Search
Close this search box.

देवगुरु बृहस्पति करने वाले हैं नक्षत्र गोचर, सभी 12 राशियां अभी से कर लें तैयारी!

August 12, 2024

ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का असर हर किसी व्यक्ति पर पड़ता है। इनकी चाल से किसी भी जीव की दिशा और दशा दोनों ही बदल जाते हैं। किसी भी ग्रह के नक्षत्र बदलने यानी नक्षत्र गोचर करने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर पड़ता है। 

ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को सभी 9 ग्रहों में काफी इम्पोर्टेंस दी गई है। ग्रहों के गुरु माने जाने वाले देवगुरु बृहस्पति रक्षाबंधन के अगले ही दिन यानी 20 अगस्त, मंगलवार को शाम 5:22 बजे मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। 

देवगुरु इस नक्षत्र में 28 नवंबर तक यानी 100 दिन रहेंगे। मृगशिरा के स्वामी मंगलदेव हैं। मृगशिरा नक्षत्र चंचलता, भौतिकता, आदि को दिखाते हैं। वहीं, देवगुरु बृहस्पति ज्ञान, विवेक, शिक्षा, किस्मत, धन-संपत्ति आदि के कारक हैं।

आज के ब्लॉग में हम जानेंगे देवगुरु बृहस्पति के इस नक्षत्र ट्रांजिट से किस राशि के लोगों की लाइफ में क्या चेंज आने वाला है। इसके साथ ही हम आपको कुछ ऐसे उपाय भी बताएंगे जिनके जरिए आप अपनी लाइफ को और आसान बना सकते हैं। 

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो देवगुरु बृहस्पति का मृगशिरा नक्षत्र में यह ट्रांजिट आपके लिए अति शुभ रहने वाला है। इस समय आपको हर एरिया में सक्सेस मिलेगी। इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। 

इसके साथ ही आपको नेम-फेम मिलता हुआ भी दिख रहा है। इस अवधि में आपकी हेल्थ में सुधार नजर आएगा। इसके साथ ही इस दौरान आप प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। वहीं, नौकरी पेशा लोगों को इस समय कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। 

उपाय- रोजाना ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें। 

वृषभ राशि

अब बात करते हैं वृषभ राशि वालों की। देवगुरु के इस गोचर से आपकी पर्सनैलिटी डेवलप होगी। इस समय आपकी शादी हो सकती है। इसके साथ ही आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है। यह समय आपके लिए हायर एजुकेशन में सफलता दिलाने वाला साबित होगा। 

इस अवधि में आपके अपने पिताजी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। वहीं, इस दौरान आपकी रूचि धार्मिक कार्यक्रमों की ओर बढ़ेगी। आपका झुकाव स्प्रिचुएलिटी की ओर होगा। इस समय आपको अपने बच्चों की ओर से गुड न्यूज मिलती दिख रही है। हालांकि, इस समय आपका गुस्सा भी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको किसी से भी बहस करने से बचना चाहिए। 

उपाय- आपको 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों की बात करें तो देवगुरु के इस नक्षत्र गोचर से आपके खर्च बढ़ते दिख रहे हैं। इस समय आपको बिजनेस में नुकसान पहुंच सकता है। इस दौरान आपको बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचना चाहिए क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। 

इसके साथ ही आपको किसी को उधार भी नहीं देना चाहिए। वरना आपका रुपया फंस सकता है। इस समय आपके अपनी मां व परिवार के अन्य लोगों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इस समय आपके दुश्मन आपकी पीठ के पीछे से नुकसान पहुंचा सकते हैं।

हालांकि, यह समय विदेश यात्रा के लिए अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही इस समय आपको आध्यात्मिक अनुभूतियों होती हुई भी नजर आ रही हैं।

उपाय-  आपको अपने कुल देवता की पूजा करनी चाहिए। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की बात करें तो देवगुरु के इस नक्षत्र गोचर से आपको हर क्षेत्र में नए-नए मौके मिलते दिख रहे हैं। यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस दौरान किस्मत का साथ मिलने से आप जीवन के हर क्षेत्र में बुलंदी हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

