कौनसे राज खोलती है आपके पैरों की बनावट?

एस्ट्रोलॉजी में जैसे किसी इंसान की कुंडली देखकर उसके बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है, वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक बनावट और चिह्नों से प्रिडिक्शन किया जाता है। 

पैरों की रेखाएं, चिह्न, शेप, अंगुलियों के बीच का गैप वगैरह भी इंसान के बारे में कई राज खोलते हैं। किसी भी व्यक्ति के पैरों की बनावट की स्टडी करके उसके नेचर, पर्सनैलिटी और फ्यूचर के बारे में पता लगाया जा सकता है।

सिर्फ इतना ही नहीं। इससे इंसान के करियर, वह किस उम्र में सफल होगा, पैसे के मामले में उसका भाग्य कैसा है समेत कई पहलूओं के बारे में जाना जा सकता है। 

एड़ियां करती हैं ये खुलासे

कोमल तलवे व सुंदर एड़ियां

जिन लोगों के पैरों में पसीना नहीं होता, तलवे कोमल होते हैं, ऐडियां सुंदर होती हैं, पैरों की अंगुलियों पूरी तरह से मिली होती हैं और पैरों में हमेशा गरमाहट बनी रहती है वे अधिकतर खूब पैसे वाले होते हैं। इनकी लाइफ 

जॉयफुल होती है। ऐसे लोग रॉयल लाइफ जीते हैं और लकी भी होते हैं। 

अगर आपकी भी एड़ियां फटती रहती हैं तो होंगी ये दिक्कतें

अगर बात करें उन लोगों की जिनके पैर की एड़ियां बिना किसी कारण से फटती रहती हैं तो वे अपनी लाइफ में डिसीजन नहीं ले पाते हैं। ऐसे लोगों को किसी भी काम में खुद फैसला या खुद का स्टैंड लेने में बहुत मुश्किल होती है। 

ये लोग पूरी लाइफ में दूसरे के फैसले या सलाह पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे लोगों को यही नहीं पता होता कि इन्हें लाइफ में किस रास्ते में जाना है या इन्हें क्या काम करना है। इन लोगों में आत्मविश्वास की भी काफी कमी होती है।

एड़ियां हमेशा फटी रहती हैं तो होगी आर्थिक तंगी

इसके अलावा जिन लोगों के पैरों की एड़ियां हमेशा फटी हुई रहती हैं उनकी किस्मत उनका साथ नहीं देती है। रुपयों के लिए ऐसे लोग हमेशा परेशान रहते हैं। इनकी लाइफ में कुछ न कुछ समस्या आती रहती है। ऐसे लोग पुराने ख्यालातों के जाने जाते हैं अपनी सोच को बदलना भी नहीं चाहते हैं। 

पैर के आकार से जानें व्यक्ति के बारे में

छोटे पैर वाले होते हैं शॉपिंग के शौकीन

बहुत छोटे पैर वाले लोगों की बात करें तो ये लोग अच्छे-अच्छे सामान की शॉपिंग करने के बहुत शौकीन होते हैं। ऐसे पैरों वाले लोगों को बहुत चीजें खरीदकर उन्हें इकट्ठा करके रखना अच्छा लगता है। ये लोग दूसरे लोगों से ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाकर रखते हैं, पर चाहते हैं कि लोग इनके आगे-पीछे घूमते रहें। ऐसे लोग अटेंशन सीकर होते हैं। 

 

पैरों की धनुष जैसी आकृति

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के पैर धनुष जैसी शेप के होते हैं वे काफी नॉलेजेबल होते हैं। ऐसे लोग कई सपनों को साकार करना चाहते हैं। इस आकार के पैर वाले लोगों को दिन में ही सपने देखने का शौक होता है और ये लोग अपनी मेहनत से उसे असलियत में भी बदल देते हैं। हालांकि, लाइफ में इन्हें जितना भी मिलता है उसी में सेटिस्फाइ हो जाते हैं।

सपाट पैर

सपाट पैर वाले लोगों की बात करें तो ये लोग खुले दिल के होते हैं। ये लोग बहुत ही काइंड नेचर के होते हैं। ऐसे लोग सोशल सर्विस के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसके चलते सोशल वर्क में इन लोगों का कंट्रीब्यूशन और लोगों से ज्यादा होता है। 

ऐसे लोगों को सोसाइटी में बहुत इज्जत मिलती है। इन्हें दूसरे लोगों से मिलना-जुलना काफी अच्छा लगता है। ये लोग कल्पनाशील होते हैं। ऐसे लोग अपनी कल्पनाओं को उड़ान देकर उन्हें पूरा करने की भी कोशिश करते हैं। 

गद्देदार या मोटे पैर

वहीं, जिन लोगों के पैर गद्देदार या मोटे होते हैं या जिनके पैर देखकर लगता है कि उनमें सूजन है, ऐसे लोग बहुत ही परेशान रहते हैं। ये लोग किसी से भी अपने दिल की बात कहने में हिचकिचाते हैं और मन ही मन में उस बात को लेकर काफी सोचते हैं। इन लोगों के चेहरे पर अक्सर उदासी छाई रहती है। ये लोग अपने दिल की बात को किसी के सामने खुलकर नहीं रखते हैं। 

कोमल, साफ और लालिमा वाले पैर

वहीं, कोमल, साफ और लालिमा लिए हुए पैर बहुत अच्छे माने जाते हैं। जिन लोगों के पैर ऐसे होते हैं वे बहुत लकी होते हैं। ऐसे लोग अपनी लाइफ में रुपया-पैसा, मान-सम्मान वगैरह सब कुछ हासिल करते हैं। इन लोगों को कम उम्र में ही बहुत कुछ मिल जाता है। इन लोगों का किस्मत 23 वर्ष से लेकर 28 वर्ष की उम्र में ही चमक जाती है। 

इस टॉपिक पर अधिक जानकारी के लिए दिए हुए लिंक पर click करें ?

