Search
Close this search box.

रक्षाबंधन पर अपनी बहन को उनकी राशि के अनुसार दें तोहफा!

August 16, 2024

रक्षाबंधन के दिन का हर भाई-बहन को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौके पर हर शख्स अपनी बहन को गिफ्ट देता है। अगर ये आपकी गिफ्ट आपकी बहन की राशि के अनुसार हों तो सोने पर सुहागा हो सकता है।

इस बार रक्षाबंधन का पर्व सोमवार यानी 19 अगस्त को है। अगर ये उपहार राशि के अनुसार हों तो इससे गुड लक भी बढ़ता है। आप इस बार रक्षाबंधन पर अपनी बहन को कुछ खास गिफ्ट देकर अपनी किस्मत चमकाना चाहते हैं या रक्षाबंधन पर अपनी बहन को क्या गिफ्ट दें इसे लेकर कन्फ्यूज हैं?

तो आज का ब्लॉग आपके लिए ही है। आज हम बताएंगे कि इस रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को उनकी राशि के हिसाब से क्या गिफ्ट दे सकते हैं?

मेष राशि

अगर आपकी बहन की मेष राशि है तो उन्हें आप सुंदर इयररिंग्स गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें कोरल स्टोन का पेंडेंट भी दे सकते हैं। ये दोनों ही उनके रूलिंग प्लैनेट मंगल देव की एनर्जी को दिखते हैं। 

वृषभ राशि

अगर आपकी बहन की राशि वृषभ है तो आपको उन्हें वाइट या सिल्वर कलर के आउटफिट गिफ्ट करने चाहिए। ये उनके रूलिंग प्लैनेट शुक्र महाराज की एनर्जी को इन्हैंस करेंगे। 

मिथुन राशि

जिन लोगों की बहन की राशि मिथुन है उन्हें अपनी बहन को एमेरल्ड की ज्वैलरी या ग्रीन कलर की कोई ड्रेस गिफ्ट करनी चाहिए। ये उनके रूलिंग प्लैनेट बुध महाराज की एनर्जी से जुड़े हैं और इससे उनकी पर्सनैलिटी निखरेगी। 

कर्क राशि

अब बात करते हैं उन लोगों की जिनकी बहन की कर्क राशि है। आप अपनी बहन को मोतियों का हार, कोई खूबसूरत व्हाइट ड्रेस या सिल्वर ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। उनका रूलिंग प्लैनेट चंद्रमा है और ये चीजें उनके  नेचर से पक्का मैच करेंगी। 

सिंह राशि

अगर आपकी बहन की राशि सिंह है तो आपको उन्हें येलो कलर का कोई शाइनिंग गिफ्ट देना चाहिए। इसके अलावा आप उन्हें रुबी का नेकलेस भी दे सकते हैं। 

कन्या राशि

अब बात करते banhdहैं उन लोगों की जिनकी बहन की कन्या राशि है। वे अपनी बहन को कुछ अच्छी किताबें या भगवान गणेश जी की अच्छी से मूर्ति दे सकते हैं।

तुला राशि

जिन लोगों की बहन की राशि तुला है उन्हें अपनी बहन को मेकअप हैम्पर, सिल्क के व्हाइट कपड़े या डायमंड ज्वेलरी गिफ्ट करनी चाहिए। यह उनकी राशि के रूलिंग प्लैनेट शुक्र महाराज की एनर्जी को डेनोटे करते हैं। 

वृश्चिक राशि

इसके अलावा अगर आपकी बहन वृश्चिक राशि की हैं तो आपको उनके रूलिंग प्लैनेट मंगल के अनुसार रेड आउटफिट देने चाहिए। यह उनकी मैग्नेटिक पर्सनैलिटी पर खूब शूट करेगा। 

धनु राशि

वहीं, जिन लोगों की बहन की धनु राशि है उन्हें अपनी बहन को गोल्ड ज्वेलरी या येलो आउटफिट गिफ्ट में देने चाहिए। 

मकर राशि

अब बात करते हैं उन लोगों की जिनकी बहन की राशि मकर है। मकर राशि वाले लाइफ में काफी प्रैक्टिकल होते हैं। ऐसे में आप उन्हें कोई गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं। 

कुंभ राशि

इसके अलावा अगर आपकी बहन कुंभ राशि की हैं तो आपको उन्हें कोई मॉडर्न कुकिंग अप्लायंसेज गिफ्ट करना चाहिए। 

मीन राशि

अगर आपकी बहन मीन राशि की हैं तो आपको उन्हें पीतल से जुड़ा सामान या कोई ट्रैवल पैकेज देना चाहिए। इसके अलावा आप उन्हें सोने की ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। 

रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, भाई को किस समय बांधें राखी? इस टॉपिक पर विशेष जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर click करें। 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।

Leave a Reply