राहु गोचर 2024| Rahu Gochar 2024: ज्योतिष में ग्रहों का महत्त्व जगजाहिर है। ज्योतिष में सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, देवगुरु बृहस्पति, शुक्र व शनि को प्रत्यक्ष जबकि राहु-केतु छाया या क्षुद्र ग्रह माने गए हैं। राहु व केतु अदृश्य ग्रह हैं लेकिन मनुष्यों पर इनका पूरा प्रभाव पड़ता है।   पुराणों में राहु-केतु का वर्णन तमो ग्रह के रूप में मिलता है। दरअसल, समुद्रमंथन के समय भगवान शिव के उपासक और कई विलक्षण क्षमताओं वाले शक्तिशाली असुर स्वरभानु ने समुद्र मंथन के दौरान अमृतपान कर लिया। इस पर भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण करके सुदर्शन चक्र से स्वरभानु का सिर, धड़ से अलग कर दिया लेकिन अमृतपान से अमरता मिलने के कारण स्वरभानु की मृत्यु नहीं हुई। उसका कटा हुआ शीश राहु और धड़ केतु कहलाया।   

राहु ग्रह की प्रकृति- 

अब बात करते हैं राहु की प्रकृति की। ज्योतिष में राहु को मायावी ग्रह बताया गया है। राहु के प्रभाव से जातक का मन भ्रमित होता है और उनका मन सांसारिकता की ओर मुड़ता है। राहु के प्रभाव से व्यक्ति कभी संतुष्टि महसूस नहीं करता और भौतिक सुविधाओं व लग्जरी लाइफ को पाने की उसकी भूख बढ़ती ही रहती है। राहु व्यक्ति को प्रसिद्धि भी दिलाते हैं।   

राहु गोचर 2024-

ग्रहों के गोचर के नजरिए से देखें तो राहु एक राशि में 18 महीने के लिए गोचर करते हैं। यानि राहु एक राशि में 18 महीने तक रहते हैं। इसके साथ ही राहु व केतु नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। गौरतलब है कि 30 अक्टूबर से राहु, देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विरजमान हैं और 18 मई 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। वहीं, राहु ने 6 मई को रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश किया है। वह रेवती नक्षत्र में 8 जुलाई 2024 तक विराजमान रहेंगे।   

ज्योतिष में रेवती नक्षत्र- 

रेवती नक्षत्र की बात करें तो यह आकाशमंडल का अंतिम नक्षत्र है। इस नक्षत्र का स्वामी बुध ग्रह को माना गया है। वहीं, इस नक्षत्र के पहले चरण में देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव रहता है। बृहस्पति के प्रभाव से जातक के जीवन में बुद्धि, विवेक व ज्ञान के साथ ही सुख-सुविधाओं और सौभाग्य की वृद्धि होती है। इसके आलावा इससे व्यक्ति अध्यात्म की और आकर्षित होता और उसका व्‍यक्‍तित्‍व भी निखरता है।   

राहु के रेवती नक्षत्र में गोचर करने के प्रभाव- 

राहु गोचर 2024 को देखें तो, राहु ग्रह के रेवती नक्षत्र में गोचर का मानव जीवन पर व्यापक असर देखने को मिलेगा। राहु ग्रह का यह गोचर कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है लेकिन कुछ राशियों के जातकों के जीवन में यह समय उथल-पुथल से भरा रहेगा। आइए जानते हैं इस गोचर का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा:-

राहु गोचर 2024 : मेष 

मेष राशि के जातकों की बात करें तो राहु का रेवती नक्षत्र में गोचर लाभकारी साबित होने वाला है। इस समय आपकी इच्छाएं पूरी होंगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। इससे आप किसी भी परेशानी का सामना आराम से कर पाएंगे। इस समय आप मकान या जमीन खरीद सकते हैं। हालांकि, कुछ जातकों को इस समय सावधान रहना होगा क्योंकि उनकी बदनामी हो सकती है। 

उपाय-

  • मेष राशि के जातकों को इस समय नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 
 

राहु गोचर 2024 : वृषभ

वृषभ राशि के जातकों की बात करें तो यह समय आपके लिए परेशान करने वाला हो सकता है। इस समय आपकी बदनामी हो सकती है। इस समय आपका यश भी घटता हुआ नज़र आ रहा है। इसके साथ ही आप अवसाद व अनिद्रा का शिकार भी हो सकते हैं। आपको इस समय नपा-तुला बोलने की कोशिश करनी चाहिए। 

उपाय-

  • इस समय आपको सूर्यदेव को नियमित रूप से अर्घ्य देना चाहिए। 
 

राहु गोचर 2024 : मिथुन

अब बात करते हैं मिथुन राशि के जातकों की। आपके लिए यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला होगा। इस समय में कुछ जातकों को अपमान का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जातकों के लिए यह समय मानसिक अस्थिरता वाला साबित होगा। हालांकि, इस समय में कुछ जातकों को धन-वैभव की प्राप्ति भी होगी।

