Search
Close this search box.

कब लग रहा है सूर्य ग्रहण व आप पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव?

इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या यानी 2 अक्टूबर को लग रहा है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा और भारत में नहीं दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। एस्ट्रोलॉजी के लिहाज से देखें तो यह वलयाकार सूर्य ग्रहण कन्या राशि व हस्त नक्षत्र पर लगेगा। इस वलायाकार सूर्य ग्रहण की अवधि 6 घंटे 4 मिनट रहेगी।

क्या रहेगी ग्रहण की अवधि?

ग्रहण शुरू होने का समय- रात 9 बजकर 13 मिनट

ग्रहण समाप्त होने का समय- मध्य रात्रि 3 बजकर 17 मिनट

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ फलदायक रहने वाला है। इस समय आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो यह समय काफी शुभ रहेगा। किस्मत का साथ मिलने से आपको धन मिलने के भी अच्छे योग्य हैं। 

नौकरी-पेशा लोगों को इस समय उनके सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सीनियर हर तरह से उनकी मदद करेंगे। इस समय सीनियर्स आपके काम से खुश होकर आपको प्रमोशन देने की बात भी कर सकते हैं। इस समय वर्क प्लेस में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने की संभावना बनती नजर आ रही है। 

इसके साथ ही सरकारी नौकरी वालों के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको सरकार से कोई पुरस्कार मिल सकता है। वहीं, कारोबारियों की बात करें तो यह समय आपके लिए भी अच्छा है। पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े लोगों को इस समय अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है।

कोई अनुभवी व्यक्ति भी इस समय आपके साथ व्यवसाय में जुड़ सकता है। इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। इसके अलावा शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। इस समय आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। इस समय आपके पास हर तरह की सुख-समृद्धि आएगी। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपके शरीर में आलस बढ़ सकता है। आपको महसूस होगा कि आपके अंदर किसी प्रकार की ऊर्जा की कमी है। इसके साथ-साथ आपका धन फालतू के कामों में भी खर्च हो सकता है। इस समय आप बहुत फिजूल खर्ची करने वाले हो सकते हैं। 

क्या करें?

  1. सूर्य ग्रहण में असहाय लोगों की मदद करें। 
  2. अपने पिता और भाइयों का सम्मान करें। 

क्या न करें?

  1. भाइयों संग झगड़ा करने व क्रोध करने से बचें। 
  2. मांस-मदिरा का सेवन न करें।

उपाय

  1. लाल चीजों का दान करें और हनुमान जी की पूजा करें। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण फलदायक रहने वाला है। इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। वहीं, नौकरी-पेशा लोगों की बात करें तो इस समय आपको नए मौके मिल सकते हैं। 

जॉब चेंज करने के लिए यह सही समय है। इसके अलावा आपकी कंपनी के सीनियर्स भी आपको इंक्रीमेंट देकर रोकना चाहेंगे। इस समय आपको अपने मित्र पक्ष से अच्छा लाभ होने की संभावना बन रही है। इस दौरान आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है। 

इसके अलावा जीवनसाथी के साथ भी आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। इस अवधि में आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। इस समय आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में भी हो सकती है। आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं जो अपना समय अध्यात्म में बिताना पसंद करते हैं।

इस समय आप दान-परोपकार जैसे कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं। आप सेविंग्स करने पर विश्वास करते हैं। इस दौरान आप रुपए को सही जगह इस्तेमाल कर अपने फ्यूचर को सुरक्षित करने की हर संभव कोशिश करते नजर आएंगे। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपके अंदर आलस रह सकता है आप महसूस करेंगे कि आपके शरीर में ऊर्जा की कमी है ।अपने काम को करने के लिए। इस समय आप अपने द्वारा लिए गए निर्णय पर टिक नहीं पाएंगे आप कंफ्यूज रहेंगे।

क्या करें?

  1. अपने घर की स्त्रियों का सम्मान करें।

क्या न करें?

  1. प्रेम संबंधों और किसी के साथ भावनात्मक संबंध बनाने से बचें।

उपाय

  1. अपने पास इत्र पास रखें और ग्रहण कल के बाद उसे किसी को दान कर दें।
  2. शिवजी की पूजा करें। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लिए यह ग्रहण मिला-जुला प्रभाव लेकर आ रहा है। इस समय आपकी आय के नए साधन खुल सकते हैं। इसके साथ ही आय में बढ़ोतरी होने की भी संभावना बनती दिख रही है। नौकरी-पेशा लोगों की बात की जाए तो इस समय वर्क प्लेस में सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे और आपको कोई नया प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं। 

जो कि आपकी प्रोग्रेस के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। इसके अलावा जो लोग काफी समय से नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अपनी मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी वालों के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। 

इस समय आपको सरकार से पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है। कारोबारियों की बात की जाए तो आपके फैसलों से बिजनेस में फायदा मिल सकता है। पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना बनती दिख रही है। 

इसके अलावा अगर आप एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट या विदेशी सामान के बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो इस समय इन्वेस्टमेंट करने से आपको फ्यूचर में काफी लाभ मिलेगा। आप भौतिक सुख-सुविधाओं की चीजों को संचय करने की हरसंभव कोशिश करेंगे। इस समय आप सेविंग्स कर अपने फ्यूचर को उज्ज्वल बना सकते हैं। 

नकारात्मक प्रभाव 

रियल इस्टेट से जुड़े मिथुन राशि के लोगों को सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करनी चाहिए। इस समय आपके मन में कई तरह की उलझनें रह सकती हैं और आपका मन भी बेचैन रहेगा। आपको कन्फ्यूजन भी बनी रहेगी।

क्या करें?

  1. अपने माता-पिता की सेवा करें। 
  2. गौ माता की भी सेवा करें। 

क्या न करें?

  1. किसी पर क्रोध न करें। 
  2. इस समय किसी के साथ लेन-देन करने से भी बचें।

उपाय

  1. मूंग की दाल, हरा कपड़ा और हरी चीजों का दान करें। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। इस समय पहले से चली आ रही सारी परेशानियां खत्म होती दिख रही हैं। आपके जीवन में आय के नए साधन खुल सकते हैं। इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने की भी प्रबल संभावना है। 

यह ग्रहण आपकी जिंदगी में सकारात्मक प्रभाव ला रहा है। इस समय आपकी सारी उलझनें खत्म होंगी। आपके अंदर ऊर्जा का भरपूर संचार होगा और आप उसका प्रयोग अपने कार्यों के लिए करेंगे। इस समय आप काफी धन संचय कर सकते हैं जो कि भविष्य में आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। 

इसके अलावा आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ सकती है। आप धार्मिक कार्यक्रमों में अपना समय बिता सकते हैं। वहीं, नौकरी-पेशा लोगों के सीनियर्स उनके काम से खुश रहेंगे। कारोबारियों के साथ इस समय कोई अनुभवी व्यक्ति बिजनेस में जुड़ने का प्रस्ताव देगा। यह आपके लिए काफी फायदा देने वाला है। 

इस समय आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहेगी। आपके पास हर वह सुख है जिसकी कामना एक मनुष्य को रहती है 

नकरात्मक प्रभाव

इस समय आप दूसरों की बातों को दिल से लगा सकते हैं जो आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। इस समय आपको दूसरों की बातों पर ज्यादा गौर नहीं करना चाहिए। अपने काम पर दें। इसके अलावा आपके पारिवारिक माहौल में भी थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है। 

क्या करें?

  1. लाल कपड़े पहनें। 
  2. स्त्री पक्ष का सम्मान करें।

क्या न करें?

  1. माता-पिता का अपमान न करें।
  2. किसी के साथ भी धन संबंधी कार्य न करें। 

उपाय

  1. ग्रहण के बाद सफेद चीजें जैसे- दूध, दही, पनीर, आटा आदि चीजों का दान करें। 
  2. इसके साथ ही ग्रहण काल में महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण मिला-जुला परिणाम लेकर आता दिख रहा है। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिलने की संभावना बन रही है। इस समय आपको कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। इस समय आपकी वाणी मधुर रहेगी। 

लोग आपकी वाणी से आकर्षित होंगे और इस कारण आपके कई जटिल काम भी आसानी से हो जाएंगे। इस समय आप काफी ऊर्जावान रहेंगे और अपने सपनों को पूरा करने की हरसंभव कोशिश करेंगे। इस समय आप अपने भौतिक सुख-सुविधाओं को जोड़ने के लिए हर कोशिश करेंगे। 

समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको नेम-फेम मिलेगा। इसके साथ ही आप अपना धन संचय कर पाएंगे। इसके अलावा अगर आप किसी कानूनी अड़चन या कोर्ट-कचहरी के किसी मामले से परेशान हैं तो आपको इससे छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आपके पहले से अटके हुए काम बनने की भी उम्मीद है। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपके पारिवारिक रिश्ते अच्छे नहीं होंगे। इस दौरान आपको संतान पक्ष से भी सुख नहीं मिलेगा। इसके साथ-साथ आपका स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आप तनाव और अनिद्रा से परेशान रह सकते हैं। 

क्या करें?

  1. आपको अपने गुरुदेव की सेवा करनी चाहिए। 
  2. अपने से बड़ों का सम्मान करें।

क्या न करें?

  1. अपने से बड़ों का अपमान न करें। 
  2. मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें।

उपाय

  1. लोगों को गुड़ और चना बांटें। 
  2. आपको लाल चीजों का दान करना चाहिए।

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों की बात की जाए तो यह ग्रहण आपके लिए ज्यादा शुभ नहीं रहेगा। इस समय आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। अगर आप जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं तो आपकी तलाश पूरी होती दिख रही है। 

जो लोग पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े हुए हैं उन्हें इस समय अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आप अपने कमिटमेंट समय से पहले पूरे कर लेंगे। इसके अलावा आप अपने बिजनेस की ब्रांचेज दूसरे शहरों में खोलने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। 

इसके अलावा कन्या राशि वालों की लव लाइफ के लिहाज से भी यह समय शुभ रहने वाला है। इस समय आपको प्रेम विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आपके पास पैसे की भी कमी नहीं रहेगी। 

नकारात्मक प्रभाव

इस समय आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी रहेगी। आप अपने ही फैसलों पर नहीं टिक पाएंगे। आपके मन में अपने फैसलों को लेकर हमेशा कंफ्यूजन बना रहेगा। इसके साथ-साथ आप महसूस करेंगे कि आप अपनी बनाई योजनाओं को धरातल पर नहीं उतार पा रहे हैं। आप में धैर्य की भी कमी रहेगी। आप छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक माहौल भी सही नहीं रहेगा। कोर्ट-कचहरी का कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। 

क्या करें?

