साप्ताहिक राशिफल

सिंह साप्ताहिक राशिफल

21 अप्रैल 2025 - 28 अप्रैल 2025

साप्ताहिक सिंह राशिफल: करियर और नौकरी

 

सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। 21–22 अप्रैल को चंद्रमा मकर राशि (छठे भाव) में रहेंगे, जिससे काम का दबाव, डेडलाइन पूरी करने की टेंशन और बाहरी जिम्मेदारियां अचानक बढ़ सकती हैं। यह समय थोड़ा भागदौड़ और व्यस्तता भरा लग सकता है।

मंगल, जो करियर और एक्शन से जुड़ा मुख्य ग्रह माना जाता है, इस समय कर्क राशि (12वें भाव) में नीच का होकर स्थित है। इसका असर आपकी ऊर्जा पर पड़ सकता है, आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं, मूड में बार-बार बदलाव आ सकते हैं और काम की गति में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

लेकिन राहत की बात यह है कि 27 अप्रैल को जब चंद्रमा मेष राशि (9वें भाव) में आएंगे, तब आपको मानसिक रूप से थोड़ा हल्का और दोबारा ऊर्जा से भरा हुआ महसूस होगा। यह समय लंबी सोच और आगे की प्लानिंग के लिए अच्छा रहेगा।

 

साप्ताहिक सिंह राशिफल: बिजनेस और फाइनेंस

 

इस हफ्ते पैसों को लेकर मन में कुछ असमंजस या उलझन बनी रह सकती है। 11वां भाव (कुंभ) इस समय खाली है, और उसका स्वामी शनि मीन राशि (8वें भाव) में राहु, बुध और शुक्र के साथ युति में है। यह ग्रह स्थिति यह संकेत देती है कि धन से जुड़े फैसलों में थोड़ी देरी, शंका या स्पष्टता की कमी महसूस हो सकती है। खासतौर पर 25-26 अप्रैल को आपको बिना सोचे-समझे खर्च करने या किसी फाइनेंशियल डिसीजन को लेने से बचना चाहिए। इस समय आपकी भावनाएं या बाहरी प्रभाव आपके फैसलों पर असर डाल सकते हैं।

अभी किसी बड़े निवेश या लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल कमिटमेंट को टालना बेहतर रहेगा। बजट प्लानिंग और खर्चों पर नियंत्रण इस हफ्ते आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।

 

साप्ताहिक सिंह राशिफल: शिक्षा और स्टूडेंट्स

 

इस हफ्ते पढ़ाई को लेकर आपकी सोच गंभीर और जिम्मेदारी भरी रहेगी। गुरु (बृहस्पति) फिलहाल वृषभ राशि (10वें भाव) में मौजूद हैं। यह संकेत देता है कि आप पढ़ाई को लेकर बहुत समर्पण के साथ आगे बढ़ेंगे।

हालांकि कभी-कभी आप अपनी सोच में थोड़े ज़्यादा रिजिड हो सकते हैं — यानी किसी बात को लेकर अड़ सकते हैं, जिससे नई चीजों को अपनाना थोड़ा कठिन लगेगा।

25 और 26 अप्रैल को जब चंद्रमा मीन राशि (8वें भाव) में रहेगा और राहु, शनि, शुक्र व बुध से युति करेगा, तब आपके मन में थोड़ी मानसिक अस्थिरता और भावनात्मक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस समय कोई गहराई वाला विषय या निजी भावनाएं आपकी पढ़ाई से ध्यान भटका सकती हैं।

ऐसे में पढ़ाई में स्थिरता बनाए रखने के लिए बेहतर होगा कि आप छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें, रूटीन को हल्का रखें और खुद को इमोशनल कन्फूजन से थोड़ा दूर रखें।

 

साप्ताहिक सिंह राशिफल: सेहत 

 

इस हफ्ते सेहत को लेकर आपके लिए ध्यान देना थोड़ा जरूरी रहेगा। 12वें भाव में नीच का मंगल मौजूद है, और 25–26 अप्रैल को मीन राशि में ग्रहों का भारी संयोग बन रहा है, इस कारण मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानियां उभर सकती हैं।

आपको चिंता, नींद की कमी, सिर भारी लगना या थकावट जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। कई बार बिना वजह मन उदास रह सकता है या ज़्यादा सोचने के कारण थकान महसूस हो सकती है।

इस समय योग, हल्की वॉक, और रोज की नींद पूरी करना बहुत जरूरी है। अगर आप अपनी दिनचर्या को थोड़ा संतुलित रखें, तो ये समय आराम से निकाला जा सकता है।

 

साप्ताहिक सिंह राशिफल: परिवार 

 

इस हफ्ते घर का माहौल ऊपर से भले ही सामान्य लगे, लेकिन अंदर ही अंदर कुछ खींचाव या हल्का दबाव बना रह सकता है। मंगलदेव नीच के होकर 12वें भाव (कर्क) में स्थित है। इसका असर यह हो सकता है कि घर में बिना बात गुस्सा आना, मन का चिड़चिड़ा होना या छोटी-छोटी बातों से परेशानी महसूस होना बढ़ सकता है। यह सब ज़्यादातर आपके मन में ही रहेगा, यानी आप बहुत कुछ सोचेंगे लेकिन उसे जaहिर नहीं करेंगे।

25–26 अप्रैल को जब चंद्रमा मीन राशि में रहेगा, तब आप भावनात्मक रूप से थोड़ा अलग-थलग, अंदर ही अंदर शांत या उदास महसूस कर सकते हैं। यह ऐसा समय हो सकता है जब आपको दूसरों से बात करने का मन न करे और अकेले रहना ज़्यादा सही लगे।

ऐसे में किसी अपने से बात करना, हल्का माहौल बनाना या खुद को थोड़ी ढील देना आपको भीतर से सुकून दे सकता है।