इस अवधि में आपको गुप्त धन और फंसा हुआ रुपया वापस मिलने की उम्मीद है। आपके लिए नेटवर्किंग के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप अपने नेटवर्क को मजबूत करते दिख रहे हैं। रिसर्च के फिल्ड से जुड़े लोगों को इस समय सफलता मिलती दिख रही है। 

इसके साथ ही सिंगल लोगों को लव प्रपोजल मिलने की उम्मीद है। इस दौरान आप अपने लव पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस समय आपको अपने भाई-बहनों से रिश्ते अच्छे रखने की सलाह दी जाती है। 

उपाय- आपको गरीबों को भोजन बांटना चाहिए। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की बात करें तो देवगुरु बृहस्पति के इस नक्षत्र गोचर से आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी बढ़ेगी।  इसके साथ ही आप हर फील्ड में क्रिएटिव नजर आएंगे। यह समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी लेकर आ रहा है। 

इसके साथ ही इस दौरान आप अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। इस अवधि में आपको अपने करियर में कई नए मौके मिलते दिख रहे हैं। इसके साथ ही अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। 

इस समय आपके परिवार की इनकम भी बढ़ने वाली है। इस दौरान आप स्प्रिचुएलिटी के सहारे आगे बढ़ेंगे। हालांकि, इस समय आपको अपनी फैमिली लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के रिश्तों को तरजीह देने की जरूरत है।

उपाय- आपको श्रीविष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की बात करें तो आपको इस समय अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होगा। इस समय आप आध्यात्मिकता के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रिलेशनशिप के लिहाज से देखें तो यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आप अपने लव पार्टनर के साथ मंदिर जा सकते हैं। 

 इस दौरान आप टीचर, कोच और एक आध्यात्मिक गुरु के रूप में खूब नाम कमाएंगे। अगर आप इन प्रोफेशन से जुड़े हैं तो इस दौरान आपका कैरियर चमकेगा। इस समय आपको टीम लीड बनने का भी मौका मिल सकता है। हायर एजुकेशन से जुड़े स्टूडेंट्स को भी इस दौरान सफलता मिलती दिख रही है।

उपाय- आपको अपनी पत्नी को इत्र गिफ्ट करना चाहिए। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति का यह नक्षत्र गोचर कई नए मौके लेकर आ रहा है। इस समय आप यूनिवर्स के सीक्रेट्स जानने में इंट्रेस्ट लेंगे। अपने सबकॉन्शियस माइंड को एक्टिवेट करने के लिहाज से आपके लिए यह समय सबसे बेहतरीन रहेगा। 

एस्ट्रोलॉजी, पाल्मिस्ट्री, टैरो कार्ड रीडिंग या ऑकल्ट साइंसेज के अन्य विषयों को सीखने के लिए यह समय सबसे अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको हीलिंग मॉडलिटीज में भी एक्सपर्टीज हासिल करनी चाहिए। इस अवधि में आपके परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।

इसके साथ ही आपको रियल इस्टेट में मौके मिलते दिख रहे हैं। इस समय आप अपने घर का रिनोवेशन करवा सकते हैं या कोई नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। 

उपाय- आपको छह मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।  

वृश्चिक राशि

अब बात करते हैं वृश्चिक राशि वालों की। इस समय आपकी इनकम बढ़ती नजर आ रही है। देवगुरु बृहस्पति का यह नक्षत्र गोचर आपको करियर में नए प्रोजेक्ट दिलाता दिख रहा है। इस दौरान आपके लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं। इस समय आपकी कम्युनिकेटिव स्किल्स अच्छी होती दिख रही हैं। 

इसके चलते सेल्स और नेटवर्किंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही आपको हर फील्ड में नए मौके मिलेंगे और आप उनका पूरा फायदा लेंगे। इस समय आप बहुत क्रिएटिव नजर आएंगे। आपके बच्चों के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है।