  1. पीले वस्त्र धारण करें। 
  2. अपने मामा और बुआ की सेवा करें।

क्या न करें?

  1. स्त्रियों का अपमान न करें।

उपाय

  1. हरी चीजों का दान करें और गणेश जी की पूजा करें। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण फायदेमंद रहने वाला है। यदि आप विदेश जाने के लिए ट्राई कर रहे थे तो इस समय आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। इसके अलावा यदि आप किसी विदेशी कार्य से जुड़े हुए हैं तो भी आपको अच्छे लाभ प्राप्त होने की पूरी संभावना बनती नजर आ रही है। 

इस समय आपके ऊपर बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां आ सकती हैं और आप इन्हें निभाने में कामयाब रहेंगे। वर्क प्लेस में भी आप पर काम का प्रेशर रह सकता है। हालांकि, आप खुद को तनाव में न डालकर अपने काम को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। 

इससे आपके सीनियर्स खुश होकर आपकी खूब वाह-वाही कर सकते हैं। इस समय आपके दुश्मन भी आपकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटेंगे। कारोबारियों की बात की जाए तो इस समय आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की संभावना बन रही है। इस समय आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं।

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आप फिजूलखर्ची कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आप दूसरों की बातों को अनदेखा कर खुद का नुकसान कर सकते हैं। इस समय आपका गुस्सा बड़ा रह सकता है। इस कारण आपका नुकसान भी हो सकता है। 

क्या करें?

  1. सफेद कपड़े पहनें। 
  2. स्त्री पक्ष और पत्नी का सम्मान करें।

क्या न करें?

  1. पत्नी का अपमान न करें। 

उपाय

  1. सफेद चीजों का दान करें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात की जाए तो यह ग्रहण आपके लिए भी लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपको अपने इन्वेस्टमेंट से मुनाफा होने के प्रबल योग बनते नजर आ रहे हैं। खासकर रियल इस्टेट में इन्वेस्ट करने वालों को सबसे अच्छा लाभ मिलेगा। 

इस समय आपकी इनकम के नए सोर्स खुल सकते हैं। इसके साथ ही आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना भी बन रही है। इसके साथ-साथ आपको वर्कप्लेस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है और आपको करियर में आगे बढ़ाने के भी मौके मिलेंगे। 

जो लोग जॉब चेंज करना चाहते हैं उन्हें इस दौरान मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना बनती हुई नजर आ रही है। जो लोग पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। इसके साथ गई आपके बिजनेस में कोई नया व्यक्ति भी जुड़ सकता है। 

इस समय आपके पारिवारिक रिश्ते भी अच्छे रहेंगे। आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। इस दौरान आपके पास हर तरह का सुख रहेगा। इस समय आपके पास धन संपदा की कोई भी कमी नहीं रहेगी।

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपके दुश्मन बढ़ सकते हैं। आपके शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। वे आपको नीचा गिराने की हरसंभव कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेना चाहिए। इस समय आपको सचेत रहना चाहिए क्योंकि आपका कोई करीबी ही आपका दुश्मन बन सकता है। 

क्या करें?

  1. इस समय सकारात्मक विचार रखें। 
  2. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। 

क्या न करें?

  1. गलत संगति में जाने से बचें। 
  2. लड़ाई झगड़ों से दूर रहें।

उपाय

  1. लाल मसूर और लाल कपड़ा दान में दें। 

धनु राशि 

धनु राशि वालों की बात करें तो यह ग्रहण आपके लिए ज्यादा शुभ नहीं रहेगा। इस समय आप बेचैनी और मानसिक पीड़ा महसूस कर सकते हैं। आपको अकेलापन महसूस हो सकता है। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार के लोग भी आपकी भावनाओं को नहीं समझ पा रहे हैं। 

इस समय आपके वर्क प्लेस में तनाव का माहौल रह सकता है। आप पर काम का प्रेशर रह सकता है और आप तनाव में आकर कोई गलती कर सकते हैं। इसके चलते आपके सीनियर आपसे नाराज रह सकते हैं। इसके साथ-साथ आपके शत्रु मौके का फायदा उठाकर आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। 

सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का ट्रांसफर होने के भी योग बन रहे हैं जो आपकी इच्छा के खिलाफ होगा। इस समय भाग्य आपका साथ नहीं देगा। आपको कई परेशानियां घेर सकती हैं। आपके बनते-बनते काम में विघ्न आ सकता है। आप कड़ी मेहनत के बावजूद भी खुद को हारा हुआ महसूस कर सकते हैं। 

क्या करें?

  1. अपने से बड़ों का सम्मान करें। 

क्या न करें?

  1. मानसिक तनाव व चिंता से दूर रहें।

उपाय

  1. पीली दाल व पीला कपड़ा दान करें। 
  2. भगवान विष्णु की पूजा करें। 

मकर राशि

मकर राशि वालों की बात करें तो यह सूर्य ग्रहण आपके लिए लाभकारी सिद्ध होने वाला है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। इस दौरान आपको अचानक कहीं से धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। 

आपको अटका हुआ पैसा मिलेगा और गुप्त धन भी मिल सकता है। इस समय आप लग्जरियस लाइफ जिएंगे। आपके पास हर तरीके की सुख-सुविधाएं होंगी। इस समय आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। इस समय आप नई प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीद सकते हैं। 

शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। वर्क प्लेस की बात करें तो आपके सीनियर आपसे खुश होकर आपके प्रमोशन की बात कर सकते हैं। कारोबारियों की बात की जाए तो इस समय कोई अनुभवी व्यक्ति आपके बिजनेस में इन्वेस्ट कर सकता है। 

आप अपने कमिटमेंट समय से पहले पूरे करेंगे जिससे ग्राहक आपसे आकर्षित रहेंगे। स्टूडेंट्स की बात करें तो उनके लिए भी यह समय शुभ है। इस समय आपको कॉम्पटेटिव एग्जाम में अच्छे रिजल्ट मिलते दिख रहे हैं। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इसके अलावा आपके पारिवारिक रिश्तों में अनबन रह सकती है। आपके अपने जीवनसाथी के साथ भी लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं और आपके बीच मनमुटाव हो सकता है। 

क्या करें?

  1. आपको काले कपड़े पहनने चाहिए।

क्या न करें?

  1. मांस-मदिरा का सेवन बिल्कुल न करें।

उपाय

  1. काले तिल, उड़द की काली दाल, काला कपड़ा और लोहे का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको अपनी कड़ी मेहनत के रिजल्ट मिलेंगे। यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इस समय भाग्य का साथ मिलने से आपके कई काम बन सकते हैं। इसके साथ-साथ आपको गुप्त धन या अटका हुआ धन मिल सकते हैं। 

इस दौरान आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। अगर आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कोई पुरानी प्रॉपर्टी बेचना चाह रहे थे तो इस समय उसका अच्छे दाम में सौदा होगा।

वर्कप्लेस की बात की जाए तो इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और इससे आपको अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। आपके सीनियर्स आपके काम से खुश हो सकते हैं। सरकारी नौकरी वाले छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। 

नकारात्मक प्रभाव

इस दौरान आपको काफी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपका ज्यादा समय यात्राओं में ही गुजरेगा। इसके साथ ही इस समय संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त नहीं होगा। पारिवारिक रिश्ते भी खास नहीं रहेंगे। इसके अलावा कुछ लोगों का ट्रांसफर अनचाही जगह हो सकता है। 

क्या करें?

  1. इस सूर्य ग्रहण में आप ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करें। 
  2. अपने विचारों को सकारात्मक रखें।

क्या न करें?

  1. किसी के लिए भी कटु वाणी का प्रयोग न करें।

उपाय

  1. नारियल, काला कपड़ा व सरसों के तेल का दान करें। 

मीन राशि 

मीन राशि वालों की बात की जाए तो यह ग्रहण आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। इस समय आपको संतान पक्ष से काफी लाभ होने की संभावना है। आपको संतान सुख मिलेगा। अगर आप विदेश जाने की सोच रहे हैं तो आपको कोई पॉजिटिव न्यूज़ मिल सकती है। 

इस समय विदेशी बिजनेस या कंपनी से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी-पेशा लोगों पर वर्कप्लेस में तनाव व वर्क लोड रह सकता है। हालांकि, आप अपनी सूझ-बूझ और धैर्य से काम कर अपने सीनियर्स का दिल जीत सकते हैं। 

बिजनेस करने वालों की बात करें तो इस दौरान आपके कारोबार में कोई अनुभवी व्यक्ति जुड़ सकता है। इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। आप सेविंग्स करने के साथ ही अपने शौक पूरे करने में भी काफी रुपए खर्च कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को अभी किए गए इन्वेस्टमेंट से फ्यूचर में अच्छा मुनाफा मिलेगा। 

नकारात्मक प्रभाव

इस समय आप खुद को आलसी महसूस कर सकते हैं। आपके अंदर ऊर्जा की कमी रहेगी। आपको थकान महसूस होगी। आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा। आप इस समय किसी भी चीज से जल्दी ऊब जाएंगे। इस समय आपको यात्राएं भी काफी करनी पड़ेगी।

क्या करें?

  1. मछली को दाना खिलाएं। 
  2. पीले वस्त्र पहनें। 

क्या न करें?

  1. किसी के बहकावे में न आएं। 
  2. दुष्ट जनों की संगति न करें।

उपाय

  1. पीली चीजों का दान करें। 

18 सितंबर को लग रहा है चंद्र ग्रहण, किन राशि वालों के जीवन में आ सकता है भूचाल?

इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा पर 18 सितंबर को लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए इसका सूतक भी भारत में नहीं माना जाएगा। एस्ट्रोलॉजी के लिहाज से देखें तो यह चंद्र ग्रहण मीन राशि व पूर्व भाद्रपद नक्षत्र पर लगेगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे 6 मिनट की रहेगी।

क्या रहेगी ग्रहण की अवधि?

ग्रहण शुरू होने का समय- सुबह 6 बजकर 12 मिनट

ग्रहण समाप्त होने का समय- सुबह 10 बजकर 18 मिनट

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा साबित होने वाला है। इस समय आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने आसपास एक पॉजिटिव ऊर्जा महसूस करेंगे। इस समय आप पॉजिटिविटी से भरे रहेंगे। इसके साथ ही आप ईमानदारी और साहस भरा जीवन जिएंगे। 

आपके अंदर जीवन में नई चीजों को जानने व एक्सप्लोर करने की जिज्ञासा बढ़ेगी। रिश्तों में सुधार होगा। आपको आर्थिक लाभ भी होता दिख रहा है। प्राइवेट नौकरी वालों को प्रमोशन मिलने के चांस बनते नजर आ रहे हैं। 

वर्कप्लेस में आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। इस समय आप भौतिक सुख-सुविधाओं का भी लाभ उठाएंगे। अगर आप नई प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस समय आपकी डील फाइनल हो सकती है। 

आपके पास धन संचय करने की भी एक अच्छी कला है और आप इसका बखूबी फायदा उठाते हुए अपने भविष्य को सुरक्षित और ले जाएंगे। इस समय धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ सकती है आप आध्यात्मिक जीवन जीना भी इस समय पसंद करेंगे। इस समय आपको तरक्की की राह पर जाने से कोई भी रोक नहीं पाएगा। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपका मन विचलित रहेगा। आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे।

क्या करें?

