इस बार गुरु पूर्णिमा पर है सर्वार्थ सिद्धि योग, इन उपायों से खुलेगी किस्मत

July 13, 2024

गुरु पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। माना जाता है कि गुरु पूर्णिमा को ही महर्षि वेदव्यास का भी जन्म हुआ था इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। क्या आपको पता है इस बार की गुरु पूर्णिमा खास होने वाली है। इस बार गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को है और इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।

माना जाता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए किसी भी धार्मिक कार्य का कई लाख गुना फल मिलता है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर सुबह 5:31 बजे से रात 12:14 बजे तक तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।

गुरु पूर्णिमा पर करें ये उपाय-

  • इस दिन जो व्यक्ति अपने गुरु की पूजा, सेवा और उन्हें भोग लगाकर उनका आशीर्वाद लेता है उसे नेम-फेम और पैसा तो मिलता ही है साथ ही उसकी हर मनोकामना भी पूरी होती है। इस दौरान गुरु द्वारा दिए गए मंत्रों का जप करना भी विशेष फलदायी होता है।
  • आज के दिन बड़े-बुजुर्गों की भी सेवा करने से भी अच्छे फल मिलते हैं।
  • इसके अलावा गुरु पूर्णिमा पर भगवान शिव का दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक करने के बाद जल से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद उन्हें बिल्व पत्र यानी बेल पत्री चढ़ाकर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करने से रोग-शोक और दुख-दर्द खत्म होते हैं।
  • गुरु पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को सफेद चीजें व रुपए दान करने से घर में बरकत आती है और सक्सेस के रास्ते खुलते हैं।
  • करियर और पढ़ाई में उन्नति पाने के लिए गुरु पूर्णिमा पर पीले कपड़े, पीले रंग की मिठाई, चने की दाल, केसर और घी का दान करना चाहिए। 
  • छात्रों को इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में अपने गुरुजनों की पूजा करनी चाहिए। 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।  

 

Posted in Latest Blogs

Leave a Reply