क्या बताती हैं आपके पैर की अंगुलियां?

पैर की अंगुलियां बराबर

इसके अलावा जिन लोगों के पैर की अंगुलियां बराबर होती हैं और अंगूठा लंबा होता है वे आर्टिस्ट या आर्ट लवर होते हैं। इन लोगों की आवाज में आकर्षण होता है और इनसे लोग आसानी से ही प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे लोगों रिसर्च के फिल्ड में नाम कमा सकते हैं। 

अगर ऐसे लोगों के पैर का अंगूठा लंबा हो और ऊपर की तरफ से गोलाई वाला हो तो रुपयों के मामलों में ये काफी लकी होते हैं। ऐसे लोगों को 36 वर्ष से लेकर 42 वर्ष तक की उम्र में सक्सेस मिलते देखी गई है। 

पैर का अंगूठा और दूसरी अंगुली बराबर

अक्सर कुछ लोगों का पैर का अंगूठा और दूसरी अंगुली बराबर होती है। ऐसे लोग रौब जमाने वाले होते हैं। ये लोग अपनी बात को दूसरे में मनवाने में माहिर होते हैं। ये लोग दूसरों को डोमिनेट करने की भी कोशिश भी करते हैं। इन लोगों की खासियत ये है कि ये जो भी काम करने की ठान लेते हैं उसे करके ही मानते हैं।

पैर की अंगुलियों के बीच ज्यादा गैप

इसके साथ ही जिन लोगों की पैर की अंगुलियों के बीच ज्यादा गैप होता है वे खुद को दुनिया से अलग-थलग महसूस करते हैं। ऐसे लोगों को अकेले रहना पसंद होता है। ये लोग अपने परिवार के लोगों के साथ भी ज्यादा घुलना-मिलना पसंद नहीं करते हैं।

पैर के अंगूठे से अंगुलियां लगातार घटते हुए क्रम में

जिन लोगों के पैर की बनावट एक दम सही यानी अंगूठे से लेकर अंगुलियां लगातार घटते हुए शेप में होती हैं वे इम्प्रेसिव पर्सनैलिटी के होते हैं। लेकिन इन लोगों में एक कमी होती है। ये लोग अपनी बात के आगे दूसरों की बातों को ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं। इसके कारण कभी-कभी इनकी मैरिड लाइफ में भी दरार आ जाती है। 

पैर की सभी अंगुलियां सीधी 

इसके आलावा जिन लोगों के पैर की सभी अंगुलियां सीधी और सही अनुपात में होती हैं, अंगूठा सबसे बड़ा होता है वे सोशल होते हैं। ऐसे लोग चार्मिंग पर्सनलिटी वाले होते हैं। ये लोग अच्छे वक्ता और बिजनेसमैन बनते है। 

पैरों की आयताकार अंगुलियां

अब बात करते हैं जिनकी पैरों की अंगुलियां आयत यानी रेक्टेंगुलर होती हैं उनकी। ये लोग शांत नेचर के होते हैं और कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लेते हैं। ऐसे लोग बहुत ही भरोसेमंद और व्यावहारिक यानी प्रैक्टिल लाइफ जीने वाले होते हैं। 

पैर की दूसरी अंगुली अंगूठे से बड़ी 

अगर बात करें उन लोगों की जिनके पैरों की दूसरी अंगुली अंगूठे से बड़ी होती है तो ऐसे लोग बहुत एनर्जेटिक और एंथोसिएस्टिक होने के साथ ही मोटिवेशनल भी होते हैं। ऐसे लोग अधिकतर आर्टिस्ट या एथलीट बनते हैं। ये लोग अच्छे स्पीकर भी होते हैं।

पैर में सटी हुई अंगुलियां

जिन लोगों की अंगुलिया एक-दूसरे से काफी सटी होती हैं यानी जिनकी अंगुलियों में गैप कम होता है और जिनका अंगूठा सबसे लंबा होता है। ऐसे लोग अपनी प्राइवेसी से बिल्कुल समझौता करना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे लोग किसी भी सीक्रेट को अपने तक ही रखने वाले भी होते हैं। हालांकि, इनका मूड स्विंग होता रहता है। 

पैर की छोटी अंगुली और अन्य अंगुलियों  के बीच गैप नहीं बनना

इसके आलावा जो लोग अपने पैर की छोटी अंगुली और अन्य अंगुलियों  के बीच गैप नहीं बना पाते वे रूटीन वाली लाइफ जीना पसंद करते हैं। इन लोगों को अपनी लाइफ सिस्टमैटिक चाहिए होती है। ऐसे लोग सेफ फील करना चाहते हैं। ऐसे लोग बहुत ही भरोसेमंद और लॉयल होते हैं। यानी बेहतर कंपैनियन साबित होते हैं। 

