Search
Close this search box.

18 सितंबर को लग रहा है चंद्र ग्रहण, किन राशि वालों के जीवन में आ सकता है भूचाल?

September 16, 2024

इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा पर 18 सितंबर को लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए इसका सूतक भी भारत में नहीं माना जाएगा। एस्ट्रोलॉजी के लिहाज से देखें तो यह चंद्र ग्रहण मीन राशि व पूर्व भाद्रपद नक्षत्र पर लगेगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे 6 मिनट की रहेगी।

क्या रहेगी ग्रहण की अवधि?

ग्रहण शुरू होने का समय- सुबह 6 बजकर 12 मिनट

ग्रहण समाप्त होने का समय- सुबह 10 बजकर 18 मिनट

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा साबित होने वाला है। इस समय आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने आसपास एक पॉजिटिव ऊर्जा महसूस करेंगे। इस समय आप पॉजिटिविटी से भरे रहेंगे। इसके साथ ही आप ईमानदारी और साहस भरा जीवन जिएंगे। 

आपके अंदर जीवन में नई चीजों को जानने व एक्सप्लोर करने की जिज्ञासा बढ़ेगी। रिश्तों में सुधार होगा। आपको आर्थिक लाभ भी होता दिख रहा है। प्राइवेट नौकरी वालों को प्रमोशन मिलने के चांस बनते नजर आ रहे हैं। 

वर्कप्लेस में आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। इस समय आप भौतिक सुख-सुविधाओं का भी लाभ उठाएंगे। अगर आप नई प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस समय आपकी डील फाइनल हो सकती है। 

आपके पास धन संचय करने की भी एक अच्छी कला है और आप इसका बखूबी फायदा उठाते हुए अपने भविष्य को सुरक्षित और ले जाएंगे। इस समय धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ सकती है आप आध्यात्मिक जीवन जीना भी इस समय पसंद करेंगे। इस समय आपको तरक्की की राह पर जाने से कोई भी रोक नहीं पाएगा। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपका मन विचलित रहेगा। आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे।

क्या करें?

  1. लाल कपड़े धारण करें। 
  2. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। 

क्या न करें?

  1. लड़ाई झगड़ों से दूर रहें। 
  2. किसी भी विवाद में न उलझें।

उपाय

  1. लाल चीजों का दान करें। 
  2. हनुमान जी की पूजा करें। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों की बात करें तो यह चंद्र ग्रहण आपके लिए भी शुभ रहने वाला है। इससे आपके जीवन में धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी। इस समय आपके रुके हुए काम बनने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। इसके साथ ही इस समय आपके लिए आय के नए साधन भी खुलेंगे। 

आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। इसके साथ ही विदेशी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भी अच्छे लाभ होने की संभावना है। प्राइवेट नौकरी वालों के काम से इस समय उनके सीनियर्स खुश रहेंगे और आपके प्रमोशन होने के चांसेज बनते दिख रहे हैं। 

कारोबारियों की बात करें तो आपके लिए पार्टनरशिप बिजनेस के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने की प्लानिंग करते दिखेंगे। इस समय आप आध्यात्मिक कार्यों से जुड़ेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। 

इस समय आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी खत्म होती दिख रही है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इस समय कोई गुरु भी आपको खुशहाल जीवन जीने की कला का कोई मंत्र सीखा सकता है। इससे आपके मन में चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। 

नकारात्मक प्रभाव

पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े लोगों को अपने बिजनेस पार्टनर से सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, इस समय आपको वर्कप्लेस में भी सतर्क रहने की जरूरत है। 

क्या करें?

  1. स्त्री पक्ष का सम्मान करें। 

क्या ना करें?

  1. किसी भी स्त्री का अपमान ना करें। विशेष रूप से अपनी पत्नी को सम्मान दें।

उपाय

  1. सफेद चीजों यानी दूध, चावल, पनीर, सफेद कपड़े आदि को दान करें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों की के वालों की बात की जाए तो चंद्र ग्रहण आपके लिए  फायदेमंद सिद्ध होगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इससे आपके बिगड़े हुए सभी काम बनेंगे। इस दौरान आप अपनी योजनाओं को धरातल में उतारने में सफल रहेंगे। 

इसके अलावा आपकी आय का नया स्रोत बनेगा। इस समय आपके पास धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं रहेगी। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। प्राइवेट नौकरी वालों को इस समय नए मौके मिलते दिख रहे हैं। आपको नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। 

इस समय आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको मानसिक सुख मिलेगा और आपकी पुरानी उलझनें खत्म होंगी। जिंदगी में चली आ रही नेगेटिविटी से इस समय आप दूर रहेंगे। आप पॉजिटिव रहेंगे और अपने परिवार को भी आप यही संदेश देंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। 

नकारात्मक प्रभाव

इस समय आपको अपने पुराने विचारों को त्याग कर नए विचारों और नए तरीकों को अपनाने की जरूरत है।

क्या करें?

