Search
Close this search box.
Menu Close

सूर्य ग्रहण 29 मार्च: राशियों के लिए वरदान या चेतावनी

Solar Eclipse 29 March 2025
March 7, 2025

सूर्य ग्रहण एक एस्ट्रोनॉमिकल घटना है जिसमे चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाती है जिससे सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती। इसी को सूर्य ग्रहण कहते हैं। यह ग्रहण तीन प्रकार  के होते हैं – पूर्ण सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और आंशिक सूर्य ग्रहण। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या को ही होते हैं 29 मार्च 2025 को इस साल का सबसे पहला सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा इसका मतलब है कि सूर्य का पूरा हिस्सा चंद्रमा से कवर नहीं होगा। यह ग्रहण दोपहर 2 बज कर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम को 6 बज कर 13 मिनट पर समाप्त होगा। क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में नहीं लगेगा। 

यह सूर्य ग्रहण केनेडा, पुर्तगाल, स्पेन, आयरलैण्ड, फ्रान्स, यूनाइटेड किंगडम, डेनमार्क, जर्मनी, नॉर्वे, फिनलैण्ड और रूस से दिखायी देगा।

पुर्तगाल में लिस्बन, स्पेन में मैड्रिड, अमेरिका में न्यूयॉर्क, आयरलैण्ड में डबलिन, फ्रान्स में पेरिस, रूस में सेंट पीटर्सबर्ग, यूके में लन्दन, जर्मनी में बर्लिन और फिनलैण्ड में हेलसिंकी शहरों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखायी देगा।

सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगेगा। 29 मार्च को 6 ग्रह बुध, शुक्र, शनि, राहु, सूर्य और चंद्र एक साथ मीन राशि में होंगे। शनिदेव और राहु गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद में होंगे जबकि बाकि के चारो ग्रह बुध, शुक्र, सूर्य और चंद्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होंगे जो शनि का नक्षत्र है। 

29 मार्च को ही शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकल कर मीन राशि में गोचर करेंगे और अगले 30 महीने मीन राशि में ही रहेंगे। 

सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नही देगा इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नही होगा। भारत में रहने वाले व्यक्तियों पर इस सूर्य ग्रहण का कोई असर नही पड़ेगा लेकिन भारत में जन्में वो व्यक्ति जो उन जगहों पर हैं जहां ये सूर्य ग्रहण दिखाई देगा उनके ऊपर इस ग्रहण का असर दिया जा रहा है। 

सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025: 12 राशियों पर प्रभाव

 

मेष (Aries)

इस ग्रहण से मेष राशि वालों 29 मार्च को होने वाला सूर्य ग्रहण स्वास्थ्य, वित्त और मानसिक तनाव से संबंधित चुनौतियाँ लाएगा। अचानक स्वास्थ्य समस्याएँ जैसे सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, या चोटें हो सकती हैं, इसलिए विशेष रूप से वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वित्तीय रूप से खर्च बढ़ सकते हैं और कर्ज लेने की संभावना हो सकती है। इस समय में बड़े फैसले या निवेश से बचना जरूरी है। 

उपाय – मसूर दाल का दान दान करने से सूर्य ग्रहण से मिलने वाले नेगेटिव रिजल्ट को कम किया जा सकता है।

 

वृषभ (Taurus)

यह ग्रहण वृषभ राशि वालों के लिए ज्यादा बदलाव नहीं लाएगा, लेकिन जीवन और काम में छोटे बदलाव हो सकते हैं। करियर या व्यापार में कोई रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और व्यावहारिक सोच से उन्हें संभाला जा सकता है। रिश्तों में हल्के उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। 

उपाय –गायत्री मंत्र का जप करने से शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

 

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण विशेष रूप से व्यापार और करियर में वृद्धि के अवसर लाएगा। लाभकारी परियोजनाएँ, नए क्लाइंट और सफल साझेदारियाँ हो सकती हैं। जो लोग रचनात्मक क्षेत्रों में हैं, उन्हें सफलता के अवसर मिलेंगे। 

उपाय – दुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

 

कर्क (Cancer)

इस ग्रहण से कर्क राशि वालों को करियर और व्यक्तिगत जीवन में नए अवसर मिलेंगे। यदि आप नौकरी बदलने या नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। रिश्तों में पुरानी गलतफहमियाँ दूर हो सकती हैं और प्रस्ताव दिए जा सकते हैं। 