पैर की छोटी अंगुली और अन्य अंगुलियों  के बीच गैप 

जो लोग अपने पैर की छोटी अंगुली और अन्य अंगुलियों  के बीच गैप बना पाते हैं, उन्हें अपनी लाइफ में चेंजेस पसंद होते हैं। ऐसे लोग रूटीन लाइफ से ऊब जाते हैं और इससे नाखुश रहते हैं। ये बहुत ही एडवेंचरस होते हैं। हालांकि ये लोग किसी भी चीज से बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। 

पैर के अंगूठे का अपने बराबर वाली अंगुली की ओर झुकाव

वहीं, अगर आपके पैर का अंगूठा, अपने बराबर वाली अंगुली की ओर झुकता है तो यह बताता है कि आप हमेशा जल्दी में रहते हैं। इस जल्दबाजी की वजह से कई बार आपको समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। 

पैर की अंगुलियों का अंगूठे की ओर झुकाव

जिन लोगों के पैर की अंगुलियां, उनके अंगूठे की ओर झुकती हैं वे लोग अपने पास्ट से कभी भी बाहर नहीं निकल पाते हैं। ऐसे लोग हमेशा ही पुरानी यादों के साये में रहते हैं। यानी ये लोग आसानी से मूव ऑन भी नहीं कर पाते हैं। 

पैर की छोटी अंगुली

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के पैर की सबसे छोटी उंगली एक जगह पर स्थिर होती है वह काफी क्रिएटिव होते हैं। ऐसे लोगों को खतरों से खेलने का शौक होता है। लेकिन इस वजह से इन्हें कई बार नुकसान भी झेलना पड़ता है। 

एक दूसरे से मिली हुई अंगुलियां

वहीं, जिन लोगों के पैरों की अंगुलियां एक-दूसरे से मिली नहीं होती या उनमें ज्यादा गैप होता है। ऐसे लोग ज्यादातर बीमार रहते हैं। इन लोगों के पास लाइफ में कभी पैसा नहीं टिकता है।

तलवे से कैसे पहचानें आदमी का स्वभाव व अन्य चीजें?

सूप के आकार के तलवे

इसके अलावा जिन लोगों के पैरों के तलवे सूप के जैसे यानी पीछे से छोटे व आगे से चपटे होते हैं और पैरों का रंग भी पीला होता है वे लोग आलसी होते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में खुशहाली की कमी होती है। इनके जीवन में पैसा भी कम ही होता है। इन लोगों को गरीबी में जीवन बिताना पड़ता है। 

एड़ी से अंगूठे तक लाइन 

अगर किसी व्यक्ति के तलवे में कोई लाइन एड़ी से शुरू होकर अंगूठे के बीच तक पहुंचती तो ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों को पास पैसे की कोई कमी नहीं रहती। साथ ही ऐसे लोग अपना जीवन बहुत ही आराम के साथ बिताते हैं।

काले तलवे

जिन लोगों के तलवों में थोड़ा कालापन होता है ऐसे लोगों को पैसे से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसे लोगों को लाइफ में भी कई प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है।

सफेद तलवे

इसके अलावा कई लोगों के पैरों के तलवों का रंग एकदम सफेद होता है। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के लोगों को सही-गलत की पहचान करनी नहीं आती है। ऐसे लोग कोई भी काम करने से पहले बहुत ज्यादा सोचते भी  नहीं हैं। इस चक्कर में कई बार इनका खुद का ही नुकसान हो जाता है। 

आगे से चौड़े पैर

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के पैर आगे से चौड़े होते हैं उनका स्वभाव बहुत ही चंचल होता है। ऐसे लोग खुद तो पॉजिटिव होते ही हैं साथ ही इनके आस-पास रहने वालों को भी पॉजिटिव फील होती है। हालांकि, कई बार अधिक चंचलता की वजह से यह अपनों को नाराज भी कर देते हैं। 

तलवे पर काला तिल

वहीं, जिन लोगों के पैर के तलवे पर काला तिल होता है वे घुमक्कड़ नेचर के होते हैं। इन लोगों को घूमना-फिरना काफी पसंद होता है और इन्हें एक जगह पर बैठना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।

अगर आपके घर में भी है नेगेटिव एनर्जी तो अपनाएं क्या उपाय? इस टॉपिक पर विशेष जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर click करें।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।  

वृषभ में गोचर कर रहे हैं मंगल, किन राशि वालों को होगा फायदा?