  1. गाय व असहाय लोगों की सेवा करें।

क्या ना करें?

  1. किसी का दिल ना दुखाएं, कटु वाणी न बोलें।

उपाय

  1. हरी चीजों का दान करें। 
  2. भगवान गणेश की पूजा करें। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की बात करें तो यह चंद्र ग्रहण आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है। इस समय आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाने वाले हैं। अगर आप लंबे समय से नया घर या गाड़ी खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो यहां समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। 

इस समय आपके पास धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं रहेगी।  आप सेविंग्स करने में कामयाब रहेंगे। इस समय आपको कामकाज के चक्कर में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस दौरान नौकरी-पेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की भी संभावना बनती नजर आ रही है। 

इसके साथ ही सोसायटी में आपका नेम-फेम बढ़ेगा। इस समय आपको नेगेटिविटी से दूर रहने की जरूरत है।  जिंदगी में आ रही परेशानियों से लड़ें और धैर्य बनाए रखें। इससे हर समस्या का समाधान हो सकता है। 

नकारात्मक प्रभाव

इस समय आपकी चिंता बढ़ सकती है। आप फालतू की चीजों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपका दिमाग शांत नहीं रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। इस समय अपने मन को शांत रखें और कोई भी फैसला शांत मन से ही लें। 

क्या करें?

  1. सफेद कपड़े पहनें। 
  2. असहाय लोगों की सेवा करें।

क्या ना करें?

  1. अपने माता-पिता का अपमान न करें।

उपाय

  1. शिवजी की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। 

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों को इस ग्रहण से कोई खुशखबरी मिल सकती है। यह ग्रहण आपके लिए अच्छा रहने वाला है।  इस समय आपके भीतर साहस व आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आपके रुके हुए काम बनते नजर आ रहे हैं।  नौकरी-पेशा लोगों की बात करें तो आपके लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। 

सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। कारोबारियों की बात की जाए तो इस समय आपको अपने अनुभवों का पूरा फायदा मिलेगा। इसके साथ ही आपका पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा।

परिवार में खुशी आएगी और किसी नए मेहमान का आगमन भी हो सकता है। इस दौरान परिवार में कोई फंक्शन भी हो सकता है। इस समय आपके लिए सफलता के रास्ते खुलेंगे और आप आनंदमय जीवन जीते नजर आएंगे। 

नकारात्मक प्रभाव

इस समय आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान आपको जितना संभव हो बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। 

क्या करें?

  1. अपने गुरु की सेवा करें और अपने से बड़ों का सम्मान करें। 

क्या ना करें?

  1. मांस खाने व मदिरा पीने से बचें। 
  2. अपने पिता का अपमान ना करें। 

उपाय

  1. गुड़ व चने का दान करें। 
  2. लाल चीजों का दान करें। 

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों की बात करें तो यह चंद्र ग्रहण आपके लिए भी फलदायक सिद्ध होगा। इस समय आपके अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। आपके पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। इसके साथ-साथ नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन होने के चांसेज भी बनते हुए नजर आ रहे हैं। 

बेरोजगारों के लिए भी यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिलती दिख रही है। अगर आप पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस समय आपकी मधुर वाणी आपके बहुत सारे कार्य बना सकती है। 

अपने सपनों को साकार करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इस समय आपको धैर्य बनाए रखना है और कड़ी मेहनत करनी है। आपको थोड़े देर से ही सही लेकिन फल जरुर मिलेगा। इस समय आप अपने जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं को जोड़ सकते हैं। 

आप सेविंग्स करने में कामयाब रहेंगे। इस समय आपके बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना बनती हुई नजर आ रही है।

नकारात्मक प्रभाव

इस समय आपको अपने धन को सही तरह से इस्तेमाल करने की जरूरत है। अन्यथा आप किसी तरह की परेशानी में भी पड़ सकते हैं। 

क्या करें?

  1. पीले वस्त्र धारण करें।
  2. अपने मामा और बुआ की सेवा करें।

क्या ना करें?