उपाय- सफ़ेद चीजों जैसे सफेद वस्त्र, चावल, या चीनी दान करनी चाहिये। 

 

सिंह (Leo) 

सिंह राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण करियर, वित्त और रिश्तों में चुनौतियाँ लाएगा। नौकरी में अस्थिरता और वित्तीय नुकसान की संभावना हो सकती है, और रिश्तों में विवाद भी हो सकते हैं। धैर्य रखना जरूरी है और आवेग में आकर कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए।

उपाय- गुड़ या गेहूँ का दान करने से नेगेटिव इफ़ेक्ट कम किया जा सकता है।

 

कन्या (Virgo)

कन्या राशि पर इस ग्रहण का सामान्य प्रभाव रहेगा। करियर में छोटे-छोटे अवसर मिल सकते हैं, खासकर अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं। इस समय में स्थिर प्रगति हो सकती है, लेकिन कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 

उपाय- हरी वस्त्र, मूंग दाल, या हरी सब्जियों का दान करना चाहिये। गणेश चालीसा का पाठ भी शुभ रहेगा। 

 

तुला (Libra)

तुला राशि के लिए सूर्य ग्रहण प्रेम और रिश्तों में सकारात्मकता और वृद्धि लाएगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो कोई नया व्यक्ति आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है, और कुल मिलाकर रिश्ते मजबूत होंगे। विवाहित जोड़ों को अधिक रोमांस और खुशियाँ मिल सकती हैं। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए डेट पर जाने और भावनात्मक संबंधों को बढ़ाने की योजना बनाएं।

उपाय- ओम महालक्ष्मी नमः मंत्र का जाप करें। 

 

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक के लिए यह ग्रहण सामान्य प्रभाव डालेगा। जीवन स्थिर रहेगा और बहुत कम बदलाव होंगे। यदि नए अवसर मिलते हैं, तो उन्हें अपनाएं, क्योंकि वे भविष्य में फायदेमंद हो सकते हैं। 

उपाय- मन की शांति बनाए रखने और नेगेटिव एनर्जी से बचने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें या हनुमान मंदिर में हनुमानजी को चोला भी चढ़ा सकते हैं। 

 

धनु (Sagittarius)

सूर्य ग्रहण धनु राशि के लिए कुछ वित्तीय तनाव और व्यक्तिगत रिश्तों में उतार-चढ़ाव का कारण बन सकता है। कार्यस्थल पर कुछ विवाद हो सकते हैं, लेकिन समय के साथ स्थिति सुधर सकती है। यह समय धैर्य रखने का है। 

उपाय- चांदी का दान करने से या भगवान विष्णु के मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जप करने से फाइनेंसियल लाभ हो सकता है।

 

मकर (Capricorn)

मकर के लिए यह सूर्य ग्रहण रोजगार और व्यक्तिगत जीवन में बदलाव ला सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं, लेकिन इसके साथ ही कुछ वित्तीय परेशानियाँ भी हो सकती हैं। सावधानी से निर्णय लें और किसी भी नए निवेश से पहले अच्छा विचार करें। 

उपाय- काले तिल या साबुत उड़द का दान करने से पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे।

 

कुम्भ (Aquarius)

कुम्भ राशि के लिए यह ग्रहण कुछ अनुकूल बदलाव लाएगा। जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा, और आपकी व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता के अवसर बढ़ेंगे। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें और समय पर फैसले लें। 

उपाय- नीले वस्त्र या तेल में बनी वस्तुएं दान करने से लाभ हो सकता है।

 

मीन (Pisces)

मीन राशि के लिए सूर्य ग्रहण में व्यक्तिगत जीवन में कुछ छोटे बदलाव हो सकते हैं, लेकिन यह समय आत्म-निरीक्षण और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने का है। करियर में विकास की संभावना है, लेकिन सफलता के लिए धैर्य और संयम की आवश्यकता होगी। 

उपाय- मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाने से मन की शांति और समृद्धि मिल सकती है।

 प्रत्येक राशि पर सूर्य ग्रहण का अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा, लेकिन अधिकांश राशियाँ धैर्य, पॉजिटिव सोच और सावधानी से निर्णय लेने पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो सूर्य ग्रहण के नेगेटिव प्रभाव से बचा जा सकता है।

Also Read:

Posted in Latest Blogs

Leave a Reply