सिंह राशि का प्रेम और वैवाहिक साप्ताहिक राशिफल (22 नवंबर से 28 नवंबर)

22 नवंबर से 28 नवंबर तक का यह सप्ताह शुरुआत में काफी उत्साह और रोमांस से भरा रहेगा। आप अपनी भावनाएं बिल्कुल खुलकर पार्टनर के सामने रखेंगे। 22 और 23 तारीख को होने वाली मुलाकात या बातचीत बहुत ही सुखद रहेगी। 24 और 25 नवंबर को अपने अंदर किसी भी तरह का अहंकार या ज़िद्द न आने दें, वरना बात बिगड़ सकती है। 26-27 को दोस्ती के नज़रिए से आपका रिश्ता और मज़बूत होगा। 28 तारीख को भावनाओं में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। 

अपनी कुंडली मिलाएं और जानें कि आपके रिश्ते की अनुकूलता कैसी है!