जुलाई के महीने में कई खगोलीय घटनाएं होने जा रही हैं। इस महीने कई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में ट्रांजिट कर रहे हैं। ऐसे में कई दुर्लभ योग-संयोग बन रहे हैं। 12 जुलाई को मंगलदेव, वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं जो शुक्र महाराज की राशि है।

इसमें देवगुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं। मंगलदेव, बृहस्पति महाराज से मित्रता का भाव रखते हैं। मंगल महाराज 26 अगस्त तक इस राशि में रहेंगे। मंगलदेव को पॉवर और एनर्जी देने वाला माना जाता है। वे आदमी को करेजियस और आउट स्पोकन बनाते हैं।

आज के लेख में हम प्रिडिक्शन करेंगे कि आपके लिए मंगलदेव का ये ट्रांजिट कैसा रहने वाला है। तो आइए शुरु करते हैं मेष राशि वालों से- 

मेष

मेष राशि वालों मंगल देव आपकी कुंडली में पहले और आठवें भाव के स्वामी हैं। इस ट्रांजिट के बाद मंगल महाराज आपके दूसरे भाव में आ जाएंगे। 

इस दौरान आप अपने शौक और मौज-मस्ती की चीजों पर खूब खर्चा करेंगे। करियर की बात करें तो इस समय आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। हालांकि, इस समय आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिए। वरना आपको पछताना पड़ सकता है।

कारोबारियों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। स्टूडेंट्स को इस समय पढ़ाई और कॉम्पटेटिव एग्जाम्स में सफलता मिलने की उम्मीद है। इस समय परिवार वालों से आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे और सेहत के लिहाज से देखें तो आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है।

लव लाइफ की बात करें तो आप और आपके बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के रिश्ते में न चाहते हुए भी कड़वाहट आ सकती है। हालांकि, आप अपने लव पार्टनर को मना लेंगे।  शादीशुदा लोगों को इस समय ससुराल से सपोर्ट मिलता दिख रहा है।

उपाय- माँ दुर्गा को रोजाना लाल रंग का फूल अर्पित करें।

वृषभ

अब बात करते हैं वृषभ राशि वालों की। इस ट्रांजिट के बाद मंगलदेव आपकी कुंडली के पहले भाव में आ जाएंगे। इस समय आपका कॉन्फिडेंस लेवल अच्छा रहेगा। इस ट्रांजिट से विदेशी कंपनियों में जॉब कर रहे लोगों का इंक्रीमेंट हो सकता है। 

इस समय कारोबारियों की दिक्कतें दूर होंगी और अच्छा मुनाफा होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। सेहत की बात करें तो इस समय आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। 

इस समय आपको किसी प्रॉपर्टी को बेचकर अच्छा फायदा हो सकता है। हालांकि, आपको लेन-देन के समय सावधान रहने की जरूरत होगी।  

वृषभ राशि वालों की लव लाइफ की बात करें तो इस समय आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी मंदिर या धर्म स्थल पर जा सकते हैं। वहीं, शादीशुदा लोगों को अपने लाइफ पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा और आप दोनों एक-दूसरे की फीलिंग्स को समझेंगे।

उपाय- रोजाना हनुमान जी की पूजा करें और मंगलवार को सुंदर कांड का पाठ करें। 

मिथुन

मिथुन राशि वालों की बात करें तो इस ट्रांजिट के बाद मंगल देव आपकी कुंडली के बारहवें यानी व्यय भाव में आ जाएंगे। इस समय वे आपके छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होंगे। इस समय आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। 

इस समय आप अपने इंट्रेस्ट की चीजों को सीखने में खर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफिस में आपके दुश्मन आपसे दबे रहेंगे। बिजनेस के लिहाज से देखें तो इस समय उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को उनके टीचर्स का सपोर्ट मिलता दिख रहा है। 

इस समय आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप पहले से बीमार हैं तो इस समय लापरवाही न बरतें। वरना आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

इस समय आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ता दिख रहा है। शादीशुदा लोगों की बात करें तो इस समय आपको अपने जीवनसाथी पर गुस्सा होने से बचना चाहिए।

उपायरोजाना हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें।

कर्क

कर्क राशि वालों के लिहाज से देखें तो मंगल देव आपकी कुंडली में पांचवे और दसवें भाव के स्वामी हैं और ट्रांजिट के बाद आपके ग्यारहवें यानी आय भाव में बैठेंगे। इस समय आपको कड़वा बोलने से बचना चाहिए। वरना आपके पारिवारिक रिश्ते खराब हो सकते हैं। 

करियर की बात करें तो इस समय आपको मेहनत के अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। सिक्योरिटी फोर्सेज, रियल इस्टेट या इंजीनियरिंग फिल्ड से जुड़े लोगों को इस समय प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।

इस समय कारोबारी अपनी कोई बिजनेस डील फाइनल कर सकते हैं। अगर स्टूडेंट्स की बात करें तो इस समय कर्क राशि के स्टूडेंट्स मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। हेल्थ की बात करें तो इस समय आपको चोट लगने की आशंका है।

इश्क-मोहब्बत के लिहाज से देखें तो इस समय आपकी अपने लव पार्टनर से बहस हो सकती है। हालांकि, हालात ज्यादा बिगड़ने से पहले ही संभल जाएंगे। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है।

उपाय- मंगलवार के दिन हनुमान जी को अनार का भोग लगाएं।

सिंह

अब बात करते हैं सिंह राशि वालों की। इस समय मंगल आपके कर्म स्थान में ट्रांजिट करेंगे और आपकी कुंडली में भाग्य और चौथे भाव के स्वामी होंगे। इस समय आपको अपनी माताजी से खूब लाड़-प्यार मिलेगा। आप गाड़ी या मकान खरीद सकते हैं। 

इस समय आपकी पर्सनैलिटी निखरेगी और आप फिजिकल एक्टिविटी भी करते हुए नजर आएंगे। अगर आपकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इस समय आपको अफसर या टीम मैनेजर बनने का मौक़ा मिल सकता है। 

