हरियाली तीज: बुध महाराज को कैसे करें स्ट्रांग?

क्या आपको पता है कि हरियाली तीज के दिन आप अपने घर की बहन-बेटियों को कुछ सामान गिफ्ट करके अपने बर्थ चार्ट में बुध महाराज को स्ट्रांग कर सकते हैं? इससे आपको बिजनेस में भी अच्छा मुनाफा मिलता है और आपकी प्रोग्रेस भी होती है। 

सावन की मनमोहक हरियाली के बीच हरियाली तीज का त्यौहार आ रहा है। इस बार ये पर्व 7 अगस्त को पड़ेगा। दरअसल, माना जाता है कि माता पार्वती ने 107 बार जन्म लिया और 108वीं बार उन्हें भगवान शिव ने पति होने का वरदान इसी दिन दिया। कहा जाता है कि जो भी स्त्री इस दिन व्रत रखती है उसे संतान और सौभाग्य दोनों मिलते हैं।

उपाय

  • अब बात करते हैं बुध महाराज को स्ट्रांग करने की। हरियाली तीज पर आप अपने घर की बहन-बेटियों को हरी चूड़ियां, सोलह शृंगार का सामान गिफ्ट कर के अपनी कुंडली में ग्रहों के राजकुमार यानी बुध महाराज को स्ट्रांग कर सकते हैं।
  • इसे आपका बिजनेस तो बढ़ेगा ही और आप पर मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसने लगेगी। 
  • इसके अलावा जो महिलाएं इस दिन मां गौरी की पूजा करती हैं। उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। 
  • अगर किसी लड़की की शादी न हो रही हो या शादी होने में कोई इश्यू आ रहा हो तो इस व्रत को रखने से ऐसी प्रॉब्लम्स सॉल्व हो जाती हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से    आपको शुभकामनाएं।

रुद्राक्ष पहनते समय किन बातों का रखें ध्यान?

वर्तमान में हर व्यक्ति अपनी लाइफ की सभी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उस पर भगवान शिव की कृपा बरसती रहे। ऐसे में वह सबसे पहले रुद्राक्ष का सहारा ही लेता है। शिव पुराण, श्रीमद् देवी भागवत समेत अन्य ग्रंथों में रुद्राक्ष की इम्पोर्टेंस और इसे पहनने के नियम बताए गए हैं। 

रुद्राक्ष धारण करने के फायदे-

  • रुद्राक्ष को भगवान शिव का वरदान माना जाता है। रुद्राक्ष को नेगेटिव एनर्जी दूर करने और बीमारियों व हार्मोनल डिस्बैलेंस को सही करने के लिए पहना जाता रहा है। इस पहनने से हेल्थ-वेल्थ तो अच्छी होती ही है। 
  • इसके साथ ही मन शांत रहने के साथ ही बीपी भी कंट्रोल में रहता है। रुद्राक्ष पहनने से आदमी को एकाग्रता में मदद मिलती है और स्प्रिचुएल पाथ पर बढ़ने में भी फायदा होता है। इसके अलावा लाइफ में बैलेंस बनाने और कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में भी रुद्राक्ष अहम भूमिका निभाता है।

रुद्राक्ष धारण करने के नियम-

  • वहीं, रुद्राक्ष को लेकर सोसायटी में कई तरीके की अफवाहें फैली हुई हैं। इनमें से कई अफवाहें ऐसी हैं जिनका कोई सिर-पैर नहीं है। एक ऐसी ही अफवाह है महिलाओं को रुद्राक्ष नहीं पहनना चाहिए। लेकिन ये सिर्फ अफवाह भर ही है।
  • शास्त्रों में बताया गया है कि बिना रुद्राक्ष के शिव पूजा नहीं की जा सकती।
  • शिवपुराण में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को अभिमंत्रित किए हुए रुद्राक्ष को ही पहनना चाहिए। बिना अभिमंत्रित रुद्राक्ष को धारण करना वर्जित माना गया है। 
  • इसके साथ ही रुद्राक्ष को पहनने वालों को मांस, शराब समेत अन्य तामसिक चीजों को किसी भी हाल में नहीं खाना-पीना चाहिए। 
  • इसके अलावा सोते समय, शौच जाते समय या फिजिकल रिलेशन बनाने के दौरान रुद्राक्ष नहीं पहनना चाहिए।
  • वहीं, माना जाता है कि रुद्राक्ष को कभी श्मशान घाट पर भी नहीं ले जाना चाहिए। 
  • नहाने के बाद ही रुद्राक्ष को शुद्ध करके पहनना चाहिए। इसके साथ ही रुद्राक्ष को हमेशा काले रंग के धागे में नहीं पहनना चाहिए।
  • अगर आप रुद्राक्ष की माला पहनते हैं तो उसे किसी अन्य व्यक्ति को कभी न दें। इसके साथ ही दूसरे की पहनी हुई रुद्राक्ष की माला को कभी खुद भी न पहनें। 
  • इसके अलावा रुद्राक्ष की माला को उतारकर साफ जगह पर ही रखना चाहिए।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।

