जुलाई में इस दिन है देवशयनी एकादशी, जानें जरुरी बातें

July 11, 2024

हिंदू मान्यता में हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विशेष महत्त्व होता है। कई लोग एकादशी का व्रत भी रखते हैं। माना जाता है कि एकादशी के व्रत से व्यक्ति के कई जन्मों के पाप कट जाते हैं।

इस बार 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। इससे जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स हम आपको बताने जा रहे है-

फैक्ट्स 

  • इस दिन के बाद चार महीनों के लिए भगवान श्रीहरि विष्णु शयन के लिए क्षीर सागर में चले जाते हैं। इसके चलते सभी मांगलिक कार्यक्रम या शादी-ब्याह के कामों में रोक लग जाती है। 
  • इस दिन के बाद से संसार की बाग-डोर भगवान शिव संभालते हैं।  
  • ऐसा माना जाता है कि इस दिन सभी तीर्थ बृजधाम आ जाते हैं, ऐसे में इन चार महीनों में बृज दर्शन के लिए जरूर जाएं। 
  • इस बार एकादशी पर दो बहुत ही अच्छे योग बन रहे हैं। ये योग हैं सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग। इन योग में की गई खरीदारी, दान-पुण्य आदि को बहुत शुभ माना जाता है। 
  • इस दिन तीर्थक्षेत्रों में स्नान का विशेष महत्व है। 
  • इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा की जाती है। पीले वस्त्र पहने जाते हैं और पीली वस्तुओं का भोग लगाया जाता है।
  • देवशयनी एकादशी व्रत के पारायण का समय– 18 जुलाई, 2024; सुबह 5:34 से 8:19 बजे तक  (यह समय नई दिल्ली के अनुसार है)

इस बार एकादशी पर कुछ खास योग बन रहे हैं जिनके बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर click करें।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।  

 

Leave a Reply