Search
Close this search box.

अगर आप भी पहनते हैं तुलसी की माला तो जान लीजिए ये नियम

September 11, 2024

अगर आप भी तुलसी की माला पहनते हैं तो आपको कुछ नियमों को जरूर मानना चाहिए। वरना आपके जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। 

अगर आप बिना नियमों को जाने तुलसी की माला पहन रहे हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। आज हम तुलसी पहनने के लिए शास्त्रों में बताए गए नियमों के बारे में ही बात करने वाले हैं।

अगर आप इन नियमों को फॉलो करके तुलसी की माला पहनेंगे तो आपको श्री हरि विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की भक्ति व आशीर्वाद दोनों मिलेंगे। 

क्या हैं नियम?

  • जब भी आप तुलसी की माला पहनने की सोचें तो कोशिश करें की अपने गुरुजी से मिली हुई माला ही पहनें। 
  • अगर आप तुलसी की माला पहनते हैं तो आपको मांस-शराब और लहसुन-प्याज नहीं खाना चाहिए।
  • अगर आप तुलसी की माला पहनते हैं तो आपको अपने आचरण और व्यवहार को सात्विक रखना चाहिए। 
  • आपको दूसरे की बुराई करने और किसी से भी द्वेष भाव रखने से बचना चाहिए। 
  • इसके अलावा आपको तुलसी की माला एक बार पहनने के बाद उतारनी नहीं चाहिए। 
  • इसके अलावा अगर आप किसी कारण से तुलसी की माला गले में नहीं पहन पा रहे हैं तो उसे राइट हैंड में पहन सकते हैं। 
  • इसके अलावा आपको रोजाना पूजा व जप भी करना चाहिए। 

कौनसे राज खोलती है आपके पैरों की बनावट? इस टॉपिक पर विशेष जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर click करें।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।

Leave a Reply