Search
Close this search box.

कब लग रहा है सूर्य ग्रहण व आप पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव?

September 17, 2024

इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या यानी 2 अक्टूबर को लग रहा है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा और भारत में नहीं दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। एस्ट्रोलॉजी के लिहाज से देखें तो यह वलयाकार सूर्य ग्रहण कन्या राशि व हस्त नक्षत्र पर लगेगा। इस वलायाकार सूर्य ग्रहण की अवधि 6 घंटे 4 मिनट रहेगी।

क्या रहेगी ग्रहण की अवधि?

ग्रहण शुरू होने का समय- रात 9 बजकर 13 मिनट

ग्रहण समाप्त होने का समय- मध्य रात्रि 3 बजकर 17 मिनट

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ फलदायक रहने वाला है। इस समय आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो यह समय काफी शुभ रहेगा। किस्मत का साथ मिलने से आपको धन मिलने के भी अच्छे योग्य हैं। 

नौकरी-पेशा लोगों को इस समय उनके सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सीनियर हर तरह से उनकी मदद करेंगे। इस समय सीनियर्स आपके काम से खुश होकर आपको प्रमोशन देने की बात भी कर सकते हैं। इस समय वर्क प्लेस में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने की संभावना बनती नजर आ रही है। 

इसके साथ ही सरकारी नौकरी वालों के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको सरकार से कोई पुरस्कार मिल सकता है। वहीं, कारोबारियों की बात करें तो यह समय आपके लिए भी अच्छा है। पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े लोगों को इस समय अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है।

कोई अनुभवी व्यक्ति भी इस समय आपके साथ व्यवसाय में जुड़ सकता है। इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। इसके अलावा शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। इस समय आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। इस समय आपके पास हर तरह की सुख-समृद्धि आएगी। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपके शरीर में आलस बढ़ सकता है। आपको महसूस होगा कि आपके अंदर किसी प्रकार की ऊर्जा की कमी है। इसके साथ-साथ आपका धन फालतू के कामों में भी खर्च हो सकता है। इस समय आप बहुत फिजूल खर्ची करने वाले हो सकते हैं। 

क्या करें?

  1. सूर्य ग्रहण में असहाय लोगों की मदद करें। 
  2. अपने पिता और भाइयों का सम्मान करें। 

क्या न करें?

  1. भाइयों संग झगड़ा करने व क्रोध करने से बचें। 
  2. मांस-मदिरा का सेवन न करें।

उपाय

  1. लाल चीजों का दान करें और हनुमान जी की पूजा करें। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण फलदायक रहने वाला है। इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। वहीं, नौकरी-पेशा लोगों की बात करें तो इस समय आपको नए मौके मिल सकते हैं। 

जॉब चेंज करने के लिए यह सही समय है। इसके अलावा आपकी कंपनी के सीनियर्स भी आपको इंक्रीमेंट देकर रोकना चाहेंगे। इस समय आपको अपने मित्र पक्ष से अच्छा लाभ होने की संभावना बन रही है। इस दौरान आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है। 

इसके अलावा जीवनसाथी के साथ भी आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। इस अवधि में आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। इस समय आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में भी हो सकती है। आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं जो अपना समय अध्यात्म में बिताना पसंद करते हैं।

इस समय आप दान-परोपकार जैसे कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं। आप सेविंग्स करने पर विश्वास करते हैं। इस दौरान आप रुपए को सही जगह इस्तेमाल कर अपने फ्यूचर को सुरक्षित करने की हर संभव कोशिश करते नजर आएंगे। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपके अंदर आलस रह सकता है आप महसूस करेंगे कि आपके शरीर में ऊर्जा की कमी है ।अपने काम को करने के लिए। इस समय आप अपने द्वारा लिए गए निर्णय पर टिक नहीं पाएंगे आप कंफ्यूज रहेंगे।

क्या करें?

  1. अपने घर की स्त्रियों का सम्मान करें।

क्या न करें?