उपाय-

  • इस समय आपको दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। 
 

राहु गोचर 2024 : कर्क 

राहु ग्रह के रेवती नक्षत्र में गोचर से कर्क राशि के कुछ जातक मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इस दौरान आपको कई मानसिक चुनौतियों से दो चार होना पड़ सकता है। इस समय आपको तनाव घेरे रह सकता है। हालांकि, आप अपने विवेक और बुद्धि से इन परिस्थितियों को ज्यादा बिगड़ने से बचाने में कामयाब रहेंगे। 

उपाय-

  • इस समय आपको ध्यान व योग करना चाहिए। 
 

राहु गोचर 2024 : सिंह

इस समय सिंह राशि के जातकों को कानूनी मामलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके चलते आपके कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। इस समय आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि दुश्मन आपका काम बिगाड़ सकते हैं। इस समय आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से भी दो-चार होना पड़ सकता है। 

उपाय-

  • इस समय आप नियमित रूप से भैरव मंदिर जाकर दर्शन करें। 
 

राहु गोचर 2024 : कन्या

कन्या राशि के जातकों को करीब 2 महीने की इस अवधि में सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि यह समय आपको अनिद्रा का शिकार बना सकता है जिससे आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है। इस समय आपका स्वभाव भी उग्र हो सकता है जिस पर आपको नियंत्रण रखना चाहिए। इस समय आपकी छवि भी धूमिल हो सकती है। 

उपाय- 

  • इस समय आपको नियमित रूप से शिवजी का जलाभिषेक करना चाहिए। 
 

राहु गोचर 2024 : तुला

अब बात करते हैं तुला राशि के जातकों की। इस कालखंड में तुला राशि के कुछ जातकों को प्रसिद्धि मिलने की उम्मीद है। वहीं, कुछ जातकों को इस समय में सांसारिक सुखों की भी प्राप्ति होगी। हालांकि, कुछ जातक इस समय धर्म से पथभ्रष्ट हो सकते हैं। इस अवधि में कुछ जातकों को ऑपरेशन से भी गुजरना पड़ सकता है। 

उपाय- 

  • इस समय आपको दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। 
 

राहु गोचर 2024 : वृश्चिक 

राहु का यह नक्षत्र गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है। इसके साथ ही कुछ जातकों को किसी कारणवश कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। हालांकि, लेखन के क्षेत्र से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स से लोगों को अपना मुरीद बना देंगे। 

उपाय- 

  • इस अवधि में आपको नियमित रूप से बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। 
 

राहु गोचर 2024 : धनु

धनु राशि के जातकों की बात करें तो राहु ग्रह का रेवती नक्षत्र में गोचर बेहद शुभ होने वाला है। इस दौरान कुछ जातकों के संबंधों में मधुरता आएगी और कुछ जातकों की अपने भाई-बहन से भी मुलाकात हो सकती है। हालांकि इस समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि यह समय कुछ जातकों के सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। 

उपाय- 

  • इस समय आपको अपने इष्टदेव व कुलदेवी का दर्शन-पूजन करनी चाहिए। 
 

राहु गोचर 2024 : मकर

मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर मानसिक शांति को भंग करने वाला हो सकता है। आपको इस समय सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि आपके शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, इस समय में कुछ जातकों को कम मेहनत में ही आसानी से सफलता मिल जाएगी। इस समय आपको फालतू के कलह से बचना चाहिए। 

उपाय- 

  • मकर राशि के जातकों को शिवजी को दूध से स्नान कराना चाहिए 
 

राहु गोचर 2024 : कुंभ

अब बात करते हैं कुंभ राशि के जातकों की। कुंभ राशि के जातक को इस समय डिप्रेशन से जूझना पड़ सकता है। वे खुद पर काम का दबाव भी महसूस कर सकते हैं। इस समय में कुछ जातकों के कामों में रुकावट आ सकती है या कुछ काम अटक भी सकते हैं। इस समय में आपको मेहनत का फल मिलने में देरी हो सकती है लेकिन आपको धैर्य बनाए रखना होगा क्योंकि सब्र का फल मीठा होता है। 

उपाय- 

  • कुंभ राशि के जातकों को इस अवधि में हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाना चाहिए।  
 

राहु गोचर 2024 : मीन

मीन राशि के जातकों को राहु ग्रह के रेवती नक्षत्र में गोचर करने के मिश्रित परिणाम मिलेंगे। इस समय कुछ जातकों को पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा लेकिन कुछ जातकों को इस समय जेल जाना पड़ सकता है। कुछ जातकों को इस अवधि में कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं। 

उपाय- 

  • मीन राशि वालों की इस अवधि में काली गाय को चारा खिलाना चाहिए। 
 

हम उम्मीद करते हैं कि आप इस समय खुद की क्षमताओं को निखार पाएंगे और राहु ग्रह की कृपा से सभी भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद उठाएंगे। इसके साथ ही आप राहु की कृपा से इस अवधि में आप अपर धन-दौलत अर्जित करेंगे।