राहु-केतु की महादशा में आप किन आसान उपायों से पा सकते हैं राहत?

September 3, 2024

क्या आपकी राहु या केतु की महादशा चल रही है या आप इन दो ग्रहों के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं! अगर आपका जवाब हां है तो, ये आसान उपाय करके आप अपनी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

राहु-केतु के खराब होने का कैसे लगाएं पता?

राहु खराब होने पर व्यक्ति को डिप्रेशन, मुकदमे, फैमिली डिस्प्यूट का सामना करना पड़ता है। वहीं, केतु ग्रह के अशुभ होने पर जॉइंट पेन, रीढ़ की हड्डी की प्रॉब्लम और नशों की कमजोरी हो सकती है। 

उपाय

  • राहु के नेगेटिव इम्पैक्ट को कम करने के लिए ब्ल्यू और केतु के नेगेटिव इम्पैक्ट होने पर व्यक्ति को पिंक कलर के कपड़े पहनने चाहिए।
  • इसके अलावा इन दोनों ही ग्रहों की शांति के लिए आपको अपने घर पर भगवान श्रीकृष्ण की शेषनाग के ऊपर विराजमान फोटो लगानी चाहिए। रोजाना उनकी पूजा कर ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए।
  • भगवान शिव का जल से अभिषेक करने के बाद उनके सामने बैठकर रुद्राक्ष की माला से ‘ऊं नम: शिवाय’ मंत्र का जप करने से भी राहु-केतु के नेगेटिव इम्पैक्ट खत्म होते हैं। 
  • आपको फटे पुराने कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसके साथ ही आपको अपने कपड़ों को व्यवस्थित ढंग से संभालकर रखना चाहिए। 

इन उपायों को अपनाकर आप राहु-केतु के नेगेटिव इम्पैक्ट को कम कर सकते हैं और अपनी लाइफ को खुशहाल बना सकते हैं।

कौनसे राज खोलती है आपके पैरों की बनावट? इस टॉपिक पर विशेष जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर click करें।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं। 

Leave a Reply