फेंगशुई – इन वस्तुओं से करें घर का वास्तु ठीक

July 9, 2024

कुआ नंबर और फेंगशुई आइटम्स

राधे-राधे दोस्तों,

आज के लेख में हम बात करेंगे कुआ नंबर के बारे में। कुआ नंबर एक ऐसा नंबर है जो आपकी लाइफ में जबरदस्त चेंज ला सकता है। इसके साथ ही किस दिशा में क्या करने से आपको सफलता मिलेगी। आजकल हर इंसान किसी न किसी पॉइंट पर अपनी लाइफ में स्ट्रगल कर रहा है। आमतौर पर देखा जाए तो इतना टाइम किसी के पास नहीं होता कि अगर कुंडली में आपका कोई प्लेनेट या न्यूमेरोलॉजी में कोई नंबर खराब है तो उसके लिए आप रेमेडी लंबे समय तक कर पाए। अगर किसी ने बताया तो जोश में आकर आप उसको एक दो वीक करते हैं लेकिन उसके बाद वह छूट जाता है।  हम आपकी प्रॉब्लम का सलूशन लेकर आए हैं, इस उपाय को आपको सिर्फ एक बार करना है जिसके बाद आप हमेशा के लिए टेंशन फ्री हो जाएंगे। इसके बाद वह उपाय आपकी लाइफ में जो चेंज लाएगा उसे देखकर आप खुद सरप्राइज हो जाएंगे। आपको खुद विश्वास नहीं आएगा ये सब हुआ कैसे? चलिए आपका ज्यादा समय न लेते हुए सीधे टॉपिक पर आते हैं। 

कुआ नंबर 

दोस्तों, अब बात करते है कुआ नंबर की। कुआ नंबर फेंगशुई का एक एंजेल नंबर है। यह चायनीज विद्या का एक पार्ट है। आपने न्यूमेरोलॉजी में कई नंबर सुने होंगे जैसे कि ड्राइवर नंबर, कंडक्टर नंबर, नेम नंबर आदि लेकिन यह सबसे डिफरेंट होता है। ये हमें हमारे लकी डायरेक्शन को बताता है जिसमें हमें काम करने से सक्सेस मिलती है। ये हमे हमारे लकी कलर भी बताता है, जिन्हें यूज करके हम लाइफ में खुशियां ला सकते हैं। 

अब आप भी सोच रहे होंगे कि कुआ नंबर को कैसे निकालते हैं। कुआ नंबर निकालने के लिए आपको आपकी डेट ऑफ बर्थ चाहिए होगी। यहां एक बात का ध्यान रखना है कि कुआ नंबर लड़के और लड़की का अलग-अलग तरह से निकलता है। चलिए एक उदाहरण से इसे समझते हैं। 

male                                                                                             female 

28 -11 -1994                                                                               28 -11 -1994 

 

यहां हमें न तो डेट का यूज़ करना है और न ही मंथ का। हमे सिर्फ ईयर का यूज़ ही करना है। तो हम ईयर ले लेंगे। 

 

male                                                                  female 

1994                                                                    1994 

 

इनको अलग अलग करके ऐड कर लेंगे। 

 

1 +9 +9 +4                                                                1 + 9 +9 +4 

=23                                                                               =23 

 

सिंगल नंबर में लाने के लिए ऐड करेंगे। 

 

2 + 3 = 5                                                                           2 + 3 = 5 

 

पुरुषों के लिए देखें तो अब जो भी नंबर आया है उसे 11 में से घटाएंगे। वहीं, फीमेल के लिए 4 नंबर को ऐड करेंगे। 

 

=11 – 5                                                                           =  4 +5 

= 6 – ये है आपका कुआ नंबर।                                             = 9 — ये है आपका कुआ नंबर। 

आपको एक चीज़ का और विशेष तौर पर ध्यान रखना है की जब भी आपका कुआ नंबर 5 आएगा तो उसे 5 कैलकुलेट नहीं करेंगे। मेल्स में 5 कुआ नंबर को 2 माना जाता है। वहीं फीमेल्स में 5 कुआ नंबर को 8 माना जाता है। बाकि सभी नंबर्स एज इट इज रहते हैं। उनमे कोई चेंज नहीं होता है। 