इसके अलावा आपकी इनकम बढ़ने की भी उम्मीद है। कारोबारियों की बात करें तो इस समय आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। एजुकेशन के लिहाज से देखें तो इस समय आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ के नजरिए से देखें तो इस समय आपको ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट लेनी चाहिए।

लव लाइफ की बात करें तो आप अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड पर गुस्सा हो सकते हैं जिस वजह से वे आपसे नाराज रह सकते हैं। शादीशुदा लोगों की बात करें तो इस ट्रांजिट के समय आपके घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।

उपाय- मजदूरों को भोजन कराएं।

कन्या

मंगल महाराज इस ट्रांजिट के समय कन्या राशि वालों की कुंडली में नौंवे यानी भाग्य भाव में रहेंगे। आपकी कुंडली में वे तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होंगे। इस समय आपको अपने पापा या गुरु से कोई लाभ मिल सकता है। 

हालांकि, इस समय आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं इसलिए आपको अपने बजट के हिसाब से चलने की सलाह दी जाती है। इस समय आपके घर-परिवार में कलह हो सकता है। जिसका आपके मेंटल पीस पर नेगेटिव असर पड़ेगा। 

करियर की बात करें तो इस समय आपको किस्मत का साथ मिलने से आपको विदेश जाने का मौक़ा मिल सकता है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होता दिख रहा है। स्टूडेंट्स को इस समय अपना मन पढ़ाई में कंसन्ट्रेट करने में दिक्कतें आएंगी। इस समय आपकी माताजी की कोई सर्जरी हो सकती है। 

लव लाइफ के लिहाज से देखें तो आप अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जा सकते हैं। मैरिड लाइफ की बात करें तो इस समय आप और आपके लाइफ पार्टनर के बीच छोटी-मोटी तकरारें होती रहेंगी। हालांकि, आप उन्हें मनाने में कामयाब रहेंगे। 

उपाय- रोजाना भगवान शिव का जलाभिषेक करें। 

तुला

तुला राशि वालों की कुंडली में मंगलदेव दूसरे और सातवें यानी धन व दाम्पत्य भाव के स्वामी हैं। इस ट्रांजिट के समय वे आपकी कुंडली के आठवें भाव में रहेंगे। इस समय आपको फाइनेंशियली उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। 

करियर की बात करें तो इस समय आपको अपने बॉस या सीनियर्स से बातचीत करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। कारोबार के लिहाज से देखें तो इस समय आप अपने बिजनेस कंपटीटर से आगे रहेंगे। स्टूडेंट्स इस समय अपनी स्कूल लाइफ इंजॉय करते हुए दिखेंगे। 

इस समय आपके छोटे भाई-बहन गुस्सैल हो सकते हैं। आपकी सेहत की बात करें तो इस समय आपका एक्सीडेंट हो सकता है। ऐसे में आपको ट्रेवल करने से बचना चाहिए। 

लव लाइफ की बात करें तो इस समय अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के लिए आपका बिहेवियर बदल सकता है और आप उन्हें चुभने वाली कोई बात बोल सकते हैं। इससे आपके रिलेशनशिप में दरार आ सकती है। शादीशुदा लोगों की बात करें तो इस समय अपने लाइफ पार्टनर पर विश्वास बनाकर रखें। 

उपाय- रोजाना संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें। 

वृश्चिक

अब बात करते हैं वृश्चिक राशि वालों की। मंगलदेव इस ट्रांजिट के समय वृश्चिक राशि वालों के सातवें भाव में विराजमान होंगे। वे आपकी कुंडली में पहले और छठे भाव के स्वामी होंगे। इस समय आप फिजूल की चीजों पर खर्चा कर सकते हैं। 

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो ये समय आपको काफी मेहनत करने के बाद ही अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। बिजनेस के लिहाज से देखें तो इस समय आपको अपने बिजनेस पार्टनर से पूरा सपोर्ट मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। 

हेल्थ की बात करें तो आपको अपने खानपान के प्रति सावधान रहना चाहिए। वरना आपको छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

लव लाइफ की बात करें तो आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताते नजर आएंगे। वहीं, शादीशुदा लोगों के अपने लाइफ पार्टनर से लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। 

उपाय- जरूरतमंद लोगों को लाल रंग के कपड़े दान करें। 

धनु

धनु राशि वालों की बात करें तो इस ट्रांजिट के समय मंगलदेव आपकी कुंडली के छठे यानी शत्रु और रोग के भाव में रहेंगे। मंगल महाराज आपकी कुंडली में पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। 

इस समय आप अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे और वे आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। इस समय आपका झुकाव धर्म और अध्यात्म की ओर रहेगा। 

अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। इस समय आपको ऑफिस में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप धैर्य से इस हालत से बाहर निकलने में कामयाब होंगे। 

बिजनेस कर रहे लोग इस समय फाइनेंशियल इश्यू का सामना करना पड़ सकता है। कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को इस समय अच्छे नंबर मिलने की संभावना है। हेल्थ की बात करें तो इस समय आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेगी।

लव लाइफ के लिहाज से देखें तो इस समय आपको अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड का रूखापन परेशान कर सकता है। वहीं, मैरिड लोगों की लाइफ में रोमांस बढ़ने की उम्मीद है। 