  1. प्रेम संबंधों और किसी के साथ भावनात्मक संबंध बनाने से बचें।

उपाय

  1. अपने पास इत्र पास रखें और ग्रहण कल के बाद उसे किसी को दान कर दें।
  2. शिवजी की पूजा करें। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लिए यह ग्रहण मिला-जुला प्रभाव लेकर आ रहा है। इस समय आपकी आय के नए साधन खुल सकते हैं। इसके साथ ही आय में बढ़ोतरी होने की भी संभावना बनती दिख रही है। नौकरी-पेशा लोगों की बात की जाए तो इस समय वर्क प्लेस में सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे और आपको कोई नया प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं। 

जो कि आपकी प्रोग्रेस के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। इसके अलावा जो लोग काफी समय से नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अपनी मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी वालों के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। 

इस समय आपको सरकार से पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है। कारोबारियों की बात की जाए तो आपके फैसलों से बिजनेस में फायदा मिल सकता है। पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना बनती दिख रही है। 

इसके अलावा अगर आप एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट या विदेशी सामान के बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो इस समय इन्वेस्टमेंट करने से आपको फ्यूचर में काफी लाभ मिलेगा। आप भौतिक सुख-सुविधाओं की चीजों को संचय करने की हरसंभव कोशिश करेंगे। इस समय आप सेविंग्स कर अपने फ्यूचर को उज्ज्वल बना सकते हैं। 

नकारात्मक प्रभाव 

रियल इस्टेट से जुड़े मिथुन राशि के लोगों को सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करनी चाहिए। इस समय आपके मन में कई तरह की उलझनें रह सकती हैं और आपका मन भी बेचैन रहेगा। आपको कन्फ्यूजन भी बनी रहेगी।

क्या करें?

  1. अपने माता-पिता की सेवा करें। 
  2. गौ माता की भी सेवा करें। 

क्या न करें?

  1. किसी पर क्रोध न करें। 
  2. इस समय किसी के साथ लेन-देन करने से भी बचें।

उपाय

  1. मूंग की दाल, हरा कपड़ा और हरी चीजों का दान करें। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। इस समय पहले से चली आ रही सारी परेशानियां खत्म होती दिख रही हैं। आपके जीवन में आय के नए साधन खुल सकते हैं। इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने की भी प्रबल संभावना है। 

यह ग्रहण आपकी जिंदगी में सकारात्मक प्रभाव ला रहा है। इस समय आपकी सारी उलझनें खत्म होंगी। आपके अंदर ऊर्जा का भरपूर संचार होगा और आप उसका प्रयोग अपने कार्यों के लिए करेंगे। इस समय आप काफी धन संचय कर सकते हैं जो कि भविष्य में आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। 

इसके अलावा आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ सकती है। आप धार्मिक कार्यक्रमों में अपना समय बिता सकते हैं। वहीं, नौकरी-पेशा लोगों के सीनियर्स उनके काम से खुश रहेंगे। कारोबारियों के साथ इस समय कोई अनुभवी व्यक्ति बिजनेस में जुड़ने का प्रस्ताव देगा। यह आपके लिए काफी फायदा देने वाला है। 

इस समय आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहेगी। आपके पास हर वह सुख है जिसकी कामना एक मनुष्य को रहती है 

नकरात्मक प्रभाव

इस समय आप दूसरों की बातों को दिल से लगा सकते हैं जो आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। इस समय आपको दूसरों की बातों पर ज्यादा गौर नहीं करना चाहिए। अपने काम पर दें। इसके अलावा आपके पारिवारिक माहौल में भी थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है। 

क्या करें?

  1. लाल कपड़े पहनें। 
  2. स्त्री पक्ष का सम्मान करें।

क्या न करें?