  1. लाल कपड़े धारण करें। 
  2. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। 

क्या न करें?

  1. लड़ाई झगड़ों से दूर रहें। 
  2. किसी भी विवाद में न उलझें।

उपाय

  1. लाल चीजों का दान करें। 
  2. हनुमान जी की पूजा करें। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों की बात करें तो यह चंद्र ग्रहण आपके लिए भी शुभ रहने वाला है। इससे आपके जीवन में धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी। इस समय आपके रुके हुए काम बनने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। इसके साथ ही इस समय आपके लिए आय के नए साधन भी खुलेंगे। 

आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। इसके साथ ही विदेशी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भी अच्छे लाभ होने की संभावना है। प्राइवेट नौकरी वालों के काम से इस समय उनके सीनियर्स खुश रहेंगे और आपके प्रमोशन होने के चांसेज बनते दिख रहे हैं। 

कारोबारियों की बात करें तो आपके लिए पार्टनरशिप बिजनेस के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने की प्लानिंग करते दिखेंगे। इस समय आप आध्यात्मिक कार्यों से जुड़ेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। 

इस समय आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी खत्म होती दिख रही है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इस समय कोई गुरु भी आपको खुशहाल जीवन जीने की कला का कोई मंत्र सीखा सकता है। इससे आपके मन में चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। 

नकारात्मक प्रभाव

पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े लोगों को अपने बिजनेस पार्टनर से सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, इस समय आपको वर्कप्लेस में भी सतर्क रहने की जरूरत है। 

क्या करें?

  1. स्त्री पक्ष का सम्मान करें। 

क्या ना करें?

  1. किसी भी स्त्री का अपमान ना करें। विशेष रूप से अपनी पत्नी को सम्मान दें।

उपाय

  1. सफेद चीजों यानी दूध, चावल, पनीर, सफेद कपड़े आदि को दान करें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों की के वालों की बात की जाए तो चंद्र ग्रहण आपके लिए  फायदेमंद सिद्ध होगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इससे आपके बिगड़े हुए सभी काम बनेंगे। इस दौरान आप अपनी योजनाओं को धरातल में उतारने में सफल रहेंगे। 

इसके अलावा आपकी आय का नया स्रोत बनेगा। इस समय आपके पास धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं रहेगी। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। प्राइवेट नौकरी वालों को इस समय नए मौके मिलते दिख रहे हैं। आपको नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। 

इस समय आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको मानसिक सुख मिलेगा और आपकी पुरानी उलझनें खत्म होंगी। जिंदगी में चली आ रही नेगेटिविटी से इस समय आप दूर रहेंगे। आप पॉजिटिव रहेंगे और अपने परिवार को भी आप यही संदेश देंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। 

नकारात्मक प्रभाव

इस समय आपको अपने पुराने विचारों को त्याग कर नए विचारों और नए तरीकों को अपनाने की जरूरत है।

क्या करें?

  1. गाय व असहाय लोगों की सेवा करें।

क्या ना करें?

  1. किसी का दिल ना दुखाएं, कटु वाणी न बोलें।

उपाय

  1. हरी चीजों का दान करें। 
  2. भगवान गणेश की पूजा करें। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की बात करें तो यह चंद्र ग्रहण आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है। इस समय आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाने वाले हैं। अगर आप लंबे समय से नया घर या गाड़ी खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो यहां समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। 

इस समय आपके पास धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं रहेगी।  आप सेविंग्स करने में कामयाब रहेंगे। इस समय आपको कामकाज के चक्कर में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस दौरान नौकरी-पेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की भी संभावना बनती नजर आ रही है। 

इसके साथ ही सोसायटी में आपका नेम-फेम बढ़ेगा। इस समय आपको नेगेटिविटी से दूर रहने की जरूरत है।  जिंदगी में आ रही परेशानियों से लड़ें और धैर्य बनाए रखें। इससे हर समस्या का समाधान हो सकता है। 

नकारात्मक प्रभाव

इस समय आपकी चिंता बढ़ सकती है। आप फालतू की चीजों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपका दिमाग शांत नहीं रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। इस समय अपने मन को शांत रखें और कोई भी फैसला शांत मन से ही लें। 

क्या करें?

  1. सफेद कपड़े पहनें। 
  2. असहाय लोगों की सेवा करें।

क्या ना करें?

  1. अपने माता-पिता का अपमान न करें।

उपाय

  1. शिवजी की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। 

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों को इस ग्रहण से कोई खुशखबरी मिल सकती है। यह ग्रहण आपके लिए अच्छा रहने वाला है।  इस समय आपके भीतर साहस व आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आपके रुके हुए काम बनते नजर आ रहे हैं।  नौकरी-पेशा लोगों की बात करें तो आपके लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। 

सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। कारोबारियों की बात की जाए तो इस समय आपको अपने अनुभवों का पूरा फायदा मिलेगा। इसके साथ ही आपका पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा।

परिवार में खुशी आएगी और किसी नए मेहमान का आगमन भी हो सकता है। इस दौरान परिवार में कोई फंक्शन भी हो सकता है। इस समय आपके लिए सफलता के रास्ते खुलेंगे और आप आनंदमय जीवन जीते नजर आएंगे। 

नकारात्मक प्रभाव

इस समय आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान आपको जितना संभव हो बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। 

क्या करें?

  1. अपने गुरु की सेवा करें और अपने से बड़ों का सम्मान करें। 

क्या ना करें?

  1. मांस खाने व मदिरा पीने से बचें। 
  2. अपने पिता का अपमान ना करें। 

उपाय

  1. गुड़ व चने का दान करें। 
  2. लाल चीजों का दान करें। 

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों की बात करें तो यह चंद्र ग्रहण आपके लिए भी फलदायक सिद्ध होगा। इस समय आपके अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। आपके पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। इसके साथ-साथ नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन होने के चांसेज भी बनते हुए नजर आ रहे हैं। 

बेरोजगारों के लिए भी यह ग्रहण शुभ रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिलती दिख रही है। अगर आप पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस समय आपकी मधुर वाणी आपके बहुत सारे कार्य बना सकती है। 

अपने सपनों को साकार करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इस समय आपको धैर्य बनाए रखना है और कड़ी मेहनत करनी है। आपको थोड़े देर से ही सही लेकिन फल जरुर मिलेगा। इस समय आप अपने जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं को जोड़ सकते हैं। 

आप सेविंग्स करने में कामयाब रहेंगे। इस समय आपके बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना बनती हुई नजर आ रही है।

नकारात्मक प्रभाव

इस समय आपको अपने धन को सही तरह से इस्तेमाल करने की जरूरत है। अन्यथा आप किसी तरह की परेशानी में भी पड़ सकते हैं। 

क्या करें?

  1. पीले वस्त्र धारण करें।
  2. अपने मामा और बुआ की सेवा करें।

क्या ना करें?

  1. स्त्री पक्ष के साथ कोई विवाद ना करें।
  2. महिलाओं का का सम्मान करें। 

उपाय

  1. पीले और हरे रंग की चीजों का दान करें। 

तुला राशि 

तुला राशि वालों को इस चंद्र ग्रहण से कोई खास फायदा होता नहीं दिख रहा है। इस समय आपको आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई अवॉर्ड या प्रमोशन मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी वालों को इस दौरान बोनस मिल सकता है। 

इसके साथ-साथ इस समय आप भौतिक सुख-सुविधाओं का भी लाभ उठाने वाले हैं। यदि आप काफी समय से आप प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे तो यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको उचित दामों में अपने मनमाफिक प्रॉपर्टी मिलने की प्रबल संभावना बनती दिख रही है। 

इसके साथ ही आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है। आपकी आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं। आय का प्रवाह इस समय अच्छा रहेगा। इस समय उन्नति और सफलता के लिए बड़े व अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेना लाभकारी सिद्ध होगा। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। यदि आप पार्टनरशिप बिजनेस में जुड़े हैं तो इस समय आपको सोच समझ कर फैसला लेने की जरूरत है। इसके साथ ही इस समय आपके कोई गुप्त शत्रु आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। 

ऐसे में आपको अपने हरकदम फूंक-फूंककर ही चलना चाहिए। इस समय आपके अपने जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते खराब रह सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई समस्या आ सकती है। ऐसे में सावधान रहें। इसके साथ ही आपका एक्सीडेंट भी हो सकता है। आप किसी कानूनी अड़चन में भी फंस सकते हैं। 

क्या करें?

  1. किसी से भी कटु वाणी में बात न करें। 

क्या ना करें

  1. किसी भी स्त्री का अपमान न करें। 

उपाय

  1. सफेद चीजों का दान करें। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों को इस ग्रहण से अच्छे फल मिलते दिख रहे हैं। आपके कामकाज में उन्नति होने की प्रबल संभावना बन रही है। आपके सीनियर्स आपके काम से खुश होकर आपको कोई नया प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं। यह आपकी उन्नति में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। 

इसके अलावा आपको विदेशी क्षेत्र से भी अच्छा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप किसी विदेशी कंपनी या कारोबार से जुड़े हैं तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा जो लोग काफी समय से विदेश जाने के लिए ट्राई कर रहे हैं इस समय उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

आप इस समय का भरपूर लाभ उठाते हुए अपने लिए सेविंग्स करने में कामयाब रहेंगे। आपके पास आरामदायक और लग्जरियस लाइफ जीने के लिए हर तरह की सुख-सुविधाएं रहेंगी। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपको संतान को लेकर परेशानी रह सकती है। इसके साथ ही आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। आपके गुप्त शत्रु किसी भी समय आप पर किसी भी तरह का हमला कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी आपको समझदारी से निर्णय लेने की जरूरत है। 

क्या करें?