उपाय- हर मंगलवार को बंदरों को गुड़-चना खिलाएं। 

मकर

मकर राशि वालों इस समय मंगलदेव आपकी कुंडली के पांचवे भाव में बैठेंगे। इस समय वे आपके चौथे और ग्यारहवें खाने के स्वामी हैं। 

करियर की बात करें तो इस समय आपका वर्क लोड और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और अच्छे काम के लिए आपकी तारीफ भी की जाएगी। आपका प्रमोशन भी हो सकता है।

इस समय कारोबारियों को अटका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा रिसर्च कर रहे स्टूडेंट्स को इस समय अच्छा रिजल्ट मिलेगा। हेल्थ की बात करें तो इस समय आपको कब्ज हो सकती है। ऐसे में कसरत करना आपके लिए फायदेमंद रहेंगा। 

लव लाइफ की बात करें तो इस समय आपको अपने लव पार्टनर के साथ कहीं टूर पर जाने की सलाह दी जाती है। शादीशुदा लोग इस समय क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आएंगे। 

उपाय- रोजाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करें।

कुंभ

कुंभ राशि वालों की कुंडली में मंगल महाराज चौथे भाव में ट्रांजिट करने वाले हैं। आपकी कुंडली में मंगल देव तीसरे और दसवें भाव के स्वामी रहेंगे। इस समय आप अपनी इनकम और खर्चों पर बैलेंस बैठाने में कामयाब रहेंगे।

इस समय आपके अपने छोटे भाई-बहनों से अच्छे रिलेशन रहेंगे। इस समय आपकी माताजी आपसे गुस्सा रह सकती हैं। करियर की बात करें तो इस ट्रांजिट से आपको ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऐसा भी संभव है कि आप नौकरी बदल लें।

पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े लोगों के बिजनेस पार्टनर इस समय आपकी हर बात मानेंगे। स्टूडेंट्स को इस समय पढ़ाई में आलस्य कर सकते हैं। हेल्थ की बात करें तो आपको मौसमी बीमारी हो सकती है।

लव लाइफ के हिसाब से देखें तो यह समय आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वहीं, मैरिड लाइफ की बात करें तो आपका अपने लाइफ पार्टनर से रिश्ता मजबूत होगा। आप अपने जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट भी दे सकते हैं।

उपाय- मां दुर्गा को लड्डू का भोग लगाएं।

मीन

अब बात करते हैं लास्ट बट नॉट द लीस्ट, मीन राशि वालों की। मीन राशि वालों, इस गोचर के बाद मंगलदेव आपकी कुंडली के तीसरे स्थान में बैठेंगे। वे आपके दूसरे और नौंवे भाव के स्वामी होंगे। इस समय आप अपना समय अपने शौक पूरे करने में बिताएंगे। इस समय आपका इंट्रेस्ट एस्ट्रोलॉजी में डेवलप होगा। 

करियर की बात करें तो इस समय आप ऑफिस में एनर्जेटीक महसूस करेंगे और आपके सीनियर्स आपकी राय को तवज्जो देंगे। बिजनेस करने वाले लोग इस समय धार्मिक कार्यक्रमों के लिए दान कर सकते हैं। 

इस समय स्टूडेंट्स डांस या म्यूज़िक सीखने पर ध्यान दे सकते हैं। सेहत की बात करें तो इस समय आपकी सहनशक्ति व एनर्जी बढ़ेगी। इस समय आपको ध्यान करने की सलाह दी जाती है। 

लव लाइफ के लिहाज से देखें तो इस समय आप और आपके पार्टनर के बीच में रोमांस बढ़ेगा और आप दोनों मीठी यादों को संजोएंगे। 

वहीं शादीशुदा लोग अपने लाइफ पार्टनर के साथ मंदिर जा सकते हैं। इस समय आपके घर में कोई नया मेहमान भी आ सकता है। 

उपाय- आपको ‘ॐ हं हनुमते नम:’ मंत्र का जप करना चाहिए। 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।

फेंगशुई – इन वस्तुओं से करें घर का वास्तु ठीक

कुआ नंबर और फेंगशुई आइटम्स

राधे-राधे दोस्तों,

आज के लेख में हम बात करेंगे कुआ नंबर के बारे में। कुआ नंबर एक ऐसा नंबर है जो आपकी लाइफ में जबरदस्त चेंज ला सकता है। इसके साथ ही किस दिशा में क्या करने से आपको सफलता मिलेगी। आजकल हर इंसान किसी न किसी पॉइंट पर अपनी लाइफ में स्ट्रगल कर रहा है। आमतौर पर देखा जाए तो इतना टाइम किसी के पास नहीं होता कि अगर कुंडली में आपका कोई प्लेनेट या न्यूमेरोलॉजी में कोई नंबर खराब है तो उसके लिए आप रेमेडी लंबे समय तक कर पाए। अगर किसी ने बताया तो जोश में आकर आप उसको एक दो वीक करते हैं लेकिन उसके बाद वह छूट जाता है।  हम आपकी प्रॉब्लम का सलूशन लेकर आए हैं, इस उपाय को आपको सिर्फ एक बार करना है जिसके बाद आप हमेशा के लिए टेंशन फ्री हो जाएंगे। इसके बाद वह उपाय आपकी लाइफ में जो चेंज लाएगा उसे देखकर आप खुद सरप्राइज हो जाएंगे। आपको खुद विश्वास नहीं आएगा ये सब हुआ कैसे? चलिए आपका ज्यादा समय न लेते हुए सीधे टॉपिक पर आते हैं। 

