Search
Close this search box.

रक्षाबंधन: कौन से रंग की राखी चमकाएगी आपके भाई की किस्मत?

August 17, 2024

रक्षा बंधन का पर्व इस बार 19 अगस्त को है। भाई-बहन के अटूट स्नेह के इस पर्व के लिए आप भी तैयारी कर रहे होंगे। आपके मन भी ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि अपने भाई को कौनसे रंग की राखी बांधकर आप उनकी किस्मत के सितारे बुलंद कर सकते हैं। 

मान्यता है कि भाई की कलाई पर लाल रंग की राखी बांधने से उनका साहस और पराक्रम बढता है। वहीं, पीले रंग की राखी बांधने से भाई का समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। आज के ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि आप अपने भाई को किस रंग की राखी बांध सकते हैं।

रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, भाई को किस समय बांधें राखी? इस टॉपिक पर विशेष जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर click करें। 

मेष राशि

अगर आपके भाई की मेष राशि है, तो आप उन्हें लाल रंग की राखी बांध सकती हैं। इससे वे अपनी लाइफ में एनर्जेटिक महसूस करेंगे। 

वृषभ राशि

जिन बहनों के भाई की वृषभ राशि है उन्हें अपने भाई को रंग-बिरंगी राखी बांधनी चाहिए। इससे आपके भाई की लाइफ में पॉजिटिविटी आएगी। 

मिथुन राशि

अगर आपके भाई की मिथुन राशि है तो आपको उन्हें ग्रीन कलर की राखी बांधनी चाहिए। इससे उन्हें करियर व बिजनेस में अच्छी ग्रोथ मिलेगी। 

कर्क राशि

वहीं, जिनके भाई की कर्क राशि है वे अपने भाई को व्हाइट कलर की राखी बांध सकते हैं। यह उनकी लाइफ में पीस और प्रॉस्पेरिटी लेकर आएगा। 

सिंह राशि

अगर आपके भाई की सिंह राशि है तो आप उन्हें रेड या येलो कलर की राखी बांध सकते हैं। इससे उन्हें नेम और फेम मिलेगा। 

कन्या राशि

जिन लोगों के भाई की राशि कन्या है, उन्हें अपने भाई को डार्क ग्रीन कलर की राखी बांधनी चाहिए। इससे आपके भाई को लाइफ में हर एरिया में सक्सेस मिलेगी। 

तुला राशि

अब बात करते हैं उन लोगों की जिनकी राशि तुला है। ऐसे लोगों की बहन को अपने भाई की कलाई पर पिंक कलर की राखी बांधनी चाहिए। इससे उनकी लाइफ खुशियों से भर उठेगी। 

वृश्चिक राशि

अगर आपके भाई की वृश्चिक राशि है, तो आप उनके हाथ पर मेहरून कलर की राखी बांध सकते हैं। इससे उन्हें सभी प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि

अगर आपका भाई धनु राशि का है तो आपको उन्हें येलो कलर की राखी बांधनी चाहिए। इससे उनकी हेल्थ और वेल्थ दोनों में ही सुधार नजर आएगा। 

मकर राशि

जिन लोगों के भाई की मकर राशि है उन्हें अपने भाई को ब्लू कलर की राखी बांध सकते हैं।  इससे आपके भाई को करियर में प्रमोशन मिलेगा। 

कुंभ राशि

अगर आपके भाई की कुंभ राशि है, तो आपको अपने भाई को डार्क ग्रीन कलर की राखी बांधनी चाहिए। इससे उनके हेल्थ रिलेटेड इश्यूज खत्म होंगे। 

मीन राशि

अब बात करते हैं लास्ट बट नॉट द लीस्ट, मीन राशि वालों की। अगर आपके भाई की मीन राशि है तो आपको उन्हें येलो कलर की राखी बांधनी चाहिए। इससे उनकी लाइफ में मनी रिलेटेड प्रॉब्लम्स खत्म होंगी। 

रक्षाबंधन पर अपनी बहन को उनकी राशि के अनुसार दें तोहफा! इस टॉपिक पर विशेष जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर click करें। 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।

Leave a Reply