  1. लाल कपड़े पहनें। 

क्या ना करें

  1. बिलकुल भी गुस्सा न करें।
  2. किसी के साथ भेदभाव न करें। 

उपाय

  1. लाल चीजों यानी लाल कपड़े, लाल मसूर की दाल और तांबे के सिक्के आदि का दान करें। 

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। कंपटीशन की तैयारी कर रहे लोगों को इस समय सफलता मिलती दिख रही है। स्टूडेंट्स को टीचर्स का अच्छा सपोर्ट मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को इस समय नए मौके मिलते दिख रहे हैं। आप इन मौकों का फायदा उठाते नजर आएंगे। 

इसके अलावा आपको विदेश से भी अच्छा लाभ होने की प्रबल संभावना बनती हुई नजर आ रही है। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होता दिख रहा है। इसके साथ ही शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए भी यह समय उचित रहने वाला है। 

इस समय आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस समय आपके खर्चे ज्यादा रह सकते हैं। इस समय आपकी लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। आप अपने लव पार्टनर को मैरिज का प्रपोजल दे सकते हैं। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय आपको संतान पक्ष से चिंता बनी रहेगी। इसके साथ ही आप काफी लापरवाह हो जाएंगे जो आपके लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। इस समय आपकी माताजी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। इस दौरान आपको संपत्ति और वाहन बेचने में किसी भी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। 

क्या करें?

  1. असहाय लोगों को खिचड़ी का भोजन कराएं।

क्या न करें

  1. गलत लोगों की संगति न करें। 
  2. किसी का अपमान न करें। 

उपाय

  1. स्कूल जाने वाले बच्चों को पुस्तक, पेंसिल, रबर आदि बांटें। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाने के लिहाज से यह समय अच्छा है। अगर आप नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। इस समय आपकी कोई डील फाइनल होने की प्रबल संभावना बनती दिख रही है। 

स्टूडेंट्स की बात की जाए तो इस समय आपको अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा। पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होने की संभावना है। आप अपने कमिटमेंट समय से पहले पूरे करने में कामयाब रहेंगे। 

इस समय आप पर जिम्मेदारियों का बोझ रह सकता है। नौकरीपेशा लोग इस दौरान अपने काम को लेकर तनाव में रह सकते हैं। 

नकारात्मक प्रभाव 

इस समय पारिवारिक रिश्तों में अनबन रहेगी।  इसके साथ-साथ आपके माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं। आपको अपने रिश्तेदारों से भी कोई दुखद खबर मिल सकती है। इस समय आपको इन्वेस्टमेंट करते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान आपके लिए किसी भी जोखिम भरे काम में शामिल होना ठीक नहीं रहेगा। 

क्या करें?

  1. बुजुर्गों की सेवा करें और काले कपड़े पहनें। 

क्या न करें?

  1. मांस-मदिरा का सेवन न करें। 

उपाय

  1. काला कपड़ा, काली उड़द, काले तिल समेत अन्य काली चीजों का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों की बात करें तो इस समय आपके अंदर भरपूर ऊर्जा रहेगी। आप अपने किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए ‘जहां चाह, वहां राह’ की तर्ज पर आगे बढ़ेंगे। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों की ओर हो सकती है। 

आप अपना समय अध्यात्म में बिताना पसंद करेंगे। आप धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा सकते हैं। कामकाज के क्षेत्र में आप तरक्की के शिखर पर होंगे। आपके सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे। कारोबारियों के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। 

पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े लोगों को भी इस समय अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इस समय आपके दुश्मन भी आपके दोस्त बनेंगे और आपकी हर संभव मदद करेंगे। इस दौरान आप अपनी मधुर वाणी से सबका मन मोह सकते हैं। 

समाज में इस समय आपका नेम-फेम बढ़ेगा। आप सेविंग्स को इम्पोर्टेंस देंगे। आपको विदेश से भी अच्छा धन लाभ होगा। जो लोग विदेश जाकर पढ़ने का विचार कर रहे हैं उन्हें कोई बड़ा मौका मिल सकता है। 

नकारात्मक प्रभाव

इस समय आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस दौरान आपका गुस्सा बड़ा रहेगा। इसके चलते आपके कई काम बनते-बनते रुक सकते हैं। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपके परिवार में भी तनाव रहेगा। इस अवधि में आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपकी लंबी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए।

क्या करें?

  1. बुजुर्गों की सेवा करें। 
  2. मीठी वाणी का प्रयोग करें।

क्या ना करें?

  1. बुजुर्गों का अपमान ना करें। 

उपाय

  1. सतनाजा, काली उड़द, लोहा, काला कपड़ा इत्यादि दान करें।

मीन राशि

यह ग्रहण आपके लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं रहने वाला है। इससे सरकारी नौकरी वालों को फायदा होने की प्रबल संभावना बन रही है। अगर आप किसी प्रकार का कोई टेंडर डालते हैं तो इस समय आपको अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। 

इसके साथ ही वर्क प्लेस में आपका काम बढ़ सकता है। आपके सीनियर्स आपको कोई नया काम सौंप सकते हैं। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में हो सकती है। आप दान व परोपकार में अपना समय बिता सकते हैं। 

आपको भाग्य का साथ मिलने से गुप्त धन मिल सकता है। आपका अटका हुआ रुपया भी इस दौरान मिलता हुआ दिख रहा है। इसके अलावा नई गाड़ी खरीदने के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। 

नकारात्मक प्रभाव

इस समय माता-पिता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।  इसके साथ-साथ इस समय आपको बेचैनी महसूस हो सकती है। आप किसी चीज को लेकर बहुत ज्यादा सोच सकते हैं। इसके चलते आप तनाव महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको किसी को भी उधार देने से बचना चाहिए। वरना आपका रुपया फंस सकता है। 

क्या करें?

  1. निस्वार्थ सेवा करें। 
  2. पीले कपड़े पहनें। 

क्या न करें?

  1. किसी भी जीव की हत्या न करें। 
  2. अपने से बड़ों का सम्मान करें। 

उपाय

  1. भगवान नारायण की पूजा करें।

कौनसे राज खोलती है आपके पैरों की बनावट? इस टॉपिक पर विशेष जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर click करें।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।

कौनसे राज खोलती है आपके पैरों की बनावट?

एस्ट्रोलॉजी में जैसे किसी इंसान की कुंडली देखकर उसके बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है, वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक बनावट और चिह्नों से प्रिडिक्शन किया जाता है। 

पैरों की रेखाएं, चिह्न, शेप, अंगुलियों के बीच का गैप वगैरह भी इंसान के बारे में कई राज खोलते हैं। किसी भी व्यक्ति के पैरों की बनावट की स्टडी करके उसके नेचर, पर्सनैलिटी और फ्यूचर के बारे में पता लगाया जा सकता है।

सिर्फ इतना ही नहीं। इससे इंसान के करियर, वह किस उम्र में सफल होगा, पैसे के मामले में उसका भाग्य कैसा है समेत कई पहलूओं के बारे में जाना जा सकता है। 

एड़ियां करती हैं ये खुलासे

कोमल तलवे व सुंदर एड़ियां

जिन लोगों के पैरों में पसीना नहीं होता, तलवे कोमल होते हैं, ऐडियां सुंदर होती हैं, पैरों की अंगुलियों पूरी तरह से मिली होती हैं और पैरों में हमेशा गरमाहट बनी रहती है वे अधिकतर खूब पैसे वाले होते हैं। इनकी लाइफ 

जॉयफुल होती है। ऐसे लोग रॉयल लाइफ जीते हैं और लकी भी होते हैं। 

अगर आपकी भी एड़ियां फटती रहती हैं तो होंगी ये दिक्कतें

अगर बात करें उन लोगों की जिनके पैर की एड़ियां बिना किसी कारण से फटती रहती हैं तो वे अपनी लाइफ में डिसीजन नहीं ले पाते हैं। ऐसे लोगों को किसी भी काम में खुद फैसला या खुद का स्टैंड लेने में बहुत मुश्किल होती है। 

ये लोग पूरी लाइफ में दूसरे के फैसले या सलाह पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे लोगों को यही नहीं पता होता कि इन्हें लाइफ में किस रास्ते में जाना है या इन्हें क्या काम करना है। इन लोगों में आत्मविश्वास की भी काफी कमी होती है।

एड़ियां हमेशा फटी रहती हैं तो होगी आर्थिक तंगी

इसके अलावा जिन लोगों के पैरों की एड़ियां हमेशा फटी हुई रहती हैं उनकी किस्मत उनका साथ नहीं देती है। रुपयों के लिए ऐसे लोग हमेशा परेशान रहते हैं। इनकी लाइफ में कुछ न कुछ समस्या आती रहती है। ऐसे लोग पुराने ख्यालातों के जाने जाते हैं अपनी सोच को बदलना भी नहीं चाहते हैं। 

पैर के आकार से जानें व्यक्ति के बारे में

छोटे पैर वाले होते हैं शॉपिंग के शौकीन

बहुत छोटे पैर वाले लोगों की बात करें तो ये लोग अच्छे-अच्छे सामान की शॉपिंग करने के बहुत शौकीन होते हैं। ऐसे पैरों वाले लोगों को बहुत चीजें खरीदकर उन्हें इकट्ठा करके रखना अच्छा लगता है। ये लोग दूसरे लोगों से ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाकर रखते हैं, पर चाहते हैं कि लोग इनके आगे-पीछे घूमते रहें। ऐसे लोग अटेंशन सीकर होते हैं। 

 

पैरों की धनुष जैसी आकृति

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के पैर धनुष जैसी शेप के होते हैं वे काफी नॉलेजेबल होते हैं। ऐसे लोग कई सपनों को साकार करना चाहते हैं। इस आकार के पैर वाले लोगों को दिन में ही सपने देखने का शौक होता है और ये लोग अपनी मेहनत से उसे असलियत में भी बदल देते हैं। हालांकि, लाइफ में इन्हें जितना भी मिलता है उसी में सेटिस्फाइ हो जाते हैं।

सपाट पैर

सपाट पैर वाले लोगों की बात करें तो ये लोग खुले दिल के होते हैं। ये लोग बहुत ही काइंड नेचर के होते हैं। ऐसे लोग सोशल सर्विस के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसके चलते सोशल वर्क में इन लोगों का कंट्रीब्यूशन और लोगों से ज्यादा होता है। 

ऐसे लोगों को सोसाइटी में बहुत इज्जत मिलती है। इन्हें दूसरे लोगों से मिलना-जुलना काफी अच्छा लगता है। ये लोग कल्पनाशील होते हैं। ऐसे लोग अपनी कल्पनाओं को उड़ान देकर उन्हें पूरा करने की भी कोशिश करते हैं। 

गद्देदार या मोटे पैर

वहीं, जिन लोगों के पैर गद्देदार या मोटे होते हैं या जिनके पैर देखकर लगता है कि उनमें सूजन है, ऐसे लोग बहुत ही परेशान रहते हैं। ये लोग किसी से भी अपने दिल की बात कहने में हिचकिचाते हैं और मन ही मन में उस बात को लेकर काफी सोचते हैं। इन लोगों के चेहरे पर अक्सर उदासी छाई रहती है। ये लोग अपने दिल की बात को किसी के सामने खुलकर नहीं रखते हैं। 

कोमल, साफ और लालिमा वाले पैर

वहीं, कोमल, साफ और लालिमा लिए हुए पैर बहुत अच्छे माने जाते हैं। जिन लोगों के पैर ऐसे होते हैं वे बहुत लकी होते हैं। ऐसे लोग अपनी लाइफ में रुपया-पैसा, मान-सम्मान वगैरह सब कुछ हासिल करते हैं। इन लोगों को कम उम्र में ही बहुत कुछ मिल जाता है। इन लोगों का किस्मत 23 वर्ष से लेकर 28 वर्ष की उम्र में ही चमक जाती है। 

इस टॉपिक पर अधिक जानकारी के लिए दिए हुए लिंक पर click करें ?