कुआ नंबर 

दोस्तों, अब बात करते है कुआ नंबर की। कुआ नंबर फेंगशुई का एक एंजेल नंबर है। यह चायनीज विद्या का एक पार्ट है। आपने न्यूमेरोलॉजी में कई नंबर सुने होंगे जैसे कि ड्राइवर नंबर, कंडक्टर नंबर, नेम नंबर आदि लेकिन यह सबसे डिफरेंट होता है। ये हमें हमारे लकी डायरेक्शन को बताता है जिसमें हमें काम करने से सक्सेस मिलती है। ये हमे हमारे लकी कलर भी बताता है, जिन्हें यूज करके हम लाइफ में खुशियां ला सकते हैं। 

अब आप भी सोच रहे होंगे कि कुआ नंबर को कैसे निकालते हैं। कुआ नंबर निकालने के लिए आपको आपकी डेट ऑफ बर्थ चाहिए होगी। यहां एक बात का ध्यान रखना है कि कुआ नंबर लड़के और लड़की का अलग-अलग तरह से निकलता है। चलिए एक उदाहरण से इसे समझते हैं। 

male                                                                                             female 

28 -11 -1994                                                                               28 -11 -1994 

 

यहां हमें न तो डेट का यूज़ करना है और न ही मंथ का। हमे सिर्फ ईयर का यूज़ ही करना है। तो हम ईयर ले लेंगे। 

 

male                                                                  female 

1994                                                                    1994 

 

इनको अलग अलग करके ऐड कर लेंगे। 

 

1 +9 +9 +4                                                                1 + 9 +9 +4 

=23                                                                               =23 

 

सिंगल नंबर में लाने के लिए ऐड करेंगे। 

 

2 + 3 = 5                                                                           2 + 3 = 5 

 

पुरुषों के लिए देखें तो अब जो भी नंबर आया है उसे 11 में से घटाएंगे। वहीं, फीमेल के लिए 4 नंबर को ऐड करेंगे। 

 

=11 – 5                                                                           =  4 +5 

= 6 – ये है आपका कुआ नंबर।                                             = 9 — ये है आपका कुआ नंबर। 

आपको एक चीज़ का और विशेष तौर पर ध्यान रखना है की जब भी आपका कुआ नंबर 5 आएगा तो उसे 5 कैलकुलेट नहीं करेंगे। मेल्स में 5 कुआ नंबर को 2 माना जाता है। वहीं फीमेल्स में 5 कुआ नंबर को 8 माना जाता है। बाकि सभी नंबर्स एज इट इज रहते हैं। उनमे कोई चेंज नहीं होता है। 

दोस्तों, अब आप भी कुआ नंबर कैलकुलेट करना सीख गए होंगे। अब हम बात करते है आपकी लकी डायरेक्शन की।

उदाहरण-

आपका कुआ नंबर 8 है और आपकी लव व करियर लाइफ काफी खराब चल रही है। तो आप अपनी लव लाइफ को ठीक करने के लिए नॉर्थ साइड में फेंगशुई आइटम जैसे की दो बत्तखों का जोड़ा  रख सकते हैं और करियर ठीक करने के लिए साउथ साइड में फेंगशुई आइटम जैसे की बैंबू ट्री लगा सकते हैं। अगर आप ऑफिस में बैठते हैं तो अपना मुंह साउथ डायरेक्शन में करके बैठें और अपनी लाइफ में चेंज फील कीजिए।

अब हम डिटेल में बात करेंगे कुछ फेंगशुई डेकोरेटिव आइटम्स के बारे में, जिन्हें  आप अपने घर में राइट डायरेक्शन में रखकर अपने घर में पॉजिटिविटी ला सकते हैं।

1. लकी बैंबू:-

यह पौधा पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है और घर में हैप्पीनेस और प्रोस्पेरिटी लाता है। बैंबू का पौधा तेजी से बढ़ता है। इसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए क्योंकि ये दिशाएं फैमिली और मनी से जुड़ी होती हैं। लकी बैंबू को अपने घर में रखकर आप पॉजिटिव एनर्जी और प्रोस्पेरिटी बढ़ा सकते हैं।

2. फेंगशुई कछुआ:

फेंगशुई कछुआ लंबी उम्र का प्रतीक है। यह लाइफ में धीरे-धीरे लेकिन स्टेबिलिटी से आगे बढ़ने को रिफ्लेक्ट करता है। फेंगशुई कछुआ रेजिन, कांच, धातु, मिट्टी, लकड़ी और क्रिस्टल से बना हुआ होता है। इसे अपने करियर क्षेत्र या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। यह आपके करियर में स्टेबिलिटी और सफलता पाने में मदद कर सकता है। 

3. इविल आई: 

इविल आई आपको बुरी नज़र और नेगेटिव एनर्जी से बचाता है। इसे अपने मेन गेट पर लटकाना चाहिए ताकि यह आपके घर में एंटर  करने वाली किसी भी नेगेटिव एनर्जी को रोक सके। इविल आई आपके घर और परिवार को हानिकारक ताकतों से बचाने में मदद करता है, जिससे आप शांति और सुरक्षा की भावना के साथ रह सकते हैं।