  1. माता-पिता का अपमान न करें।
  2. किसी के साथ भी धन संबंधी कार्य न करें। 

उपाय

  1. ग्रहण के बाद सफेद चीजें जैसे- दूध, दही, पनीर, आटा आदि चीजों का दान करें। 
  2. इसके साथ ही ग्रहण काल में महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण मिला-जुला परिणाम लेकर आता दिख रहा है। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिलने की संभावना बन रही है। इस समय आपको कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। इस समय आपकी वाणी मधुर रहेगी। 

लोग आपकी वाणी से आकर्षित होंगे और इस कारण आपके कई जटिल काम भी आसानी से हो जाएंगे। इस समय आप काफी ऊर्जावान रहेंगे और अपने सपनों को पूरा करने की हरसंभव कोशिश करेंगे। इस समय आप अपने भौतिक सुख-सुविधाओं को जोड़ने के लिए हर कोशिश करेंगे। 

समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको नेम-फेम मिलेगा। इसके साथ ही आप अपना धन संचय कर पाएंगे। इसके अलावा अगर आप किसी कानूनी अड़चन या कोर्ट-कचहरी के किसी मामले से परेशान हैं तो आपको इससे छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आपके पहले से अटके हुए काम बनने की भी उम्मीद है। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपके पारिवारिक रिश्ते अच्छे नहीं होंगे। इस दौरान आपको संतान पक्ष से भी सुख नहीं मिलेगा। इसके साथ-साथ आपका स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आप तनाव और अनिद्रा से परेशान रह सकते हैं। 

क्या करें?

  1. आपको अपने गुरुदेव की सेवा करनी चाहिए। 
  2. अपने से बड़ों का सम्मान करें।

क्या न करें?

  1. अपने से बड़ों का अपमान न करें। 
  2. मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें।

उपाय

  1. लोगों को गुड़ और चना बांटें। 
  2. आपको लाल चीजों का दान करना चाहिए।

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों की बात की जाए तो यह ग्रहण आपके लिए ज्यादा शुभ नहीं रहेगा। इस समय आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। अगर आप जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं तो आपकी तलाश पूरी होती दिख रही है। 

जो लोग पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े हुए हैं उन्हें इस समय अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आप अपने कमिटमेंट समय से पहले पूरे कर लेंगे। इसके अलावा आप अपने बिजनेस की ब्रांचेज दूसरे शहरों में खोलने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। 

इसके अलावा कन्या राशि वालों की लव लाइफ के लिहाज से भी यह समय शुभ रहने वाला है। इस समय आपको प्रेम विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आपके पास पैसे की भी कमी नहीं रहेगी। 

नकारात्मक प्रभाव

इस समय आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी रहेगी। आप अपने ही फैसलों पर नहीं टिक पाएंगे। आपके मन में अपने फैसलों को लेकर हमेशा कंफ्यूजन बना रहेगा। इसके साथ-साथ आप महसूस करेंगे कि आप अपनी बनाई योजनाओं को धरातल पर नहीं उतार पा रहे हैं। आप में धैर्य की भी कमी रहेगी। आप छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक माहौल भी सही नहीं रहेगा। कोर्ट-कचहरी का कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। 

क्या करें?

  1. पीले वस्त्र धारण करें। 
  2. अपने मामा और बुआ की सेवा करें।

क्या न करें?

  1. स्त्रियों का अपमान न करें।

उपाय

  1. हरी चीजों का दान करें और गणेश जी की पूजा करें। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण फायदेमंद रहने वाला है। यदि आप विदेश जाने के लिए ट्राई कर रहे थे तो इस समय आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। इसके अलावा यदि आप किसी विदेशी कार्य से जुड़े हुए हैं तो भी आपको अच्छे लाभ प्राप्त होने की पूरी संभावना बनती नजर आ रही है। 

इस समय आपके ऊपर बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां आ सकती हैं और आप इन्हें निभाने में कामयाब रहेंगे। वर्क प्लेस में भी आप पर काम का प्रेशर रह सकता है। हालांकि, आप खुद को तनाव में न डालकर अपने काम को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। 

इससे आपके सीनियर्स खुश होकर आपकी खूब वाह-वाही कर सकते हैं। इस समय आपके दुश्मन भी आपकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटेंगे। कारोबारियों की बात की जाए तो इस समय आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की संभावना बन रही है। इस समय आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं।

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आप फिजूलखर्ची कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आप दूसरों की बातों को अनदेखा कर खुद का नुकसान कर सकते हैं। इस समय आपका गुस्सा बड़ा रह सकता है। इस कारण आपका नुकसान भी हो सकता है। 

क्या करें?