दोस्तों, अब आप भी कुआ नंबर कैलकुलेट करना सीख गए होंगे। अब हम बात करते है आपकी लकी डायरेक्शन की।

उदाहरण-

आपका कुआ नंबर 8 है और आपकी लव व करियर लाइफ काफी खराब चल रही है। तो आप अपनी लव लाइफ को ठीक करने के लिए नॉर्थ साइड में फेंगशुई आइटम जैसे की दो बत्तखों का जोड़ा  रख सकते हैं और करियर ठीक करने के लिए साउथ साइड में फेंगशुई आइटम जैसे की बैंबू ट्री लगा सकते हैं। अगर आप ऑफिस में बैठते हैं तो अपना मुंह साउथ डायरेक्शन में करके बैठें और अपनी लाइफ में चेंज फील कीजिए।

अब हम डिटेल में बात करेंगे कुछ फेंगशुई डेकोरेटिव आइटम्स के बारे में, जिन्हें  आप अपने घर में राइट डायरेक्शन में रखकर अपने घर में पॉजिटिविटी ला सकते हैं।

1. लकी बैंबू:-

यह पौधा पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है और घर में हैप्पीनेस और प्रोस्पेरिटी लाता है। बैंबू का पौधा तेजी से बढ़ता है। इसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए क्योंकि ये दिशाएं फैमिली और मनी से जुड़ी होती हैं। लकी बैंबू को अपने घर में रखकर आप पॉजिटिव एनर्जी और प्रोस्पेरिटी बढ़ा सकते हैं।

2. फेंगशुई कछुआ:

फेंगशुई कछुआ लंबी उम्र का प्रतीक है। यह लाइफ में धीरे-धीरे लेकिन स्टेबिलिटी से आगे बढ़ने को रिफ्लेक्ट करता है। फेंगशुई कछुआ रेजिन, कांच, धातु, मिट्टी, लकड़ी और क्रिस्टल से बना हुआ होता है। इसे अपने करियर क्षेत्र या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। यह आपके करियर में स्टेबिलिटी और सफलता पाने में मदद कर सकता है। 

3. इविल आई: 

इविल आई आपको बुरी नज़र और नेगेटिव एनर्जी से बचाता है। इसे अपने मेन गेट पर लटकाना चाहिए ताकि यह आपके घर में एंटर  करने वाली किसी भी नेगेटिव एनर्जी को रोक सके। इविल आई आपके घर और परिवार को हानिकारक ताकतों से बचाने में मदद करता है, जिससे आप शांति और सुरक्षा की भावना के साथ रह सकते हैं।

4. तीन पैर वाला मेंढक: 

तीन पैर वाले मेंढक को हम मनी फ्रॉग भी कहते हैं। यह मनी एंड प्रोस्पेरिटी को अट्रैक्ट करने वाला एक शक्तिशाली फेंगशुई प्रतीक है। तीन पैर वाले मेंढक को धन की देवी के साथ जोड़ा जाता है और माना जाता है कि यह आर्थिक सफलता और खुशहाली को बढ़ावा देता है। इसे अपने धन क्षेत्र या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

5. लाफिंग बुद्धा: 

यह मूर्ति पॉजिटिव एनर्जी, हैप्पीनेस और प्रोस्पेरिटी का साइन है। हंसता हुआ बुद्धा दुनिया भर में खुशी फैलता है। इसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। यह आपके घर में हंसी-खुशी का माहौल बना कर रखता है। यह सफलता भी अट्रैक्ट करता है। यह सबसे फेमस फेंगशुई आइटम है।

6. विंड चाइम: 