4. तीन पैर वाला मेंढक: 

तीन पैर वाले मेंढक को हम मनी फ्रॉग भी कहते हैं। यह मनी एंड प्रोस्पेरिटी को अट्रैक्ट करने वाला एक शक्तिशाली फेंगशुई प्रतीक है। तीन पैर वाले मेंढक को धन की देवी के साथ जोड़ा जाता है और माना जाता है कि यह आर्थिक सफलता और खुशहाली को बढ़ावा देता है। इसे अपने धन क्षेत्र या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

5. लाफिंग बुद्धा: 

यह मूर्ति पॉजिटिव एनर्जी, हैप्पीनेस और प्रोस्पेरिटी का साइन है। हंसता हुआ बुद्धा दुनिया भर में खुशी फैलता है। इसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। यह आपके घर में हंसी-खुशी का माहौल बना कर रखता है। यह सफलता भी अट्रैक्ट करता है। यह सबसे फेमस फेंगशुई आइटम है।

6. विंड चाइम: 

विंड चाइम पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है और नेगेटिविटी को दूर करता है। इसकी प्लीसैंट साउंड आपके घर को शांत बनाती है। इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में लटकाना चाहिए। यह दिशा प्रेम और रिश्तों से जुड़ी होती है। विंड चाइम की मधुर झंकार एनवायरमेंट को फ्रेश कर देती है। इससे आपके रिलेशनशिप और लव लाइफ में सुधार होता है।

7. क्रिस्टल कमल: 

कमल कीचड़ से निकलकर खिलता है, ठीक उसी तरह यह हमें सेल्फ इम्प्रूवमेंट के लिए प्रेरित करता है। इसे मैडिटेशन रूम या उत्तर-पूर्व में रखा जाना चाहिए क्योंकि यह दिशा स्प्रिचुएलिटी और नॉलेज से जुड़ी होती है। इसे प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। इसको आप जोड़े में अपने बैडरूम में रखते हैं तो आपको रोमांटिक पलों को अनुभव करने का मौका मिलेगा।

8. ड्रीम कैचर: 

ड्रीम कैचर, बुरे सपनों को दूर करता है और अच्छी नींद लाता है। इसे अपने बेडरूम में खिड़की के पास लटकाना चाहिए। यह सुखद और आरामदायक नींद को बढ़ावा देता है और बुरे सपनों या डरावनी सोच से बचाता है।

9. अबेकस: 

अबेकस पुराने ज़माने का कैलकुलेटर माना जाता है। यह दिमाग को तेज करने वाला मैथ्स का एक इक्विपमेंट है जो फोकस और करियर में स्टेबिलिटी को बढ़ावा देता है। इसे अपने कार्यस्थल या दक्षिण-पश्चिम में रखना चाहिए। साथ ही यह आपके बिज़नेस में भी सफलता दिलाता है।

10. क्रिस्टल ग्लोब: 

यह फेंगशुई का एक डेकोरेटिव आइटम है, जो पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है। यह नॉलेज और विजडम को बढ़ावा देता है। क्रिस्टल ग्लोब ट्रांसपेरेन्सी का प्रतीक है। इसे अपने स्टडी रूम या उत्तर-पूर्व में रखना चाहिए क्योंकि यह दिशा ज्ञान और बुद्धिमत्ता से संबंधित है।

11. ड्रैगन:

ड्रैगन शक्ति, साहस, सौभाग्य और सफलता का प्रतीक है। यह चीनी संस्कृति में एक बहुत ही शुभ प्रतीक माना जाता है। इसे अपने करियर क्षेत्र या उत्तर में रखना चाहिए। ड्रैगन का मुँह अपने कमरे की अंदर की तरफ करके रखना चाहिए। अगर इसका मुंह बाहर की तरफ होगा तो यह गलत इफ़ेक्ट भी दे सकता है।

12. उल्लू: 

उल्लू बुद्धि, ज्ञान और प्रज्ञा का प्रतीक है। यह अंतर्दृष्टि और आत्म-जागरूकता को भी दर्शाता है। इसे अपने अध्ययन कक्ष या उत्तर-पूर्व में रखना चाहिए। उल्लू को अपने घर के बाहर भी रख सकते है। यह ध्यान रखें की उल्लू का मुंह बाहर की तरफ होना चाहिए। उल्लू हमेशा गोल्डन या सोने जैसा दिखने वाला होना चाहिए।

13. फेंगशुई सिक्के: 

यह धन और समृद्धि को आकर्षित करने वाले शक्तिशाली प्रतीक हैं। चीनी परंपरा में, सिक्कों को सौभाग्य और वित्तीय सफलता से जोड़ा जाता है। इन्हें अपने धन क्षेत्र या दक्षिण-पूर्व दिशा में एक लाल रंग के कटोरे में रखना चाहिए। फेंगशुई के सिद्धांतों के अनुसार, लाल रंग उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक है और यह धन को आकर्षित करने में मदद करता है। 

दोस्तों,इन फेंगशुई डेकोरेटिव आइटम्स को अपने घर में रख कर, आप अपने घर में हो रहे डिस्टर्बेंस को ठीक कर सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर वीडियो देख सकते हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।