  1. स्त्री पक्ष के साथ कोई विवाद ना करें।
  2. महिलाओं का का सम्मान करें। 

उपाय

  1. पीले और हरे रंग की चीजों का दान करें। 

तुला राशि 

तुला राशि वालों को इस चंद्र ग्रहण से कोई खास फायदा होता नहीं दिख रहा है। इस समय आपको आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई अवॉर्ड या प्रमोशन मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी वालों को इस दौरान बोनस मिल सकता है। 

इसके साथ-साथ इस समय आप भौतिक सुख-सुविधाओं का भी लाभ उठाने वाले हैं। यदि आप काफी समय से आप प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे तो यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको उचित दामों में अपने मनमाफिक प्रॉपर्टी मिलने की प्रबल संभावना बनती दिख रही है। 

इसके साथ ही आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है। आपकी आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं। आय का प्रवाह इस समय अच्छा रहेगा। इस समय उन्नति और सफलता के लिए बड़े व अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेना लाभकारी सिद्ध होगा। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। यदि आप पार्टनरशिप बिजनेस में जुड़े हैं तो इस समय आपको सोच समझ कर फैसला लेने की जरूरत है। इसके साथ ही इस समय आपके कोई गुप्त शत्रु आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। 

ऐसे में आपको अपने हरकदम फूंक-फूंककर ही चलना चाहिए। इस समय आपके अपने जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते खराब रह सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई समस्या आ सकती है। ऐसे में सावधान रहें। इसके साथ ही आपका एक्सीडेंट भी हो सकता है। आप किसी कानूनी अड़चन में भी फंस सकते हैं। 

क्या करें?

  1. किसी से भी कटु वाणी में बात न करें। 

क्या ना करें

  1. किसी भी स्त्री का अपमान न करें। 

उपाय

  1. सफेद चीजों का दान करें। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों को इस ग्रहण से अच्छे फल मिलते दिख रहे हैं। आपके कामकाज में उन्नति होने की प्रबल संभावना बन रही है। आपके सीनियर्स आपके काम से खुश होकर आपको कोई नया प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं। यह आपकी उन्नति में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। 

इसके अलावा आपको विदेशी क्षेत्र से भी अच्छा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप किसी विदेशी कंपनी या कारोबार से जुड़े हैं तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा जो लोग काफी समय से विदेश जाने के लिए ट्राई कर रहे हैं इस समय उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

आप इस समय का भरपूर लाभ उठाते हुए अपने लिए सेविंग्स करने में कामयाब रहेंगे। आपके पास आरामदायक और लग्जरियस लाइफ जीने के लिए हर तरह की सुख-सुविधाएं रहेंगी। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपको संतान को लेकर परेशानी रह सकती है। इसके साथ ही आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। आपके गुप्त शत्रु किसी भी समय आप पर किसी भी तरह का हमला कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी आपको समझदारी से निर्णय लेने की जरूरत है। 

क्या करें?

  1. लाल कपड़े पहनें। 

क्या ना करें

  1. बिलकुल भी गुस्सा न करें।
  2. किसी के साथ भेदभाव न करें। 

उपाय

  1. लाल चीजों यानी लाल कपड़े, लाल मसूर की दाल और तांबे के सिक्के आदि का दान करें। 

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। कंपटीशन की तैयारी कर रहे लोगों को इस समय सफलता मिलती दिख रही है। स्टूडेंट्स को टीचर्स का अच्छा सपोर्ट मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को इस समय नए मौके मिलते दिख रहे हैं। आप इन मौकों का फायदा उठाते नजर आएंगे। 

इसके अलावा आपको विदेश से भी अच्छा लाभ होने की प्रबल संभावना बनती हुई नजर आ रही है। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होता दिख रहा है। इसके साथ ही शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए भी यह समय उचित रहने वाला है। 

इस समय आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस समय आपके खर्चे ज्यादा रह सकते हैं। इस समय आपकी लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। आप अपने लव पार्टनर को मैरिज का प्रपोजल दे सकते हैं। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपको संतान पक्ष से चिंता बनी रहेगी। इसके साथ ही आप काफी लापरवाह हो जाएंगे जो आपके लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। इस समय आपकी माताजी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। इस दौरान आपको संपत्ति और वाहन बेचने में किसी भी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। 

क्या करें?

