Search
Close this search box.

साप्ताहिक प्रेम राशिफल

धनु राशि का प्रेम और वैवाहिक साप्ताहिक राशिफल

22 जुलाई 2024 - 28 जुलाई 2024

धनु राशि के प्रेमी जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। शनिदेव तृतीय भाव में विराजमान है। यहां स्थित शनि देव अपनी तीसरी दृष्टि { नीच दृष्टि } से आपके पंचम भाव को देख रहे है। इसके चलते प्रेम के हिसाब से यह समय रुखा रहने वाला है। वही आपके पंचम भाव के स्वामी मंगल गुरु के साथ विराजमान है। पंचमेश का गुरु के साथ होने से आपको कुछ राहत मिलेगी। आप दोनों एक दूसरे को अपनी समस्याओं से रूबरू करा पाएंगे। गुरु के साथ होने से आप दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपसी बात चीत के बाद आपकी परेशानियां सुलझ जाएंगी। 

 

वैवाहिक जातकों की बात करे तो यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल परिणाम देगा। आपके पंचम भाव के स्वामी बुध देव आपके नवम भाव में विराजमान है। इसके चलते आपके जीवनसाथी की वजह से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपका यह समय खुशियों से भरा होगा।