोचर मकर राशि में ग्यारहवें घर में हो रहा है, जो आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने और धन लाभ दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।

मीन करियर भविष्यफल 2026 के अनुसार, टीम वर्क और नेटवर्किंग के दम पर आपको बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस में आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा, जिससे करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। मीन व्यापार भविष्यफल 2026 कहता है कि अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो यह समय अच्छा मुनाफा दे सकता है।

आर्थिक स्थिति की बात करें तो मीन आर्थिक राशिफल 2026 काफी सकारात्मक नजर आ रहा है। आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है और रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है। मीन प्रेम राशिफल 2026 के लिहाज से, बड़े भाई-बहनों और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी और आप काफी संतुष्ट महसूस करेंगे, बस सोशल लाइफ और आराम के बीच थोड़ा बैलेंस बनाकर चलें।

उपाय: बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करें और रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Read in English: Pisces Yearly 2026

Frequently Asked Questions

मंगल 16 जनवरी 2026 को सुबह 04:36 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

यहाँ मंगल ‘उच्च’ के होते हैं, जो उनकी सबसे ताकतवर स्थिति है। यह अनुशासन, बड़ी प्लानिंग और मेहनत से लक्ष्य पाने का समय है।

हाँ, यहाँ मंगल सबसे ज्यादा बलवान होते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ फल देते हैं। उनका गुस्सा यहाँ धैर्य और पक्के इरादों में बदल जाता है।

मेष, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।

आमतौर पर मंगल एक राशि में लगभग 45 दिन तक रहते हैं, जिसके बाद वे अगली राशि में चले जाते हैं।

जल्दबाजी के बजाय धैर्य से फैसले लें, गुस्से पर काबू रखें और सफर के दौरान पूरी सावधानी बरतें। साथ ही, दूसरों पर अपनी मर्जी थोपने के बजाय मिल-जुलकर काम करें।