क्या बताती हैं आपके पैर की अंगुलियां?

पैर की अंगुलियां बराबर

इसके अलावा जिन लोगों के पैर की अंगुलियां बराबर होती हैं और अंगूठा लंबा होता है वे आर्टिस्ट या आर्ट लवर होते हैं। इन लोगों की आवाज में आकर्षण होता है और इनसे लोग आसानी से ही प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे लोगों रिसर्च के फिल्ड में नाम कमा सकते हैं। 

अगर ऐसे लोगों के पैर का अंगूठा लंबा हो और ऊपर की तरफ से गोलाई वाला हो तो रुपयों के मामलों में ये काफी लकी होते हैं। ऐसे लोगों को 36 वर्ष से लेकर 42 वर्ष तक की उम्र में सक्सेस मिलते देखी गई है। 

पैर का अंगूठा और दूसरी अंगुली बराबर

अक्सर कुछ लोगों का पैर का अंगूठा और दूसरी अंगुली बराबर होती है। ऐसे लोग रौब जमाने वाले होते हैं। ये लोग अपनी बात को दूसरे में मनवाने में माहिर होते हैं। ये लोग दूसरों को डोमिनेट करने की भी कोशिश भी करते हैं। इन लोगों की खासियत ये है कि ये जो भी काम करने की ठान लेते हैं उसे करके ही मानते हैं।

पैर की अंगुलियों के बीच ज्यादा गैप

इसके साथ ही जिन लोगों की पैर की अंगुलियों के बीच ज्यादा गैप होता है वे खुद को दुनिया से अलग-थलग महसूस करते हैं। ऐसे लोगों को अकेले रहना पसंद होता है। ये लोग अपने परिवार के लोगों के साथ भी ज्यादा घुलना-मिलना पसंद नहीं करते हैं।

पैर के अंगूठे से अंगुलियां लगातार घटते हुए क्रम में

जिन लोगों के पैर की बनावट एक दम सही यानी अंगूठे से लेकर अंगुलियां लगातार घटते हुए शेप में होती हैं वे इम्प्रेसिव पर्सनैलिटी के होते हैं। लेकिन इन लोगों में एक कमी होती है। ये लोग अपनी बात के आगे दूसरों की बातों को ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं। इसके कारण कभी-कभी इनकी मैरिड लाइफ में भी दरार आ जाती है। 

पैर की सभी अंगुलियां सीधी 

इसके आलावा जिन लोगों के पैर की सभी अंगुलियां सीधी और सही अनुपात में होती हैं, अंगूठा सबसे बड़ा होता है वे सोशल होते हैं। ऐसे लोग चार्मिंग पर्सनलिटी वाले होते हैं। ये लोग अच्छे वक्ता और बिजनेसमैन बनते है। 

पैरों की आयताकार अंगुलियां

अब बात करते हैं जिनकी पैरों की अंगुलियां आयत यानी रेक्टेंगुलर होती हैं उनकी। ये लोग शांत नेचर के होते हैं और कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लेते हैं। ऐसे लोग बहुत ही भरोसेमंद और व्यावहारिक यानी प्रैक्टिल लाइफ जीने वाले होते हैं। 

पैर की दूसरी अंगुली अंगूठे से बड़ी 

अगर बात करें उन लोगों की जिनके पैरों की दूसरी अंगुली अंगूठे से बड़ी होती है तो ऐसे लोग बहुत एनर्जेटिक और एंथोसिएस्टिक होने के साथ ही मोटिवेशनल भी होते हैं। ऐसे लोग अधिकतर आर्टिस्ट या एथलीट बनते हैं। ये लोग अच्छे स्पीकर भी होते हैं।

पैर में सटी हुई अंगुलियां

जिन लोगों की अंगुलिया एक-दूसरे से काफी सटी होती हैं यानी जिनकी अंगुलियों में गैप कम होता है और जिनका अंगूठा सबसे लंबा होता है। ऐसे लोग अपनी प्राइवेसी से बिल्कुल समझौता करना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे लोग किसी भी सीक्रेट को अपने तक ही रखने वाले भी होते हैं। हालांकि, इनका मूड स्विंग होता रहता है। 

पैर की छोटी अंगुली और अन्य अंगुलियों  के बीच गैप नहीं बनना

इसके आलावा जो लोग अपने पैर की छोटी अंगुली और अन्य अंगुलियों  के बीच गैप नहीं बना पाते वे रूटीन वाली लाइफ जीना पसंद करते हैं। इन लोगों को अपनी लाइफ सिस्टमैटिक चाहिए होती है। ऐसे लोग सेफ फील करना चाहते हैं। ऐसे लोग बहुत ही भरोसेमंद और लॉयल होते हैं। यानी बेहतर कंपैनियन साबित होते हैं। 

पैर की छोटी अंगुली और अन्य अंगुलियों  के बीच गैप 

जो लोग अपने पैर की छोटी अंगुली और अन्य अंगुलियों  के बीच गैप बना पाते हैं, उन्हें अपनी लाइफ में चेंजेस पसंद होते हैं। ऐसे लोग रूटीन लाइफ से ऊब जाते हैं और इससे नाखुश रहते हैं। ये बहुत ही एडवेंचरस होते हैं। हालांकि ये लोग किसी भी चीज से बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। 

पैर के अंगूठे का अपने बराबर वाली अंगुली की ओर झुकाव

वहीं, अगर आपके पैर का अंगूठा, अपने बराबर वाली अंगुली की ओर झुकता है तो यह बताता है कि आप हमेशा जल्दी में रहते हैं। इस जल्दबाजी की वजह से कई बार आपको समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। 

पैर की अंगुलियों का अंगूठे की ओर झुकाव

जिन लोगों के पैर की अंगुलियां, उनके अंगूठे की ओर झुकती हैं वे लोग अपने पास्ट से कभी भी बाहर नहीं निकल पाते हैं। ऐसे लोग हमेशा ही पुरानी यादों के साये में रहते हैं। यानी ये लोग आसानी से मूव ऑन भी नहीं कर पाते हैं। 

पैर की छोटी अंगुली

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के पैर की सबसे छोटी उंगली एक जगह पर स्थिर होती है वह काफी क्रिएटिव होते हैं। ऐसे लोगों को खतरों से खेलने का शौक होता है। लेकिन इस वजह से इन्हें कई बार नुकसान भी झेलना पड़ता है। 

एक दूसरे से मिली हुई अंगुलियां

वहीं, जिन लोगों के पैरों की अंगुलियां एक-दूसरे से मिली नहीं होती या उनमें ज्यादा गैप होता है। ऐसे लोग ज्यादातर बीमार रहते हैं। इन लोगों के पास लाइफ में कभी पैसा नहीं टिकता है।

तलवे से कैसे पहचानें आदमी का स्वभाव व अन्य चीजें?

सूप के आकार के तलवे

इसके अलावा जिन लोगों के पैरों के तलवे सूप के जैसे यानी पीछे से छोटे व आगे से चपटे होते हैं और पैरों का रंग भी पीला होता है वे लोग आलसी होते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में खुशहाली की कमी होती है। इनके जीवन में पैसा भी कम ही होता है। इन लोगों को गरीबी में जीवन बिताना पड़ता है। 

एड़ी से अंगूठे तक लाइन 

अगर किसी व्यक्ति के तलवे में कोई लाइन एड़ी से शुरू होकर अंगूठे के बीच तक पहुंचती तो ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों को पास पैसे की कोई कमी नहीं रहती। साथ ही ऐसे लोग अपना जीवन बहुत ही आराम के साथ बिताते हैं।

काले तलवे

जिन लोगों के तलवों में थोड़ा कालापन होता है ऐसे लोगों को पैसे से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसे लोगों को लाइफ में भी कई प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है।

सफेद तलवे

इसके अलावा कई लोगों के पैरों के तलवों का रंग एकदम सफेद होता है। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के लोगों को सही-गलत की पहचान करनी नहीं आती है। ऐसे लोग कोई भी काम करने से पहले बहुत ज्यादा सोचते भी  नहीं हैं। इस चक्कर में कई बार इनका खुद का ही नुकसान हो जाता है। 

आगे से चौड़े पैर

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के पैर आगे से चौड़े होते हैं उनका स्वभाव बहुत ही चंचल होता है। ऐसे लोग खुद तो पॉजिटिव होते ही हैं साथ ही इनके आस-पास रहने वालों को भी पॉजिटिव फील होती है। हालांकि, कई बार अधिक चंचलता की वजह से यह अपनों को नाराज भी कर देते हैं। 

तलवे पर काला तिल

वहीं, जिन लोगों के पैर के तलवे पर काला तिल होता है वे घुमक्कड़ नेचर के होते हैं। इन लोगों को घूमना-फिरना काफी पसंद होता है और इन्हें एक जगह पर बैठना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।

अगर आपके घर में भी है नेगेटिव एनर्जी तो अपनाएं क्या उपाय? इस टॉपिक पर विशेष जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर click करें।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।  

मंगल का जन्माष्टमी पर होगा बड़ा गोचर, अब मचेगा तांडव!

अगस्त के महीने में कई ग्रह एक से दूसरी राशि में ट्रांजिट कर रहे हैं। इसके साथ ही इस महीने कई व्रत-त्योहार भी पड़ रहे हैं। इस महीने 26 अगस्त यानी जन्माष्टमी के दिन मंगलदेव, मिथुन राशि में ट्रांजिट करने जा रहे हैं। वे इस राशि में 20 अक्टूबर तक रहेंगे।

मंगल का एक राशि से दूसरे में जाना इसलिए इम्पोर्टेन्ट होता है क्योंकि मंगल हमारी एनर्जी, हिम्मत, विल पॉवर को दिखाता है। इसके साथ ही मंगलदेव हमारी लाइफ में मोटिवेशन को भी दिखाते हैं। मंगल का हमारी लाइफ में इम्पोर्टेन्ट रोल होता है। 

उनके आशीर्वाद से लाइफ में कई इम्पोर्टेन्ट चेंज भी आते हैं। आज बात करेंगे कि मंगलदेव के इस ट्रांजिट का मेष से मीन राशि तक के लोगों की लाइफ में क्या असर पड़ने वाला है? 