सावन विशेष: शिवलिंग पर कौनसा फूल चढ़ाने का है क्या फल?

सावन का महीना भोले के भक्तों के लिए सबसे खास होता है। इस समय भक्त शिव जी को रिझाने के लिए निर्मल मन से उनकी पूजा करते हैं। सावन में आप भगवान शिव की कृपा पाने और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई उपाय कर रहे होंगे।

क्या आपको पता है कि शिवलिंग पर कौनसा फूल चढ़ाकर आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं। सावन में भगवान भोले की कृपा पाने के लिए आपको अलग-अलग तरह के फूल शिवलिंग पर चढ़ाने चाहिए। आप शिवजी को धतूरे, बेला, हरसिंगार, शमी और आंक के फूल चढ़ा सकते हैं। 

किस फूल को चढ़ाने का क्या है फल?

  • भगवान शिव को शमी के फूल चढ़ाने से शनि महाराज के नेगेटिव इम्पैक्ट कम होते हैं। 
  • बाबा भोले को बेला का फूल चढ़ाने से वे व्यक्ति की मनचाही मुराद पूरी करते हैं। 
  • भगवान शिव को आंक का फूल चढ़ाने से मोक्ष मिलता है।
  • सावन में भगवान शिव को धतूरे का फूल या फल चढ़ाने से गरीबी खत्म होती है और व्यक्ति फाइनेंशियली ग्रो करता है।  
  • सावन में बाबा को हरसिंगार यानी पारिजात के फूल चढ़ाने से मैरिड कपल के रिलेशनशिप में नजदीकियां आती हैं और दोनों के बीच अच्छा तालमेल बनता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।  

सावन विशेष: शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, हो जाएगा अनर्थ!

कहा जाता है कि देवों के देव महादेव अपने भक्तों की आवाज सुनकर उनके सारे दुःख हर लेते हैं।  अगर भक्त मन से शिवजी की भक्ति कर ले तो वे उस पर सब कुछ लुटाने के लिए तैयार रहते हैं। हालांकि, भगवान शिव को पूजा के दौरान आपको कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। वरना भगवान शिव आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको बताते हैं इन चीजों के बारे में जिन्हें शिवलिंग पर चढ़ाने से आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।

केतकी का फूल

शिवजी की पूजा में केतकी के फूल को नहीं चढ़ाया जाता है। शिवपुराण में जिक्र आता है कि केतकी के फूल ने ब्रह्माजी के कहने पर झूठ बोला था जिसके बाद भगवान शिव ने उसे श्राप दे दिया था। 

शंख का जल

भोले बाबा का शंख के जल से अभिषेक नहीं किया जाता है। दरअसल, भगवान शिव ने शंखचूड़ का वध किया था जिसके बाद उसका शरीर भस्म हो गया और उस भस्म से शंख उत्पन्न हुआ। इसलिए शिवजी को शंख से जल नहीं चढ़ाया जाता है।

रोली व सिंदूर

इसके अलावा भोले बाबा को रोली और सिंदूर भी नहीं चढ़ाया जाता है। 

टूटे हुए चावल

चावल भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं लेकिन उन्हें टूटे हुए चावल नहीं चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव रुष्ट हो जाते हैं। भोले बाबा की पूजा में हमेशा अक्षत यानी बिना टूटे चावल ही यूज करने चाहिए।

 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।