इस सप्ताह रिश्तों में थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रह सकती है। मंगल इस समय कर्क राशि में नीच अवस्था में हैं, जिससे आपको किसी बात पर ग़ुस्सा आ सकता है, या कोई पुरानी बात फिर से उभर सकती है।
5 मई को जब चंद्रमा भी कर्क राशि में रहेंगे, तब भावनाएं तेज होंगी, इस दिन खासकर संयम और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा। शुक्र महाराज इस समय उच्च अवस्था में हैं, जिससे प्यार, स्नेह और भावनात्मक जुड़ाव से रिश्तों को संभाला जा सकता है। जो बातों से नहीं हो पा रहा, वो थोड़े अपनापन और ध्यान से सुधर सकता है।
इस सप्ताह अगर आप दिल की जगह दिमाग और समझदारी से काम लेंगे, तो रिश्तों में नमी नहीं बल्कि नई ताज़गी आ सकती है।
मंत्र: ॐ शनैश्चराय नमः इस मंत्र का 11 बार जाप करने से शनि दोष कम हो सकता है और कर्मों में सुधार होगा।
उपाय: काली उड़द की दाल किसी ज़रूरतमंद को दान करें।
लकी कलर: नीला