क्या आपको सपने में लगातार दिख रहे हैं मरे लोग? जानें संकेत!

July 9, 2024

आज के लेख में बात करते हैं सपनों की दुनिया की। हम सभी को सपनों की दुनिया काफी रोमांचित करती है। स्वप्न शास्त्र के नजरिए से देखें तो हमारे हर सपने में कुछ न कुछ अर्थ छिपा रहता है। सपनों से हमें भविष्य की घटनाओं के बारे में कई संकेत मिलते हैं।

आपने नोटिस किया होगा कि अक्सर हमें सपने में मृत लोग नजर आते हैं। आज के लेख में हम जानेंगे कि सपने में मरे हुए लोगों के दिखने से हमें क्या संकेत मिलते हैं।

आइए जानते हैं इन सपनों का मतलब- 

  • अगर किसी व्यक्ति की मौत बीमारी के चलते होती है और वे आपको सपने में स्वस्थ दिखते हैं तो यह आपके जीवन में खुशहाली आने का संकेत देता है। 
  • वहीं, मृत शख्स का सपने में आकर आपसे कुछ मांगना ठीक नहीं माना जाता है। ऐसे में आपको मृत शख्स की पसंदीदा चीजों को दान करना चाहिए। 
  • इसके साथ ही अगर आपको कोई मृत व्यक्ति बिना कपड़ों या जूते-चप्पल के दिखे तो भी आपको किसी जरूरतमंद को इन चीजों का दान करना चाहिए। 
  • अगर सपने में आपको मृत व्यक्ति कोई सलाह दे रहा हो तो उसे आपको जरूर मनाना चाहिए। इससे आपकी बाधाएं टलती हैं।
  • यदि आपसे सपने में कोई मृत व्यक्ति शांति से बात कर रहा है तो इस सपने को शुभ माना जाता है। इससे आपके रुके हुए काम पूरे होने और अच्छे दिनों की शुरुआत होने का संकेत मिलता है।
  • सपने में यदि पूर्वज आपको आशीर्वाद देते दिखें और कुछ भी न कहें तो इसे आपको अच्छा संकेत समझना चाहिए। इसका मतलब है कि आपके बिगड़े काम बनेंगे।
  • सपने में यदि आपको कोई मृत व्यक्ति कुछ देता है तो इसे शुभ मानना चाहिए। वहीं, अगर सपने में कोई शख्स आपसे कुछ लेता दिखे तो इसे अशुभ माना जाता है। 
  • इसके अलावा अगर आपके परिजन बार-बार आपके सपने में आते हैं तो यह उनकी आत्मा भटकने की ओर इशारा करता है। ऐसे में आपको उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध-तर्पण आदि करना चाहिए। 
    तो ये थे मृतकों के आपके सपनों में आने से छिपे कुछ संकेत। 

    हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से  आपको शुभकामनाएं। 

Leave a Reply