सावन में करें इन चीजों का दान, खुलेंगे तरक्की के रास्ते!

July 25, 2024

सावन बाबा भोलेनाथ का प्रिय महीना है। सावन में बाबा को रिझाकर उनका आशीर्वाद पाने के लिए तरह-तरह के उपाय किये जाते हैं। क्या आपको पता है कि सावन में आप भी कुछ चीजें दान कर बाबा का आशीर्वाद पा सकते हैं। अगर आप भोले भंडारी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको निम्न चीजें दान करनी चाहिए-

गुड़ का दान

फाइनेंशियल क्राइसिस के दौर से गुजर रहे लोगों को सावन में गरीब और जरूरतमंद लोगों को गुड़ दान करना चाहिए। माना जाता है कि इससे व्यक्ति के फाइनेंशियल हर्डल कम होते हैं।  

चावल का दान 

एस्ट्रोलॉजी के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में होते हैं उन्हें गरीबों को चावल दान में देना चाहिए। इसके साथ ही चावल की खीर का भोग बाबा भोलेनाथ को लगाने के बाद प्रसाद में बांटने से भी चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। 

चांदी के शिवलिंग का दान 

सावन के सोमवार को चांदी के शिवलिंग को मंदिर में दान करने का विशेष महत्त्व है। इससे व्यक्ति की हर इच्छा पूरी होती है और उसकी सफलता के रास्ते खुलते हैं। 

नाग नागिन के जोड़े का दान 

एस्ट्रोलॉजी में माना जाता है कि सावन के सोमवार को चांदी या तांबे से बना नाग-नागिन का जोड़ा दान करने या उसे नदी में प्रवाहित करने से कालसर्प दोष का नेगेटिव इम्पैक्ट कम होता है। इसके साथ ही राहु-केतु ग्रह भी शांत होते हैं। 

रुद्राक्ष का दान 

माना जाता है कि जो लोग फिजिकली और मेंटली परेशान होते हैं उन्हें सावन में रुद्राक्ष का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उसका मान-सम्मान भी बढ़ता है। 

तिल का दान 

माना जाता है कि सावन में शनिवार को काले तिल दान करने से शनि महाराज के नेगेटिव इम्पैक्ट कम होते हैं। इसके साथ ही शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या में भी व्यक्ति को राहत मिलती है।

 सावन माह में महादेव को कौनसे पुष्प चढ़ाकर प्रसन्न कर सकते हैं, इसके बारे में जानने के लिए दिये गए लिंक पर click करें।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।

 

Leave a Reply