बुध करेंगे सिंह राशि में गोचर, किन लोगों को मिलेगी नौकरी?

July 12, 2024

एस्ट्रोलॉजी में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध महाराज को वाणी, बुद्धि, बिजनेस, रुपए-पैसे और लॉजिकल अबिलिटी का कारक माना जाता है। क्या आपको पता है कि बुध महाराज सिंह राशि में ट्रांजिट करने वाले हैं। उनका यह गोचर 19 जुलाई को होगा। 

आज के लेख में हम जानेंगे कि बुध महाराज के इस ट्रांजिट से किन लोगों की लॉटरी लगेगी और किन लोगों को नौकरी मिलेगी। 

कर्क राशि-

इस गोचर का सीधा असर कर्क राशि वालों की वाणी और पैसे पर होने वाला है। इस समय आपको अचानक धन लाभ होगा और आप अपनी नॉलेज व स्किल का यूज़ एक्स्ट्रा पैसे कमाने के लिए कर सकते हैं।

इसके साथ ही आप सेविंग्स पर भी फोकस करेंगे। इस समय आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा। बिजनेस करने वालों को अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

धनु राशि

इस समय आपको मेहनत के साथ-साथ किस्मत का भी साथ मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों का प्रमोशन हो सकता है। इस समय आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। 

आप शादी, नामकरण जैसे किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। कम्प्टीशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को इस समय सफलता मिलने के पूरे योग हैं।

मिथुन राशि-

इस गोचर से मिथुन राशि वालों का साहस और पराक्रम बढ़ेगा। इसके साथ ही आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। इससे आप हर काम में हिस्सा भी लेंगे और उसे पूरा भी करेंगे। इस समय आप किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे ।

 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।

Leave a Reply