मेष

मेष राशि वालों की कुंडली में मंगलदेव लग्न और आठवें  हाउस के लार्ड होते हैं और इस ट्रांजिट के बाद वे आपकी कुंडली के तीसरे भाव में आ जाएंगे। इस दौरान आप एनर्जेटिक फील करेंगे और आपके लंबे समय से रुके हुए काम भी बनने लगेंगे। 

अगर आप अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं तो आपको जॉब के अच्छे ऑफर मिलेंगे। इसके साथ ही नौकरी-पेशा लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। 

तीसरे भाव से मंगलदेव की दृष्टि आपकी कुंडली के छठे, नौवें और दसवें भाव पर रहेगी। इससे कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। 

इस समय आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। हालांकि, इस समय आपको अपने पिताजी से मदद मिलेगी। इसके अलावा आपको रुका हुआ पैसा भी वापस मिलेगा। 

लव लाइफ के लिहाज से देखें तो इस समय आपको अपने पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, शादीशुदा लोगों की बात करें तो आपका पार्टनर आपकी फीलिंग्स की कद्र करेगा। इस समय आपको अपने छोटे भाई-बहनों से अच्छी सलाह मिलेंगी। 

उपाय– हर मंगलवार को हनुमान जी के दर्शन करें और संकट मोचन हनुमाष्टक का जप करें। 

वृषभ

अब बात करते हैं वृषभ राशि वालों की। मंगलदेव आपकी कुंडली में सातवें और बारहवें हॉउस के लॉर्ड हैं। वे आपकी कुंडली के दूसरे भाव में ट्रांजिट करने जा रहे हैं। 

इस ट्रांजिट के बाद मंगलदेव की दृष्टि आपकी कुंडली के पांचवे, आठवें और नौंवे भाव पर रहेगी। इस समय आप अपनी लव लाइफ और हायर एजुकेशन को लेकर पजेसिव नजर आएंगे। हालांकि, आपको इस समय अपने लव पार्टनर को स्पेस देना चाहिए। 

नौकरी-पेशा लोगों की बात करें तो इंजीनियरिंग और सर्जरी से जुड़े लोगों की इस समय अपने फिल्ड में शानदार परफॉर्मेंस रहेगी। इस समय आपका एक्सीडेंट होने की आशंका है। इस दौरान आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिए। 

इस समय आपको अपने पापा और टीचर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, उनकी हेल्थ को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है। 

उपाय- रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

मिथुन

मिथुन राशि वालों की बात करें तो इस ट्रांजिट से मंगलदेव आपकी कुंडली के पहले भाव में विराजमान होंगे। इस दौरान मंगलदेव आपकी कुंडली के छठे यानी शत्रु और ग्यारहवें यानी आय भाव के लॉर्ड होंगे।  इस दौरान आपकी इम्युनिटी बढ़ेगी और आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। 

इस ट्रांजिट से मंगलदेव की दृष्टि आपकी कुंडली के चौथे, सातवें और आठवें भाव पर रहेगी। इस दौरान आपकी माताजी आप पर लाड लुटाएंगी। हालांकि, इस दौरान आपकी माताजी को बवासीर या अल्सर की दिक्कत हो सकती है। इस समय आपको उनका ख्याल रखना चाहिए। 

अगर आप रियल इस्टेट के कारोबार से जुड़े हैं तो इस समय आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है और आपको अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है। इसके अलावा आप जमीन भी खरीद सकते हैं। 

इसके साथ ही पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले लोगों को भी अच्छा धन लाभ होता दिख रहा है। हालांकि, इस समय आपको अपने बिजनेस पार्टनर से लड़ाई-झगड़ा और बहस करने से बचना चाहिए। 

इसके अलावा इस समय आप अपने लाइफ पार्टनर से छोटी-छोटी बातों पर नाराज रह सकते हैं। इस अवधि में आपके बीच में फालतू की चीजों को लेकर बहस हो सकती है। 

उपाय- रोजाना ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र’ का जप करें। 

कर्क

कर्क राशि वालों की कुंडली में मंगलदेव इस ट्रांजिट के बाद बारहवें यानी व्यय भाव में विराजमान होंगे। वे आपकी कुंडली के पांचवें यानी प्रेम और दसवें यानी कर्म भाव के लॉर्ड रहेंगे। इस समय आपका ट्रांसफर हो सकता है।

इसके अलावा आप नौकरी या अपना प्रोफेशन भी बदल सकते हैं।  हालांकि, यह ट्रांजिट आपके लिए विदेश यात्रा का मौका लेकर आ सकता है। इस ट्रांजिट से मंगलदेव की दृष्टि आपकी कुंडली के तीसरे, छठे और सातवें भाव पर पड़ेगी।

इस समय आपकी इम्युनिटी वीक रह सकती है और आप एनर्जी के लेवल पर लो फील करेंगे। इस अवधि में आपको अपनी हेल्थ पर ज्यादा खर्चा करना पड़ सकता है। 

इस समय आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप उन पर हावी रहेंगे। इस समय आपको अपने लाइफ पार्टनर की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान उनकी सर्जरी हो सकती है या उन्हें चोट लग सकती है। 

उपाय- आपको रोजाना मंदिर जाकर माता रानी के दर्शन करने चाहिए।

सिंह

सिंह राशि वालों की कुंडली में मंगलदेव का ट्रांजिट आपके ग्यारहवें यानी आय भाव में होगा। मंगलदेव आपकी कुंडली के चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं। इस समय आपको पहले से किए गए इन्वेस्टमेंट से अच्छा फायदा होने की संभावना है। यह समय फाइनेंशियल प्लानिंग के लिहाज से भी अच्छा रहने वाला है। 

इस ट्रांजिट से मंगलदेव की दृष्टि आपकी कुंडली के दूसरे, पांचवें और छठे भाव पर रहेगी। इस समय आपका अच्छा इंक्रीमेंट हो सकता है। इसके साथ ही आप सेविंग्स करने में भी कामयाब रहेंगे। हालांकि, इस समय आप अपनी लव लाइफ को लेकर पजेसिव रह सकते हैं। 

वहीं, कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय वरदान साबित होगा। इस समय आपकी परफॉर्मेंश शानदार रहने वाला है। इस समय आपको कानूनी अड़चनों से भी छुटकारा मिलता दिख रहा है। 

उपाय– आपको हर मंगलवार को हनुमान जी को प्रसाद अर्पित करना चाहिए।

कन्या

अगर बात करें कन्या राशि वालों की तो इस ट्रांजिट से मंगलदेव आपकी कुंडली के दसवें यानी कर्म भाव में विराजमान हो जाएंगे। मंगलदेव आपकी कुंडली में तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं। इस समय आप वर्कप्लेस में खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। 

इस समय आपके बॉस और सीनियर्स आपकी खूब वाह-वाही करते नजर आएंगे। इस समय आपका प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को इस समय अपनी मेहनत का फायदा मिलता दिख रहा है। 

इस ट्रांजिट से मंगलदेव की दृष्टि कुंडली के पहले, चौथे और पांचवें भाव पर रहेगी। इस समय आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। इस अवधि में आपका अपने लव पार्टनर से ब्रेकअप होने की आशंका है। इसके साथ ही आपके बच्चों की सेहत भी बिगड़ सकती है। 

उपाय- मंगलवार के दिन गरीबों को मिठाई बांटें। 

तुला

तुला राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का ये ट्रांजिट अच्छे रिजल्ट लेकर आ रहा है। मंगलदेव, मिथुन राशि में गोचर के बाद आपकी कुंडली के नौंवे यानी भाग्य भाव में आ जाएंगे। आपकी कुंडली में मंगलदेव दूसरे और सातवें भाव के लॉर्ड हैं। 

शादीशुदा लोग इस समय अपने लाइफ पार्टनर के साथ किसी एडवेंचर्स यात्रा पर जा सकते हैं। इसके साथ ही इस अवधि में अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है। आप अपने लव पार्टनर को भी अपने परिवार के लोगों से मिलवा सकते हैं। 

इस समय मंगलदेव की दृष्टि आपकी कुंडली के बारहवें, तीसरे और चौथे भाव पर होगी। इस समय आप ट्रेवलिंग पर खर्चा करते दिख रहे हैं। हालांकि, इस समय आपको अपनी जुबान पर लगान रखने की जरूरत है। वरना आपकी लड़ाइयां हो सकती हैं। 

उपाय- आपको स्कूल में किताबें दान करनी चाहिए। 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों की कुंडली में मंगलदेव पहले और छठे भाव के लॉर्ड होते हैं। मिथुन राशि में ट्रांजिट करने के बाद वे आपकी कुंडली के आठवें भाव में विराजमान हो जाएंगे। 

इस समय आपकी लाइफ में अनिश्चितता आती दिख रही है। इस समय आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा आपको गाड़ी चलाते समय भी सतर्क रहने की जरूरत है। 

इस अवधि में मंगल महाराज की दृष्टि आपकी कुंडली के दूसरे, तीसरे और ग्यारहवें भाव पर रहेगी। फाइनेंशियली ये समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस दौरान आपको किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। 

इस समय आपको अपने किसी भी फैमिली मेंबर का दिल दुखाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही आपका अपने छोटे भाई-बहन से झगड़ा होता दिख रहा है। इस समय आपको तोल-मोल कर बोलने की जरूरत है। 

उपाय- इस समय आपको रोजाना बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए।

धनु

अब बात करते हैं धनु राशि वालों की। मिथुन राशि में ट्रांजिट के बाद मंगलदेव आपकी कुंडली के सातवें भाव में आ जाएंगे। मंगलदेव आपकी कुंडली में पांचवे और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। इस समय आपको अपनी जॉब खतरे में दिखाई दे सकती है। हालांकि, इस समय आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह समय लव बर्ड्स के लिए शानदार रहने वाला है। इस समय आपको मैरिज का प्रपोजल मिल सकता है। हालांकि, शादीशुदा लोगों के रिलेशनशिप में दरार आती दिख रही है। 

इस समय मंगलदेव की दृष्टि आपकी कुंडली के पहले, दूसरे और दसवें भाव पर रहेगी। इस समय आपका स्वभाव उग्र हो सकता है। ऐसे में आपको किसी से भी विवाद करने से बचना चाहिए। 

