कन्या साप्ताहिक राशिफल (22 नवंबर से 28 नवंबर)

शिक्षा

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो, सप्ताह की शुरुआती दिनों में परफेक्शन की चाहत और जल्दबाज़ी आप पर मानसिक दबाव बनाएगी। लेकिन 24-25 नवंबर को आपका धैर्य वापस आ जाएगा, जिससे आप मुश्किल विषयों को भी व्यवस्थित ढंग से समझ पाएंगे। 28 तारीख को आपका ध्यान भावनात्मक विषयों की ओर रहेगा। 

करियर

सप्ताह की शुरुआत में काम का भारी दबाव रहेगा। छोटी बातों में उलझने से बचें। 22-23 नवंबर को दस्तावेज़ों और डाटा के कामों में सावधानी रखें। 24-25 को ऑफिस में स्थिरता और अच्छा सपोर्ट मिलेगा। 26-27 को आपकी मीटिंग्स ज्यादा होगी। 28 को भावनाओं में बहकर फैसले न लें। 

परिवार

पारिवारिक मामलों में, आपकी भूमिका आपके परिवार के लिए काफी मददगार रहेगी। शुरुआत में घर की जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी। 22-23 को आपको किसी की बात चुभ सकती है। पर 24-25 नवंबर को घर का माहौल बैलेंस हो जाएगा। 26-27 को बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी और 28 को घर में किसी भावनात्मक मुद्दे पर बातचीत होगी। 

वित्त

पैसों के मामले में, इस सप्ताह की स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन शुरुआत में अचानक कोई खर्च आ सकता है। इसलिए 24-25 नवंबर को अपना बजट ठीक से बना लें। 26-27 तारीख को आमदनी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे छोटे मगर पक्के मुनाफे होंगे। 28 नवंबर को अपनी भावनाओं में आकर ज्यादा फिजूल खर्च न करें। 

स्वास्थ्य

22 नवंबर से 28 नवंबर तक का यह सप्ताह शुरुआत में आपको मानसिक रूप से थका सकता है। ज़्यादा सोचने से सिरदर्द भी हो सकता है। 24-25 को रूटीन सही रखने से सेहत सुधरेगी। 26-27 को अपनी नर्वस सिस्टम का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इसकी वजह से 28 नवंबर को आपको हल्की भावनात्मक थकान हो सकती है। 

भाग्यशाली रंग: हरा 

उपाय: बुधवार के दिन हरी घास या मूंग की दाल दान करें। बेवजह की ओवरथिंकिंग से बिल्कुल बचकर रहें।

मंत्र: ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः 

2027 में जानें अपना भविष्य: कन्या राशि 2027 राशिफल