हालांकि, इस समय आपको अपने लाइफ पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें करने से बचना चाहिए। वरना आपको भविष्य में दिक्कतें हो सकती हैं। इस समय आपको अपने लाइफ पार्टनर के प्रति ईमानदार रहने की जरुरत है।

उपाय- आपको स्कूल की लाइब्रेरी के लिए किताबें दान करनी चाहिए। 

धनु राशि

धनु राशि वालों की बात करें तो देवगुरु बृहस्पति का यह नक्षत्र गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपको करियर में नए मौके मिलेंगे। इस समय आपको अच्छा इंक्रीमेंट भी मिलता दिख रहा है। इसके अलावा आप फ्रीलांस काम शुरू कर अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं। 

हालांकि, इस समय आपको अपने कलीग्स से सावधान रहने की जरूरत है। इस समय आपको उन्हें अपने सीक्रेट्स बताने से बचना चाहिए। इस समय वे आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। इस समय आप अपनी हेल्थी लाइफ के लिए एक रूटीन अपनाएंगे। 

इस दौरान आप डाइटिंग-कसरत आदि पर ध्यान देंगे। इस समय आप स्पिरिचुअल और इंटेलेक्चुअल लेवल पर कुछ नया पाने की कोशिश करेंगे। इसमें आप कामयाब भी रहेंगे।

उपाय- आपको मंदिर में रोजाना झाड़ू लगाना चाहिए।  

मकर राशि

मकर राशि वालों की बात करें तो देवगुरु बृहस्पति के इस गोचर से आपके जीवन में नई जिम्मेदारियां आती दिख रही हैं। इस समय आपको सीखने-सिखाने के कई मौके मिलेंगे। आप अपनी स्किल्स को डेवलप करते नजर आएंगे। 

इसके अलावा इस समय आपका फोकस अपनी परसनैलिटी डेवलप करने पर होगा। इस समय आपको विदेश से अच्छा धन लाभ होता दिख रहा है। इस दौरान आपको अपने लव रिलेशनशिप को लेकर भी थोड़ा सजग रहना चाहिए। आपको अपने लव पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए।

उपाय- आपको शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करना चाहिए। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की बात करें तो इस समय आपको गहरी आध्यात्मिक अनुभूति हो सकती है। इस समय आपका मन ध्यान और योग में लगेगा। देवगुरु बृहस्पति के इस नक्षत्र गोचर से आपको घर के बड़े-बुजुर्गों से सही मार्गदर्शन मिलेगा। 

इस समय आप मकान खरीद सकते हैं या रियल एस्टेट में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको इस समय विदेश से भी अच्छा धन लाभ होता दिख रहा है। इसके साथ ही आपकी फाइनेंशियल सिचुएशंस में भी सुधार होता दिख रहा है। 

इस अवधि में आपके लिए गोल्ड या शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना फायदेमंद रहेगा। हालांकि, इस समय आपको कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से पहले किसी विषय विशेषज्ञ की सलाह जरुर लेनी चाहिए।

उपाय- आपको श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए।  

मीन राशि

मीन राशि वालों की बात करें तो देवगुरु बृहस्पति का यह नक्षत्र गोचर आपके लिए मिले-जुले परिणाम लाने वाला होगा। इस समय आपको अपने लाइफ पार्टनर व बिजनेस पार्टनर के साथ ईमानदार रहना चाहिए। इस अवधि में आपको करियर में नए मौके मिलते दिख रहे हैं। 

इस समय आपको कोई नया प्रोजेक्ट या नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। इसके साथ ही इस समय आपको अपनी इनकम और खर्चों को लेकर अपने लाइफ पार्टनर से बातचीत करनी चाहिए। इससे आप फाइनेंस के लिहाज से अपने फ्यूचर की प्लानिंग करने में कामयाब रहेंगे।  इस समय आपको प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलता हुआ भी दिख रहा है। 

उपाय- आपको गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।

अगस्त में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, इस टॉपिक पर विशेष जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर click करें

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।

 

Leave a Reply