Search
Close this search box.

बाबा भोले भंडारी को क्यों प्रिय है सावन का महीना?

July 29, 2024

बारिश के साथ-साथ सावन का भी आगाज हो गया है। सावन बाबा भोले भंडारी का सबसे प्रिय माह है। इस साल सावन के महीने की शुरुआत सोमवार से हुई है और यह महीना सोमवार के दिन ही खत्म भी होगा। ऐसे में इस बार का महीना बहुत खास है। 

सावन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि इस महीने जो भी भक्त बाबा भोलेनाथ की पूजा करता है या उन्हें एक लोटा जल चढ़ता है उसके सारे काम बनते चले जाते हैं। क्या आप जानते हैं की महादेव को सावन मास इतना प्रिय क्यों है ?

सावन मास से जुड़ी कुछ खास बातें-

  • इसी महीने में माता पार्वती ने तप करके भगवान शिव को पति रूप में पाने का वरदान पाया था।
  • सावन  मास तब होता है जब पूर्णिमा के दिन श्रवण नक्षत्र होता है। 
  • माना जाता है कि श्रवण का मतलब होता है- ‘सुनना’। इस महीने में कथा, भागवत व शिव पुराण आदि सुनने का भी बहुत महत्व है। 
  • इस महीने का महत्त्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि मार्कंडेय ऋषि ने अपनी लंबी उम्र के लिए सावन में ही तप किया था।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से  आपको शुभकामनाएं।

Leave a Reply