विंड चाइम पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है और नेगेटिविटी को दूर करता है। इसकी प्लीसैंट साउंड आपके घर को शांत बनाती है। इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में लटकाना चाहिए। यह दिशा प्रेम और रिश्तों से जुड़ी होती है। विंड चाइम की मधुर झंकार एनवायरमेंट को फ्रेश कर देती है। इससे आपके रिलेशनशिप और लव लाइफ में सुधार होता है।

7. क्रिस्टल कमल: 

कमल कीचड़ से निकलकर खिलता है, ठीक उसी तरह यह हमें सेल्फ इम्प्रूवमेंट के लिए प्रेरित करता है। इसे मैडिटेशन रूम या उत्तर-पूर्व में रखा जाना चाहिए क्योंकि यह दिशा स्प्रिचुएलिटी और नॉलेज से जुड़ी होती है। इसे प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। इसको आप जोड़े में अपने बैडरूम में रखते हैं तो आपको रोमांटिक पलों को अनुभव करने का मौका मिलेगा।

8. ड्रीम कैचर: 

ड्रीम कैचर, बुरे सपनों को दूर करता है और अच्छी नींद लाता है। इसे अपने बेडरूम में खिड़की के पास लटकाना चाहिए। यह सुखद और आरामदायक नींद को बढ़ावा देता है और बुरे सपनों या डरावनी सोच से बचाता है।

9. अबेकस: 

अबेकस पुराने ज़माने का कैलकुलेटर माना जाता है। यह दिमाग को तेज करने वाला मैथ्स का एक इक्विपमेंट है जो फोकस और करियर में स्टेबिलिटी को बढ़ावा देता है। इसे अपने कार्यस्थल या दक्षिण-पश्चिम में रखना चाहिए। साथ ही यह आपके बिज़नेस में भी सफलता दिलाता है।

10. क्रिस्टल ग्लोब: 

यह फेंगशुई का एक डेकोरेटिव आइटम है, जो पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है। यह नॉलेज और विजडम को बढ़ावा देता है। क्रिस्टल ग्लोब ट्रांसपेरेन्सी का प्रतीक है। इसे अपने स्टडी रूम या उत्तर-पूर्व में रखना चाहिए क्योंकि यह दिशा ज्ञान और बुद्धिमत्ता से संबंधित है।

11. ड्रैगन:

ड्रैगन शक्ति, साहस, सौभाग्य और सफलता का प्रतीक है। यह चीनी संस्कृति में एक बहुत ही शुभ प्रतीक माना जाता है। इसे अपने करियर क्षेत्र या उत्तर में रखना चाहिए। ड्रैगन का मुँह अपने कमरे की अंदर की तरफ करके रखना चाहिए। अगर इसका मुंह बाहर की तरफ होगा तो यह गलत इफ़ेक्ट भी दे सकता है।

12. उल्लू: 

उल्लू बुद्धि, ज्ञान और प्रज्ञा का प्रतीक है। यह अंतर्दृष्टि और आत्म-जागरूकता को भी दर्शाता है। इसे अपने अध्ययन कक्ष या उत्तर-पूर्व में रखना चाहिए। उल्लू को अपने घर के बाहर भी रख सकते है। यह ध्यान रखें की उल्लू का मुंह बाहर की तरफ होना चाहिए। उल्लू हमेशा गोल्डन या सोने जैसा दिखने वाला होना चाहिए।

13. फेंगशुई सिक्के: 

यह धन और समृद्धि को आकर्षित करने वाले शक्तिशाली प्रतीक हैं। चीनी परंपरा में, सिक्कों को सौभाग्य और वित्तीय सफलता से जोड़ा जाता है। इन्हें अपने धन क्षेत्र या दक्षिण-पूर्व दिशा में एक लाल रंग के कटोरे में रखना चाहिए। फेंगशुई के सिद्धांतों के अनुसार, लाल रंग उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक है और यह धन को आकर्षित करने में मदद करता है। 

दोस्तों,इन फेंगशुई डेकोरेटिव आइटम्स को अपने घर में रख कर, आप अपने घर में हो रहे डिस्टर्बेंस को ठीक कर सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर वीडियो देख सकते हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।

 

Leave a Reply