  1. सफेद कपड़े पहनें। 
  2. स्त्री पक्ष और पत्नी का सम्मान करें।

क्या न करें?

  1. पत्नी का अपमान न करें। 

उपाय

  1. सफेद चीजों का दान करें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात की जाए तो यह ग्रहण आपके लिए भी लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपको अपने इन्वेस्टमेंट से मुनाफा होने के प्रबल योग बनते नजर आ रहे हैं। खासकर रियल इस्टेट में इन्वेस्ट करने वालों को सबसे अच्छा लाभ मिलेगा। 

इस समय आपकी इनकम के नए सोर्स खुल सकते हैं। इसके साथ ही आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना भी बन रही है। इसके साथ-साथ आपको वर्कप्लेस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है और आपको करियर में आगे बढ़ाने के भी मौके मिलेंगे। 

जो लोग जॉब चेंज करना चाहते हैं उन्हें इस दौरान मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना बनती हुई नजर आ रही है। जो लोग पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। इसके साथ गई आपके बिजनेस में कोई नया व्यक्ति भी जुड़ सकता है। 

इस समय आपके पारिवारिक रिश्ते भी अच्छे रहेंगे। आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। इस दौरान आपके पास हर तरह का सुख रहेगा। इस समय आपके पास धन संपदा की कोई भी कमी नहीं रहेगी।

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपके दुश्मन बढ़ सकते हैं। आपके शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। वे आपको नीचा गिराने की हरसंभव कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेना चाहिए। इस समय आपको सचेत रहना चाहिए क्योंकि आपका कोई करीबी ही आपका दुश्मन बन सकता है। 

क्या करें?

  1. इस समय सकारात्मक विचार रखें। 
  2. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। 

क्या न करें?

  1. गलत संगति में जाने से बचें। 
  2. लड़ाई झगड़ों से दूर रहें।

उपाय

  1. लाल मसूर और लाल कपड़ा दान में दें। 

धनु राशि 

धनु राशि वालों की बात करें तो यह ग्रहण आपके लिए ज्यादा शुभ नहीं रहेगा। इस समय आप बेचैनी और मानसिक पीड़ा महसूस कर सकते हैं। आपको अकेलापन महसूस हो सकता है। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार के लोग भी आपकी भावनाओं को नहीं समझ पा रहे हैं। 

इस समय आपके वर्क प्लेस में तनाव का माहौल रह सकता है। आप पर काम का प्रेशर रह सकता है और आप तनाव में आकर कोई गलती कर सकते हैं। इसके चलते आपके सीनियर आपसे नाराज रह सकते हैं। इसके साथ-साथ आपके शत्रु मौके का फायदा उठाकर आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। 

सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का ट्रांसफर होने के भी योग बन रहे हैं जो आपकी इच्छा के खिलाफ होगा। इस समय भाग्य आपका साथ नहीं देगा। आपको कई परेशानियां घेर सकती हैं। आपके बनते-बनते काम में विघ्न आ सकता है। आप कड़ी मेहनत के बावजूद भी खुद को हारा हुआ महसूस कर सकते हैं। 

क्या करें?

  1. अपने से बड़ों का सम्मान करें। 

क्या न करें?

  1. मानसिक तनाव व चिंता से दूर रहें।

उपाय

  1. पीली दाल व पीला कपड़ा दान करें। 
  2. भगवान विष्णु की पूजा करें। 

मकर राशि

मकर राशि वालों की बात करें तो यह सूर्य ग्रहण आपके लिए लाभकारी सिद्ध होने वाला है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। इस दौरान आपको अचानक कहीं से धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। 

आपको अटका हुआ पैसा मिलेगा और गुप्त धन भी मिल सकता है। इस समय आप लग्जरियस लाइफ जिएंगे। आपके पास हर तरीके की सुख-सुविधाएं होंगी। इस समय आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। इस समय आप नई प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीद सकते हैं। 

शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। वर्क प्लेस की बात करें तो आपके सीनियर आपसे खुश होकर आपके प्रमोशन की बात कर सकते हैं। कारोबारियों की बात की जाए तो इस समय कोई अनुभवी व्यक्ति आपके बिजनेस में इन्वेस्ट कर सकता है। 

आप अपने कमिटमेंट समय से पहले पूरे करेंगे जिससे ग्राहक आपसे आकर्षित रहेंगे। स्टूडेंट्स की बात करें तो उनके लिए भी यह समय शुभ है। इस समय आपको कॉम्पटेटिव एग्जाम में अच्छे रिजल्ट मिलते दिख रहे हैं। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इसके अलावा आपके पारिवारिक रिश्तों में अनबन रह सकती है। आपके अपने जीवनसाथी के साथ भी लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं और आपके बीच मनमुटाव हो सकता है। 

क्या करें?

  1. आपको काले कपड़े पहनने चाहिए।

क्या न करें?

  1. मांस-मदिरा का सेवन बिल्कुल न करें।

उपाय

  1. काले तिल, उड़द की काली दाल, काला कपड़ा और लोहे का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको अपनी कड़ी मेहनत के रिजल्ट मिलेंगे। यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इस समय भाग्य का साथ मिलने से आपके कई काम बन सकते हैं। इसके साथ-साथ आपको गुप्त धन या अटका हुआ धन मिल सकते हैं। 

इस दौरान आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। अगर आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कोई पुरानी प्रॉपर्टी बेचना चाह रहे थे तो इस समय उसका अच्छे दाम में सौदा होगा।

वर्कप्लेस की बात की जाए तो इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और इससे आपको अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। आपके सीनियर्स आपके काम से खुश हो सकते हैं। सरकारी नौकरी वाले छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। 

नकारात्मक प्रभाव

इस दौरान आपको काफी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपका ज्यादा समय यात्राओं में ही गुजरेगा। इसके साथ ही इस समय संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त नहीं होगा। पारिवारिक रिश्ते भी खास नहीं रहेंगे। इसके अलावा कुछ लोगों का ट्रांसफर अनचाही जगह हो सकता है। 

क्या करें?

  1. इस सूर्य ग्रहण में आप ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करें। 
  2. अपने विचारों को सकारात्मक रखें।

क्या न करें?

  1. किसी के लिए भी कटु वाणी का प्रयोग न करें।

उपाय

  1. नारियल, काला कपड़ा व सरसों के तेल का दान करें। 

मीन राशि 

मीन राशि वालों की बात की जाए तो यह ग्रहण आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। इस समय आपको संतान पक्ष से काफी लाभ होने की संभावना है। आपको संतान सुख मिलेगा। अगर आप विदेश जाने की सोच रहे हैं तो आपको कोई पॉजिटिव न्यूज़ मिल सकती है। 

इस समय विदेशी बिजनेस या कंपनी से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी-पेशा लोगों पर वर्कप्लेस में तनाव व वर्क लोड रह सकता है। हालांकि, आप अपनी सूझ-बूझ और धैर्य से काम कर अपने सीनियर्स का दिल जीत सकते हैं। 

बिजनेस करने वालों की बात करें तो इस दौरान आपके कारोबार में कोई अनुभवी व्यक्ति जुड़ सकता है। इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। आप सेविंग्स करने के साथ ही अपने शौक पूरे करने में भी काफी रुपए खर्च कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को अभी किए गए इन्वेस्टमेंट से फ्यूचर में अच्छा मुनाफा मिलेगा। 

नकारात्मक प्रभाव

इस समय आप खुद को आलसी महसूस कर सकते हैं। आपके अंदर ऊर्जा की कमी रहेगी। आपको थकान महसूस होगी। आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा। आप इस समय किसी भी चीज से जल्दी ऊब जाएंगे। इस समय आपको यात्राएं भी काफी करनी पड़ेगी।

क्या करें?

  1. मछली को दाना खिलाएं। 
  2. पीले वस्त्र पहनें। 

क्या न करें?

  1. किसी के बहकावे में न आएं। 
  2. दुष्ट जनों की संगति न करें।

उपाय

  1. पीली चीजों का दान करें। 

Leave a Reply