साप्ताहिक प्रेम राशिफल

मीन राशि का प्रेम और वैवाहिक साप्ताहिक राशिफल

05 मई 2025 - 11 मई 2025

8 और 9 मई को जब चंद्रमा कन्या राशि में होंगे, तब आप किसी रिश्ते को लेकर दिल की बात करना चाहेंगे। यह समय है खुलकर बात करने, रिश्तों में क्लैरिटी लाने और पुराने भ्रम दूर करने का है।

शुक्र महाराज इस समय उच्च अवस्था में हैं, जिससे प्यार में एक भावुक, सुंदर और गहराई भरी ऊर्जा बनी रहेगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो प्रैक्टिकल तो हो लेकिन दिल से बेहद कोमल और अटैचमेंट रखने वाला हो।

मंत्र: ॐ नमो नारायणाय इस मंत्र का 8 बार जाप करने से जीवन में सुख और समृद्धि बनी रह सकती है।

उपाय: घर के पूजा स्थान में रोज़ घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु का स्मरण करें।

लकी कलर: पीला या केसरिया