Search
Close this search box.
navam divas maa siddhidatri mantra jaap astrologer arun ji

नवम दिवस - देवी सिद्धिदात्री

माता सिद्धिदात्री की पूजा नवरात्रि के नौवें दिन की जाती है। उनके नाम का अर्थ, सिद्धी मतलब आध्यात्मिक शक्ति और दात्री मतलब देेने वाली। अर्थात् सिद्धी को देने वाली। देवी भक्तों के अंदर की बुराइयों और अंधकार को दूर करती हैं और ज्ञान का प्रकाश भरती हैं।

माता सिद्धिदात्री का स्वरूप

माँ सिद्धिदात्री कमल पर विराजमान हैं और वे शेर की सवारी करती हैं। उनकी चार भुजाएँ हैं जिनमें दाहिने एक हाथ में वे गदा और दूसरे दाहिने हाथ में चक्र तथा दोनों बाएँ हाथ में क्रमशः शंख और कमल का फूल धारण की हुईं हैं। देवी का यह स्वरूप सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाला है।

पौराणिक मान्यताएँ

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने सभी प्रकार की सिद्धियों को पाने के लिए देवी सिद्धिदात्री की उपासना की थी। तब देवी ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शिव जी को सभी सिद्धियाँ दीं। तब शिव जी का आधा शरीर देवी सिद्धिदात्री का हो गया। जिसके बाद शिव जी को अर्धनारीश्वर कहा गया।

ज्योतिषी के अनुसार

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार देवी सिद्धिदात्री केतु ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से केतु के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

मंत्र
ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः॥
प्रार्थना मंत्र
सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥
स्तुति
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

About The Author -

Astro Arun Pandit is the best astrologer in India in the field of Astrology, Numerology & Palmistry. He has been helping people solve their life problems related to government jobs, health, marriage, love, career, and business for 49+ years.

रुद्राक्ष पहनते समय किन बातों का रखें ध्यान?

वर्तमान में हर व्यक्ति अपनी लाइफ की सभी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उस पर भगवान शिव की कृपा बरसती रहे। ऐसे में वह

Read More »

सावन में करें इन चीजों का दान, खुलेंगे तरक्की के रास्ते!

सावन बाबा भोलेनाथ का प्रिय महीना है। सावन में बाबा को रिझाकर उनका आशीर्वाद पाने के लिए तरह-तरह के उपाय किये जाते हैं। क्या आपको पता है कि सावन में

Read More »

शनि महाराज पर लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, जानें किन राशियों के लिए है चिंता की बात।

चन्द्रमा लगाने जा रहे हैं शनि देव पर ग्रहण, दोस्तों ये बहुत ही दुर्लभ खगोलीय घटना है जिसे लूनर आक्लटेशन आफ सैटर्न (Lunar occultation of Saturn) यानि शनि चंद्र ग्रहण

Read More »

सावन विशेष: शिवलिंग पर कौनसा फूल चढ़ाने का है क्या फल?

सावन का महीना भोले के भक्तों के लिए सबसे खास होता है। इस समय भक्त शिव जी को रिझाने के लिए निर्मल मन से उनकी पूजा करते हैं। सावन में

Read More »