इस हफ्ते लव लाइफ में भावनाएं तेज़ी से ऊपर-नीचे हो सकती हैं, खासकर 9 से 11 जून के बीच, जब चंद्रमा सप्तम भाव में रहेगा। छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाना या ज़्यादा सोच लेना आम हो सकता है। इसलिए रिश्तों में थोड़ी समझदारी और धैर्य रखना जरूरी होगा।
11 से 14 जून के बीच आप और आपका साथी अंतरंग विषयों पर खुलकर बात कर सकते हो। अगर हाल ही में कोई उलझन चल रही थी, तो गुरु की दृष्टि से उसका समाधान निकलने की संभावना है। मन की बात कहने से दूरी कम होगी।
केतु की दृष्टि 10वें भाव पर है, जिससे काम की जिम्मेदारियां आपके रोमांटिक समय पर असर डाल सकती हैं। काम और प्यार दोनों को बैलेंस करना इस हफ्ते थोड़ा चुनौती भरा रहेगा।
अगर आप शादीशुदा हो, तो जीवनसाथी को महसूस करवाना जरूरी है कि आप सच में उनके साथ हो, शारीरिक रूप से नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी।
सिंगल्स के लिए यह समय दिलचस्प हो सकता है। हो सकता है आप किसी ऐसे इंसान की ओर खिंचे चले जाएं जो सोचने में गहरा हो या कुछ अलग नजरिया रखता हो।
शुभ रंग – मोती सफेद
उपाय- शुक्रवार को सफेद फूल, चावल और मिश्री का दान करें। माता से आशीर्वाद लें।
मंत्र – “द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः”
हर शुक्रवार इस मंत्र का 21 बार जप करें — सौम्यता, प्रेम और संबंधों में मिठास के लिए।