इसके अलावा आपको गले से जुड़ी कोई बीमारी भी परेशान कर सकती है। इस समय आप सेविंग्स नहीं कर पाएंगे और आपका पैसा दवाओं पर खर्च हो सकता है। 

उपाय- आपको गुड़ का दान करना चाहिए। 

मकर

मंगलदेव इस ट्रांजिट के बाद मकर राशि वालों की कुंडली के छठे भाव में रहने वाले हैं। वे आपकी कुंडली में चौथे और ग्यारहवें हाउस के लार्ड होंगे। इस ट्रांजिट से आपको अपनी हेल्थ में सुधार देखने को मिलेगा। इस अवधि में अगर आप किसी भी कॉम्पटीशन में हिस्सा लेते हैं तो सफलता आपके कदम चूमेगी। 

इसके साथ ही इस समय नौकरी-पेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। इस समय आपको अपनी जॉब से रिलेटेड काम के लिए विदेश भी जाना पड़ सकता है। इस दौरान आपके दुश्मन आपसे दबकर रहेंगे। 

इस ट्रांजिट से मंगलदेव की दृष्टि आपकी कुंडली के नौवें, बारहवें और पहले भाव पर रहेगी। इस समय आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं।

उपाय- आपको अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। 

कुंभ

कुंभ राशि वालों की बात करें तो इस ट्रांजिट के बाद मंगलदेव आपकी कुंडली के पांचवे भाव में आ जाएंगे। कुंभ राशि वालों की कुंडली में मंगलदेव तीसरे और दसवें भाव के स्वामी यानी लॉर्ड होते हैं। इस समय आपके बच्चों के मुंह में छाले हो सकते हैं या उन्हें चोट लग सकती है। इसके अलावा आपके बच्चे चिड़चिड़े भी हो सकते हैं।

लव लाइफ के लिहाज से देखें तो इस समय आपको अपने लव पार्टनर पर पाबंदियां लगाने से बचना चाहिए। वरना आपका रिलेशनशिप टूट सकता है। इस समय इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को सफलता मिलती दिख रही है। 

इस समय मंगलदेव की दृष्टि आपकी कुंडली के आठवें, ग्यारहवें और बारहवें भाव पर रहेगी। इस अवधि में नौकरी-पेशा लोगों को ऑफिस से रिलेटेड काम के लिए टूर पर जाना पड़ सकता है। इसके साथ ही कारोबारियों को इस समय कोई भी रिस्क लेने से बचना चाहिए। 

उपाय- आपको रोजाना सिद्ध कुंजिका स्त्रोत्र का पाठ करना चाहिए। 

मीन

अब बात करते हैं लास्ट बट नॉट द लीस्ट मीन राशि वालों की। आपकी कुंडली में मंगलदेव दूसरे और नौवें भाव के लॉर्ड हैं और इस ट्रांजिट के बाद आपके चौथे भाव में रहेंगे। 

इस समय आपको एन्चेस्ट्रल प्रॉपर्टी मिल सकती है। इसके साथ ही आप नई गाड़ी या घर भी खरीद सकते हैं। इस समय आपका अपनी मां से विवाद हो सकता है। मंगलदेव की दृष्टि आपकी कुंडली के सातवें, दसवें और ग्यारहवें भाव पर रहेगी। 

बिजनेस करने वालों को इस समय खूब लाभ मिलता दिख रहा है। इस समय आपकी इनकम में भी इजाफा होगा। शादीशुदा लोगों की बात करें तो इस समय आप अपने लाइफ पार्टनर पर शक कर सकते हैं। इसके चलते आप दोनों के बीच विवाद हो सकता है। 

उपाय– आपको गरीब बच्चों को लाल रंग के कपड़े डोनेट करने चाहिए।

देवगुरु बृहस्पति ने किया नक्षत्र गोचर, सभी 12 राशियां कर लें तैयारी! इस टॉपिक पर विशेष जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर click करें। 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।  

अगस्त में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले

इस बार अगस्‍त में ग्रहों की चाल धमाल मचाने वाली है। इससे आपकी किस्मत तो बदल ही सकती है साथ ही आप मालामाल भी हो सकते हैं। दरअसल, सिंह राशि में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। त्रिग्रही योग यानी जब एक ही राशि या भाव में 3 ग्रह एक साथ युति करें। सिंह राशि में ये योग करीब एक वीक तक रहेगा। 

दरअसल, सिंह राशि में 22 अगस्त तक बुध महाराज विराजमान रहेंगे। वहीं, 16 अगस्त को सूर्यदेव सिंह राशि में ट्रांजिट करेंगे। इसके साथ ही 25 अगस्त तक शुक्र महाराज भी सिंह राशि में रहने वाले हैं। यानी 16 अगस्त से 22 अगस्त तक ये तीनों ग्रह सिंह राशि में रहेंगे। आज के ब्लॉग में हम जानेंगे इस त्रिग्रही योग से किन-किन राशि वालों को अच्छा मुनाफा मिलने वाला है। 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह योग बहुत शुभ रहेगा। इस समय किस्मत का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे। इसके साथ ही आपका फंसा हुआ रुपया भी वापस मिलेगा। इसके अलावा आपको बिजनेस में फायदा होगा। आपको अपने बच्चों की ओर से पॉजिटिव न्यूज़ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा आप इस समय लग्जरी में पैसा खर्च कर सकते हैं। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की बात करें तो आपके लिए भी त्रिग्रही योग अच्छे फल देने वाला साबित होगा। इस समय आप टाइम मैनेजमेंट करने में अन्य लोगों से आगे रहेंगे। इस समय आपकी बात में दम रहेगा और उसका असर भी देखने को मिलेगा। वहीं, इस समय आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे और आपकी सुख-सुविधाओं में भी इजाफा होगा। 

धनु राशि

अब बात करते हैं धनु राशि वालों की। इस समय आपको मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी होती दिख रही हैं। इसके साथ ही वर्कप्लेस में आपका रुतबा बढ़ेगा और आपके नाम कोई बड़ी उपलब्धि आ सकती है। वहीं, किस्मत का साथ मिलने से सोसायटी में आपका नेम-फेम बढ़ेगा। इसके साथ ही आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन भी अच्छी होगी।

रुद्राक्ष पहनते समय किन बातों का रखें ध्यान? इस टॉपिक पर विशेष जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर click करें

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं। 

 

वृषभ में गोचर कर रहे हैं मंगल, किन राशि वालों को होगा फायदा?

जुलाई के महीने में कई खगोलीय घटनाएं होने जा रही हैं। इस महीने कई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में ट्रांजिट कर रहे हैं। ऐसे में कई दुर्लभ योग-संयोग बन रहे हैं। 12 जुलाई को मंगलदेव, वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं जो शुक्र महाराज की राशि है।

इसमें देवगुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं। मंगलदेव, बृहस्पति महाराज से मित्रता का भाव रखते हैं। मंगल महाराज 26 अगस्त तक इस राशि में रहेंगे। मंगलदेव को पॉवर और एनर्जी देने वाला माना जाता है। वे आदमी को करेजियस और आउट स्पोकन बनाते हैं।

आज के लेख में हम प्रिडिक्शन करेंगे कि आपके लिए मंगलदेव का ये ट्रांजिट कैसा रहने वाला है। तो आइए शुरु करते हैं मेष राशि वालों से- 

मेष

मेष राशि वालों मंगल देव आपकी कुंडली में पहले और आठवें भाव के स्वामी हैं। इस ट्रांजिट के बाद मंगल महाराज आपके दूसरे भाव में आ जाएंगे। 

इस दौरान आप अपने शौक और मौज-मस्ती की चीजों पर खूब खर्चा करेंगे। करियर की बात करें तो इस समय आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। हालांकि, इस समय आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिए। वरना आपको पछताना पड़ सकता है।

कारोबारियों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। स्टूडेंट्स को इस समय पढ़ाई और कॉम्पटेटिव एग्जाम्स में सफलता मिलने की उम्मीद है। इस समय परिवार वालों से आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे और सेहत के लिहाज से देखें तो आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है।

लव लाइफ की बात करें तो आप और आपके बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के रिश्ते में न चाहते हुए भी कड़वाहट आ सकती है। हालांकि, आप अपने लव पार्टनर को मना लेंगे।  शादीशुदा लोगों को इस समय ससुराल से सपोर्ट मिलता दिख रहा है।

उपाय- माँ दुर्गा को रोजाना लाल रंग का फूल अर्पित करें।

वृषभ

अब बात करते हैं वृषभ राशि वालों की। इस ट्रांजिट के बाद मंगलदेव आपकी कुंडली के पहले भाव में आ जाएंगे। इस समय आपका कॉन्फिडेंस लेवल अच्छा रहेगा। इस ट्रांजिट से विदेशी कंपनियों में जॉब कर रहे लोगों का इंक्रीमेंट हो सकता है। 

इस समय कारोबारियों की दिक्कतें दूर होंगी और अच्छा मुनाफा होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। सेहत की बात करें तो इस समय आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। 

इस समय आपको किसी प्रॉपर्टी को बेचकर अच्छा फायदा हो सकता है। हालांकि, आपको लेन-देन के समय सावधान रहने की जरूरत होगी।  

वृषभ राशि वालों की लव लाइफ की बात करें तो इस समय आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी मंदिर या धर्म स्थल पर जा सकते हैं। वहीं, शादीशुदा लोगों को अपने लाइफ पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा और आप दोनों एक-दूसरे की फीलिंग्स को समझेंगे।

उपाय- रोजाना हनुमान जी की पूजा करें और मंगलवार को सुंदर कांड का पाठ करें। 

मिथुन

मिथुन राशि वालों की बात करें तो इस ट्रांजिट के बाद मंगल देव आपकी कुंडली के बारहवें यानी व्यय भाव में आ जाएंगे। इस समय वे आपके छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होंगे। इस समय आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। 

इस समय आप अपने इंट्रेस्ट की चीजों को सीखने में खर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफिस में आपके दुश्मन आपसे दबे रहेंगे। बिजनेस के लिहाज से देखें तो इस समय उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को उनके टीचर्स का सपोर्ट मिलता दिख रहा है। 

इस समय आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप पहले से बीमार हैं तो इस समय लापरवाही न बरतें। वरना आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

इस समय आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ता दिख रहा है। शादीशुदा लोगों की बात करें तो इस समय आपको अपने जीवनसाथी पर गुस्सा होने से बचना चाहिए।

उपायरोजाना हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें।

कर्क

कर्क राशि वालों के लिहाज से देखें तो मंगल देव आपकी कुंडली में पांचवे और दसवें भाव के स्वामी हैं और ट्रांजिट के बाद आपके ग्यारहवें यानी आय भाव में बैठेंगे। इस समय आपको कड़वा बोलने से बचना चाहिए। वरना आपके पारिवारिक रिश्ते खराब हो सकते हैं। 

