Search
Close this search box.

बुध का कन्या राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगी अपार सफलता!

23 सिंतबर से बुध का खुद की राशि में गोचर होने जा रहा है जो आपके रुके हुए कार्यो में आपको बढ़ोत्तरी देने का काम करेगा।  बुध को कम्युनिकेशन, स्थिरता और आपकी लेखन क्षमता के साथ जोड़ा जाता है। यह आपको अलग-अलग कलाओं में निपुणता प्रदान करने का काम करता है। आइये जानते हैं किन राशियों के लिए यह अनुकूल साबित होने वाला है-

कन्या राशि

बुध कन्या राशि में लग्न भाव में गोचर कर रहा है ऐसे में इस समय पर आपके व्यक्तित्व में एक आकर्षण देखने को मिल सकता है। काम करने के तरीके बेहतर होंगे। आपने अगर लम्बे वक्त से कोई योजना बनाई है तो उसके सफल होने के पूरे आसार है। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपके लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लिए ये गोचर कई तरह से अच्छे परिणाम ला सकता है। इस समय पर भाग्य आपका पूरा साथ देगा। काम के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं।  इसके साथ ही आप मांगलिक कार्यों में भी हिस्सा ले सकते हैं। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे जिससे काफी हद तक आपकी पॉपुरलैरिटी बढ़ने के चांसेस है।

वृश्चिक राशि

बुध का गोचर आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आपके इनकम में तो ग्रोथ होगी ही साथ ही आय स्त्रोत बढ़ने के भी आसार हैं। अगर आप इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट का काम करते हैं तो और भी ज्यादा मुनाफा होने के योग बनते दिख रहे हैं।

                                                    आने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए दिए हुए लिंक पर click करें ।                                                          

                   हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।