Search
Close this search box.

साप्ताहिक राशिफल

सिंह साप्ताहिक राशिफल

22 जुलाई 2024 - 28 जुलाई 2024

सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह देव गुरु बृहस्पति और मंगल देव आपके दशम भाव में विराजमान होंगे। इसके परिणामस्वरूप आपके करियर में आपको सफलता मिलने के योग बनाएगा। आपके रुके हुए कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। 

 

व्यापारिक दृष्टि से यह सप्ताह  व्यापार करने वाले जातकों के लिए लाभप्रद रहने वाला है। व्यापार भाव के स्वामी शनि ग्रह अपने ही भाव में विराजमान रहेंगे। जिसके चलते इस समय व्यापारिक जातकों को सामान्य से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। परंतु व्यापार में पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। रुकी हुई व्यापारिक डील इस समय आगे बढ़ेगी। हमारी सलाह है कि इस सप्ताह व्यापार में कोई बदलाव न करें। क्योंकि ग्रहों का योग ये दर्शा रहा है कि आप अपनी प्रगति से प्रसन्न होंगे। धीरे-धीरे ही सही आप उन्नति के शिखर पर पहुंच रहे हैं।

 

आपकी सेहत इस सप्ताह कुछ नरम रह सकती है। आपके छठे भाव में केतु की पंचम दृष्टि आ रही है। इसके चलते आपको इस तरह की बीमारी होने की आशंका रहेगी ,जिसका पता आपको इस समय में नहीं चलेगा। आपको इन्फेक्शन ,बुखार और बदन में दर्द की शिकायत हो सकती है। 

 

विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके पंचम भाव के स्वामी गुरु देव मंगल के साथ दशम भाव में  विराजमान है। इसके चलते आपकी रूचि पढाई की तरफ बढ़ेगी। आप किसी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते है। जहां आपको सफलता देखने को मिलेगी। 

 

उपाय – श्री आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।