  1. असहाय लोगों को खिचड़ी का भोजन कराएं।

क्या न करें

  1. गलत लोगों की संगति न करें। 
  2. किसी का अपमान न करें। 

उपाय

  1. स्कूल जाने वाले बच्चों को पुस्तक, पेंसिल, रबर आदि बांटें। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाने के लिहाज से यह समय अच्छा है। अगर आप नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। इस समय आपकी कोई डील फाइनल होने की प्रबल संभावना बनती दिख रही है। 

स्टूडेंट्स की बात की जाए तो इस समय आपको अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा। पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होने की संभावना है। आप अपने कमिटमेंट समय से पहले पूरे करने में कामयाब रहेंगे। 

इस समय आप पर जिम्मेदारियों का बोझ रह सकता है। नौकरीपेशा लोग इस दौरान अपने काम को लेकर तनाव में रह सकते हैं। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय पारिवारिक रिश्तों में अनबन रहेगी।  इसके साथ-साथ आपके माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं। आपको अपने रिश्तेदारों से भी कोई दुखद खबर मिल सकती है। इस समय आपको इन्वेस्टमेंट करते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान आपके लिए किसी भी जोखिम भरे काम में शामिल होना ठीक नहीं रहेगा। 

क्या करें?

  1. बुजुर्गों की सेवा करें और काले कपड़े पहनें। 

क्या न करें?

  1. मांस-मदिरा का सेवन न करें। 

उपाय

  1. काला कपड़ा, काली उड़द, काले तिल समेत अन्य काली चीजों का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों की बात करें तो इस समय आपके अंदर भरपूर ऊर्जा रहेगी। आप अपने किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए ‘जहां चाह, वहां राह’ की तर्ज पर आगे बढ़ेंगे। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों की ओर हो सकती है। 

आप अपना समय अध्यात्म में बिताना पसंद करेंगे। आप धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा सकते हैं। कामकाज के क्षेत्र में आप तरक्की के शिखर पर होंगे। आपके सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे। कारोबारियों के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। 

पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े लोगों को भी इस समय अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इस समय आपके दुश्मन भी आपके दोस्त बनेंगे और आपकी हर संभव मदद करेंगे। इस दौरान आप अपनी मधुर वाणी से सबका मन मोह सकते हैं। 

समाज में इस समय आपका नेम-फेम बढ़ेगा। आप सेविंग्स को इम्पोर्टेंस देंगे। आपको विदेश से भी अच्छा धन लाभ होगा। जो लोग विदेश जाकर पढ़ने का विचार कर रहे हैं उन्हें कोई बड़ा मौका मिल सकता है। 

नकारात्मक प्रभाव

इस समय आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस दौरान आपका गुस्सा बड़ा रहेगा। इसके चलते आपके कई काम बनते-बनते रुक सकते हैं। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपके परिवार में भी तनाव रहेगा। इस अवधि में आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपकी लंबी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए।

क्या करें?

  1. बुजुर्गों की सेवा करें। 
  2. मीठी वाणी का प्रयोग करें।

क्या ना करें?

  1. बुजुर्गों का अपमान ना करें। 

उपाय

  1. सतनाजा, काली उड़द, लोहा, काला कपड़ा इत्यादि दान करें।

मीन राशि

यह ग्रहण आपके लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं रहने वाला है। इससे सरकारी नौकरी वालों को फायदा होने की प्रबल संभावना बन रही है। अगर आप किसी प्रकार का कोई टेंडर डालते हैं तो इस समय आपको अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। 

इसके साथ ही वर्क प्लेस में आपका काम बढ़ सकता है। आपके सीनियर्स आपको कोई नया काम सौंप सकते हैं। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में हो सकती है। आप दान व परोपकार में अपना समय बिता सकते हैं। 

आपको भाग्य का साथ मिलने से गुप्त धन मिल सकता है। आपका अटका हुआ रुपया भी इस दौरान मिलता हुआ दिख रहा है। इसके अलावा नई गाड़ी खरीदने के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। 

नकारात्मक प्रभाव

इस समय माता-पिता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।  इसके साथ-साथ इस समय आपको बेचैनी महसूस हो सकती है। आप किसी चीज को लेकर बहुत ज्यादा सोच सकते हैं। इसके चलते आप तनाव महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको किसी को भी उधार देने से बचना चाहिए। वरना आपका रुपया फंस सकता है। 

क्या करें?

  1. निस्वार्थ सेवा करें। 
  2. पीले कपड़े पहनें। 

क्या न करें?

  1. किसी भी जीव की हत्या न करें। 
  2. अपने से बड़ों का सम्मान करें। 

उपाय

  1. भगवान नारायण की पूजा करें।

कौनसे राज खोलती है आपके पैरों की बनावट? इस टॉपिक पर विशेष जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर click करें।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।

Leave a Reply