करियर की बात करें तो इस समय आपको मेहनत के अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। सिक्योरिटी फोर्सेज, रियल इस्टेट या इंजीनियरिंग फिल्ड से जुड़े लोगों को इस समय प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।

इस समय कारोबारी अपनी कोई बिजनेस डील फाइनल कर सकते हैं। अगर स्टूडेंट्स की बात करें तो इस समय कर्क राशि के स्टूडेंट्स मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। हेल्थ की बात करें तो इस समय आपको चोट लगने की आशंका है।

इश्क-मोहब्बत के लिहाज से देखें तो इस समय आपकी अपने लव पार्टनर से बहस हो सकती है। हालांकि, हालात ज्यादा बिगड़ने से पहले ही संभल जाएंगे। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है।

उपाय- मंगलवार के दिन हनुमान जी को अनार का भोग लगाएं।

सिंह

अब बात करते हैं सिंह राशि वालों की। इस समय मंगल आपके कर्म स्थान में ट्रांजिट करेंगे और आपकी कुंडली में भाग्य और चौथे भाव के स्वामी होंगे। इस समय आपको अपनी माताजी से खूब लाड़-प्यार मिलेगा। आप गाड़ी या मकान खरीद सकते हैं। 

इस समय आपकी पर्सनैलिटी निखरेगी और आप फिजिकल एक्टिविटी भी करते हुए नजर आएंगे। अगर आपकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इस समय आपको अफसर या टीम मैनेजर बनने का मौक़ा मिल सकता है। 

इसके अलावा आपकी इनकम बढ़ने की भी उम्मीद है। कारोबारियों की बात करें तो इस समय आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। एजुकेशन के लिहाज से देखें तो इस समय आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ के नजरिए से देखें तो इस समय आपको ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट लेनी चाहिए।

लव लाइफ की बात करें तो आप अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड पर गुस्सा हो सकते हैं जिस वजह से वे आपसे नाराज रह सकते हैं। शादीशुदा लोगों की बात करें तो इस ट्रांजिट के समय आपके घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।

उपाय- मजदूरों को भोजन कराएं।

कन्या

मंगल महाराज इस ट्रांजिट के समय कन्या राशि वालों की कुंडली में नौंवे यानी भाग्य भाव में रहेंगे। आपकी कुंडली में वे तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होंगे। इस समय आपको अपने पापा या गुरु से कोई लाभ मिल सकता है। 

हालांकि, इस समय आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं इसलिए आपको अपने बजट के हिसाब से चलने की सलाह दी जाती है। इस समय आपके घर-परिवार में कलह हो सकता है। जिसका आपके मेंटल पीस पर नेगेटिव असर पड़ेगा। 

करियर की बात करें तो इस समय आपको किस्मत का साथ मिलने से आपको विदेश जाने का मौक़ा मिल सकता है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होता दिख रहा है। स्टूडेंट्स को इस समय अपना मन पढ़ाई में कंसन्ट्रेट करने में दिक्कतें आएंगी। इस समय आपकी माताजी की कोई सर्जरी हो सकती है। 

लव लाइफ के लिहाज से देखें तो आप अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जा सकते हैं। मैरिड लाइफ की बात करें तो इस समय आप और आपके लाइफ पार्टनर के बीच छोटी-मोटी तकरारें होती रहेंगी। हालांकि, आप उन्हें मनाने में कामयाब रहेंगे। 

उपाय- रोजाना भगवान शिव का जलाभिषेक करें। 

तुला

तुला राशि वालों की कुंडली में मंगलदेव दूसरे और सातवें यानी धन व दाम्पत्य भाव के स्वामी हैं। इस ट्रांजिट के समय वे आपकी कुंडली के आठवें भाव में रहेंगे। इस समय आपको फाइनेंशियली उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। 

करियर की बात करें तो इस समय आपको अपने बॉस या सीनियर्स से बातचीत करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। कारोबार के लिहाज से देखें तो इस समय आप अपने बिजनेस कंपटीटर से आगे रहेंगे। स्टूडेंट्स इस समय अपनी स्कूल लाइफ इंजॉय करते हुए दिखेंगे। 

इस समय आपके छोटे भाई-बहन गुस्सैल हो सकते हैं। आपकी सेहत की बात करें तो इस समय आपका एक्सीडेंट हो सकता है। ऐसे में आपको ट्रेवल करने से बचना चाहिए। 

लव लाइफ की बात करें तो इस समय अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के लिए आपका बिहेवियर बदल सकता है और आप उन्हें चुभने वाली कोई बात बोल सकते हैं। इससे आपके रिलेशनशिप में दरार आ सकती है। शादीशुदा लोगों की बात करें तो इस समय अपने लाइफ पार्टनर पर विश्वास बनाकर रखें। 

उपाय- रोजाना संकटमोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें। 

वृश्चिक

अब बात करते हैं वृश्चिक राशि वालों की। मंगलदेव इस ट्रांजिट के समय वृश्चिक राशि वालों के सातवें भाव में विराजमान होंगे। वे आपकी कुंडली में पहले और छठे भाव के स्वामी होंगे। इस समय आप फिजूल की चीजों पर खर्चा कर सकते हैं। 

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो ये समय आपको काफी मेहनत करने के बाद ही अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। बिजनेस के लिहाज से देखें तो इस समय आपको अपने बिजनेस पार्टनर से पूरा सपोर्ट मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। 

हेल्थ की बात करें तो आपको अपने खानपान के प्रति सावधान रहना चाहिए। वरना आपको छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

लव लाइफ की बात करें तो आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताते नजर आएंगे। वहीं, शादीशुदा लोगों के अपने लाइफ पार्टनर से लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। 

उपाय- जरूरतमंद लोगों को लाल रंग के कपड़े दान करें। 

धनु

धनु राशि वालों की बात करें तो इस ट्रांजिट के समय मंगलदेव आपकी कुंडली के छठे यानी शत्रु और रोग के भाव में रहेंगे। मंगल महाराज आपकी कुंडली में पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। 

इस समय आप अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे और वे आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। इस समय आपका झुकाव धर्म और अध्यात्म की ओर रहेगा। 

अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। इस समय आपको ऑफिस में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप धैर्य से इस हालत से बाहर निकलने में कामयाब होंगे। 

बिजनेस कर रहे लोग इस समय फाइनेंशियल इश्यू का सामना करना पड़ सकता है। कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को इस समय अच्छे नंबर मिलने की संभावना है। हेल्थ की बात करें तो इस समय आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेगी।

लव लाइफ के लिहाज से देखें तो इस समय आपको अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड का रूखापन परेशान कर सकता है। वहीं, मैरिड लोगों की लाइफ में रोमांस बढ़ने की उम्मीद है। 

उपाय- हर मंगलवार को बंदरों को गुड़-चना खिलाएं। 

मकर

मकर राशि वालों इस समय मंगलदेव आपकी कुंडली के पांचवे भाव में बैठेंगे। इस समय वे आपके चौथे और ग्यारहवें खाने के स्वामी हैं। 

करियर की बात करें तो इस समय आपका वर्क लोड और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और अच्छे काम के लिए आपकी तारीफ भी की जाएगी। आपका प्रमोशन भी हो सकता है।

इस समय कारोबारियों को अटका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा रिसर्च कर रहे स्टूडेंट्स को इस समय अच्छा रिजल्ट मिलेगा। हेल्थ की बात करें तो इस समय आपको कब्ज हो सकती है। ऐसे में कसरत करना आपके लिए फायदेमंद रहेंगा। 

लव लाइफ की बात करें तो इस समय आपको अपने लव पार्टनर के साथ कहीं टूर पर जाने की सलाह दी जाती है। शादीशुदा लोग इस समय क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आएंगे। 

उपाय- रोजाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करें।

कुंभ

कुंभ राशि वालों की कुंडली में मंगल महाराज चौथे भाव में ट्रांजिट करने वाले हैं। आपकी कुंडली में मंगल देव तीसरे और दसवें भाव के स्वामी रहेंगे। इस समय आप अपनी इनकम और खर्चों पर बैलेंस बैठाने में कामयाब रहेंगे।

इस समय आपके अपने छोटे भाई-बहनों से अच्छे रिलेशन रहेंगे। इस समय आपकी माताजी आपसे गुस्सा रह सकती हैं। करियर की बात करें तो इस ट्रांजिट से आपको ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऐसा भी संभव है कि आप नौकरी बदल लें।

पार्टनरशिप बिजनेस से जुड़े लोगों के बिजनेस पार्टनर इस समय आपकी हर बात मानेंगे। स्टूडेंट्स को इस समय पढ़ाई में आलस्य कर सकते हैं। हेल्थ की बात करें तो आपको मौसमी बीमारी हो सकती है।

लव लाइफ के हिसाब से देखें तो यह समय आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वहीं, मैरिड लाइफ की बात करें तो आपका अपने लाइफ पार्टनर से रिश्ता मजबूत होगा। आप अपने जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट भी दे सकते हैं।

उपाय- मां दुर्गा को लड्डू का भोग लगाएं।

मीन

अब बात करते हैं लास्ट बट नॉट द लीस्ट, मीन राशि वालों की। मीन राशि वालों, इस गोचर के बाद मंगलदेव आपकी कुंडली के तीसरे स्थान में बैठेंगे। वे आपके दूसरे और नौंवे भाव के स्वामी होंगे। इस समय आप अपना समय अपने शौक पूरे करने में बिताएंगे। इस समय आपका इंट्रेस्ट एस्ट्रोलॉजी में डेवलप होगा। 

करियर की बात करें तो इस समय आप ऑफिस में एनर्जेटीक महसूस करेंगे और आपके सीनियर्स आपकी राय को तवज्जो देंगे। बिजनेस करने वाले लोग इस समय धार्मिक कार्यक्रमों के लिए दान कर सकते हैं। 

इस समय स्टूडेंट्स डांस या म्यूज़िक सीखने पर ध्यान दे सकते हैं। सेहत की बात करें तो इस समय आपकी सहनशक्ति व एनर्जी बढ़ेगी। इस समय आपको ध्यान करने की सलाह दी जाती है। 

लव लाइफ के लिहाज से देखें तो इस समय आप और आपके पार्टनर के बीच में रोमांस बढ़ेगा और आप दोनों मीठी यादों को संजोएंगे। 

वहीं शादीशुदा लोग अपने लाइफ पार्टनर के साथ मंदिर जा सकते हैं। इस समय आपके घर में कोई नया मेहमान भी आ सकता है। 

उपाय- आपको ‘ॐ हं हनुमते नम:’ मंत्र का जप करना चाहिए। 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।