Search
Close this search box.

भगवान श्रीकृष्ण ने आठवें अवतार के रूप में ही क्यों लिया जन्म?

August 24, 2024

क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर श्री कृष्ण के रूप में भगवान ने अष्टमी तिथि को ही क्यों चुना? उन्होंने देवकी के आठवें पुत्र के रूप में ही क्यों जन्म लिया? क्या आपको पता है कि जन्माष्टमी पर कौनसा उपाय करके आप अपने घर में खुशहाली और शांति ला सकते हैं। आज हम इसी पर बात करेंगे।  

जन्माष्टमी पर किस मुहूर्त में पूजा करने से पूरी होगी हर मुराद? इस टॉपिक पर विशेष जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर click करें। 

  • अगर आपने नोटिस किया होगा तो भगवान श्रीकृष्ण ने अपने पुरे जीवन का एक ही मंत्र रखा ‘कर्म’। भगवान कृष्ण का गीता का उपदेश हो या उनके काम। इन सब में एक ही बात दिखती है और वो है कर्म। जिसका कोई ऑप्शन नहीं है। जैसे- भगवान कृष्ण ने कंस को उसके कर्मों का फल दिया। महाभारत का युद्ध कर्म के ही कारण हुआ। 
  • अब बात करते हैं 8 नंबर और कर्म की। न्यूमेरोलॉजी में 8 नंबर को शनि महाराज से एसोसिएट किया गया है और शनिदेव कर्मफल दाता माने जाते हैं। यानी जिसका जैसा कर्म उसे वैसा फल। इसलिए कहा जाता है कि 8 नंबर कर्म को दर्शाता है। इसलिए भगवान ने भी आठवें अवतार में ही हमे ये सिख दी कि “कर भला तो हो भला”

इस बार जन्माष्टमी 26 अगस्त यानी सोमवार को पड़ रही है। इस बार जब आप लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव रात में मनाएं तो उन्हें पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराने के बाद सुंदर से वस्त्र पहनाएं और माखन-मिश्री का भोग लगाना भी न भूलें। वहीं, आपको लड्डू गोपाल जी को शहद चटाना भी नहीं भूलना चाहिए। इससे आपके परिवार में सभी लोगों के बीच प्यार बढ़ेगा और कलह खत्म होंगे। 

जन्माष्टमी पर किस समस्या के समाधान के लिए करें कौनसा अचूक उपाय? इस टॉपिक पर विशेष जानकारी पाने के लिए दिए गए लिंक पर click करें। 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। Astro Arun Pandit जी की टीम की ओर से आपको शुभकामनाएं।

Leave a Reply